Bihar Patna Land Record: ऑनलाइन निकालें म्युटेशन बिहार, खाता खेसरा, दाखिला ख़ारिज की जानकारी

Bihar Patna Land Record Detail in Hindi: बिहार सरकार अपने राज्य के मूल निवासियों के लिए कई सुविधाएं मुहैया करवाती है। राज्य से सम्बंधित दस्तावेजों को बनवाने व उनकी जानकारी निकालने के लिए नागरिकों को दफ्तरों के चक्कर काटने पड़ते थे, लेकिन धीरे-धीरे बिहार सरकार दस्तावेजों की जानकारी को ऑनलाइन कर रही है। राज्य सरकार ने जमीन/भूमि से जुड़े सभी दस्तावेजों की जानकारी को ऑनलाइन कर दिया है, जिससे की आप आसानी से जमीन/भूमि से सम्बंधित दस्तावे जैसे जमीन का रकबा, खसरा, खतौनी/खाता खेसरा (Khata Khesra), नक्शा भू-अभिलेख, भूलेख जमीन आदि की जानकारी को घर बैठे ही निकाल पाएंगे। इसे साथ ही दाखिला ख़ारिज आवेदन, इसकी स्थिति, ऑनलाइन म्युटेशन (Online Mutation) की जानकारी को भी निकाल सकते हैं। अगर आप बिहार के निवासी हैं और पटना भूमि रिकॉर्ड (Bihar Patna Land Record) या राज्य के किसी अन्य जिले की जमीन/भूमि की जानकारी को ऑनलाइन माध्यम से देखना चाहते हैं, तो इस पोस्ट को अंत तक जरूर पढ़े।

Bihar Patna Land Record Online Check Detail in Hindi

Bihar Patna Bhulek Land record

भूलेख बिहार 2020-21: जैसे की आप सभी जानते हैं कि पहले अपनी जमीन से जुड़ी महत्वपूर्ण पाने के लिए तहसील के चक्कर लगाने पड़ते थे। सरकारी अफसरों से अपनी जमीन की जानकारी जल्दी निकलवाने हेतु घूस भी देनी पड़ती थी, लेकिन अब आसानी से घर बैठे ऑनलाइन माध्यम से आप अपनी जमीन से जुड़ी जानकारी हासिल कर सकते हैं। इसके लिए आपको सिर्फ बिहार अपना खाता की आधिकारी वेबसाइट पर जाना होगा। आप स्वयं ही आसानी के साथ ऑनलाइन सो-मोटो म्युटेशन बिहार (Bihar Online Mutation), ऑनलाइन दाखिल-खारिज प्रक्रिया, खाता खेसरा / खसरा खतौनी नकल, जमाबंदी (Jamabandi), किस्तबंदी और डिजिटल नक्शा समेत जामीन से जुडी अन्य महत्वपूर्ण जानकारी भी निकाल पाएंगे। आइए इससे पहले जानते हैं कि जामीन से जुड़े ये दस्तावेज क्या होते हैं और इनकी आवश्यकता क्यों पड़ती है।

बिहार खाता खेसरा की जानकारी (Bihar Patna Land Record)

भारतीय सरकार के द्वारा जमीनों के डाटा की निगरानी हेतु ज़मीन के हर टुकड़े से ख़ास दस्तावेजों को जोड़ा है। जमीन संबंधित दस्तावेजों को भुलेख कहा जाता है। भुलेख के अंतर्गत खसरा और खतौनी नंबर आते हैं। इन दोनों दस्तावेजों से सरकार के पास यह डाटा रहता है कि किस व्यक्ति के नाम कितने आकार ज़मीन है। काफी लोग जो खाता-खेसरा (Bihar Khata Khesra) / खसरा-खतौनी के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं जानते, वे इन दोनों दस्तावेजों को एक ही समझते हैं, जबकि दोनों अलग-अलग दस्तावेज हैं।

खसरा – खतौनी / खाता खेसरा क्या होता है?

सरकार ने ज़मीन के हर टुकड़े को एक ख़ास नम्बर दिया है, जिससे ज़मीन के क्षेत्रफल, उसपर उगाई जाने वाली फसल व अन्य जानकारियों को जोड़ा जाता है। इस नम्बर को ही खसरा नंबर (Khasra Number) कहा जाता है। वहीँ खतौनी जमीन का मालिकाना हक़ रखने वाले शख्स की जानकारी को दर्शाता है। यदि कोई शख्स एक से अधिक ज़मीन के टुकड़े का मालिक है तो सभी का खतौनी नंबर (Khatauni Number) एक ही होगा।

बिहार भूलेख नक्शा, जमाबंदी, नकल दस्तावेजों की आवश्यकता

दरअसल, जमीन को खरीदने व बेचते समय हमें जमीन का खाता खेसरा, खसरा-खतौनी नकल, जमाबंदी, डिजिटल नक्शा आदि की आवश्यकता पड़ती है। वहीँ किसानों के लिए खेती सम्बंधित योजनाओं का लाभ उठाने हेतु अनिवार्य दस्तावेज है। जमीन के दस्तावेज खसरा-खतौनी को हर राज्य में अलग-अलग नाम से जाना जाता है। बिहार में इसे खाता खेसरा के साथ ही जमाबंदी, किस्तबंदी, मालिकाना हक, भू नक्शा जैसे अन्य नामों से भी जाना जाता है।

Bihar Patna Land Record

MP Bhulekh Land Record Detail

PM Kisan Tractor Yojana Bihar 2021

PM Kisan Mandhan Yojana

Swamitva Yojana 2021 Online Registration, Download Property Card

बिहार अपना खाता ऑनलाइन पोर्टल का लाभ

  • जमीन के मालिक घर बैठे ही अपनी जमीन से संबंधित दस्तावेज की जानकारी कंप्यूटर या मोबाइल पर देख पाएंगे।
  • भूमि दस्तावेजों की जानकारी निकालने के लिए भूस्वामी को दफ्तर या पटवारी के पास जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
  • इससे भ्रष्टाचार पर रोक लगेगी, जल्दी दस्तावेज निकालने के लिए अधिकारियों को घूस नहीं देना पड़ेगा।
  • बेहद ही आसानी के साथ बिहार भूलेख वेबसाइट से आप खसरा-खतौनी, जमाबंदी, डिजिटल मैप को निकाल पाएंगे।
  • इससे आप के समय और रुपए दोनों की बचत होगी।

बिहार भूलेख खाता खेसरा ऑनलाइन चेक

अगर आपको बिहार भूलेख की आधिकारिक वेबसाइट से अपनी या किसी अन्य व्यक्ति के खाता खेसरा (खसरा-खतौनी) की जानकारी ऑनलाइन देखना चाहते हैं, तो नीचे दी गई प्रक्रिया को फॉलो करें।

Bihar-Patna Land Record Online Check

  • बिहार भूलेख दस्तावेज खाता खेसरा नंबर निकालने हेतु, सर्वप्रथम आपको ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना होगा।
  • होमपेज पर आपको बिहार राज्य का नक्शा Patna, Muzaffarpur समेत अन्य सभी जिलों के नाम दिखाई देंगे, आप अपने जिले के नक्शे पर क्लिक कर दें।
  • इसके बाद आपके सामने एक और नक्शा खुलेगा, जिसमें आपको जिले के अंतर्गत आने वाले क्षेत्रों के नाम दिखाई देंगे, अपने क्षेत्र का चयन करें।
  • अब आपके सामने एक नया पेज खुलेगा, जिसमें आपको अपने जिले का नाम, अनुमंडल, अंचल का नाम दर्ज करना होगा।
  • खाता खोजने के लिए आपको पांच विकल्प दिखाई देंगे, जो इस प्रकार है – मौजा के समस्त खातों को नामानुसार देखें, मौजा के समस्त खातों को खेसरा संख्या के अनुसार देखें, खाता संख्या से देखें, खेसरा संख्या से देखें, खाताधारी के नाम से देखें।
  • इन पांचों विकल्पों में से किसी एक का चयन करें, और उससे सम्बंधित पूछी गई जानकारी को दर्ज कर दें।
  • इसके बाद खाता खोजे विकल्प पर क्लिक कर दें, आपके सामने खसरा-खतौनी की विस्तृत जानकारी आ जाएगी।

जमाबंदी पंजी विवरण देखने की प्रक्रिया

  • सबसे पहले आपको बिहार सरकार राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा।
  • आधिकारिक वेबसाइट के होम पेज पर ‘जमाबंदी पंजी देखें’ का विकल्प दिखाई देगा, इस पर क्लिक करें।
  • इसके बाद आपके सामने एक नया पेज खुलेगा, यहाँ आपको अपने जिले, अंचल, हल्का नंबर, मौजा की जानकारी दर्ज करनी होगी।
  • सर्च करने हेतु आपको 6 विकल्प दिखाई देंगे, जिनमें से एक चयन कर आप जमाबंदी पंजी को देख सकते हैं।
  • आप भाग बर्तमान और पृष्ठ संख्या बर्तमान, रैयत का नाम के अनुसार, प्लाट नंबर के अनुसार, खाता संख्या के अनुसार, जमाबंदी संख्या के अनुसार, और समस्त पंजी-2 को नाम के अनुसार जमाबंदी पंजी को देख सकते हैं।
  • इनमें से एक विकल्प का करें और उससे सम्बंधित जानकारी को दर्ज कर दें।
  • इसके बाद सर्च बटन पर क्लिक करें और आपके सामने जमाबंदी पंजी का विवरण आ जाएगा।

Bihar Apna Khata Online Dakhil Kharij Detail

ऑनलाइन दाखिल खारिज/ एलपीसी आवेदन करने की प्रक्रिया

  • दाखिल खारिज/ एलपीसी आवेदन करने हेतु सबसे पहले आपको बिहार सरकार राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग की अधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • वेबसाइट का होम पेज खुलने के बाद यहां आपको ‘ऑनलाइन दाखिल खारिज आवेदन’ की लिंक दिखाई देगी, इस पर क्लिक करें।
  • अब आपके सामने एक नया पेज खुलेगा, जहाँ आपको रजिस्ट्रेशन बटन पर क्लिक करना होगा।
  • आपके फोन या कंप्यूटर की स्क्रीन पर रजिस्ट्रेशन फॉर्म/पंजीकरण फॉर्म खुल जाएगा।
  • रजिस्ट्रेशन फॉर्म (Registration From) में पूछी गई सभी जानकारी जैसे नाम, मोबाइल नंबर, अपना पता, ईमेल एड्रेस, पासवर्ड जिला, पिन कोड, आदि को ध्यान पूर्वक दर्ज करें।
  • इसके बाद रजिस्टर नाउ (Register Now) बटन पर क्लिक कर दें।
  • इस तरह ऑनलाइन दाखिल खारिज/ एल.पी.सी के लिए आपकी आवेदन प्रक्रिया समाप्त हो जाएगी।

दाखिल खारिज लॉग इन करने की प्रक्रिया

  • इसके लिए सबसे पहले आपको बिहार राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा।
  • वेबसाइट के होम पेज पर आपको ‘ऑनलाइन दाखिल खारिज आवेदन’ की लिंक पर क्लिक करना होगा।
  • आपकी स्क्रीन पर लॉग इन फॉर्म खुल जाएगा, यहाँ ईमेल आईडी, पासवर्ड और कैप्चा कोड को दर्ज कर साइन इन बटन पर क्लिक करें।
  • इस तरह आप सफलतापूर्वक दाखिल खारिज (Dakhil Kharij Login) लॉग इन कर पाएंगे।

दाखिल खारिज आवेदन स्थिति देखें

  • दाखिल खारिज के अंतर्गत आवेदन करने के बाद यदि आप अपने आवेदन की स्थिति व इससे सम्बंधित जानकारी देखना चाहते हैं, तो सर्वप्रथम बिहार (Bihar) राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • वेबसाइट का होम पेज खुलने के बाद यहां आपको ‘दाखिल खारिज आवेदन स्थिति देखें’ की लिंक दिखाई देगी, इस पर क्लिक करें।
  • म्यूटेशन आवेदन की स्तिथि देखने के लिए सर्वप्रथम अपने जिले का चयन करें।
  • इसके बाद अंचल और फिर वित्तीय वर्ष का चयन करें।
  • अब आप दो विकल्प, केस नंबर से खोजे और डीड नंबर खोजे में से किसी एक का चयन करें।
  • जिस भी विकल्प का आपने चयन किया है, उससे सम्बंधित जानकारी को दर्ज करें।
  • अब रजिस्ट्रेशन वर्ष (Registration) को चुनें और सर्च बटन पर क्लिक कर दें।
  • सर्च बटन पर क्लिक करते ही दाखिल खारिज (Dakhil Kharij) आवेदन की स्थिति आपकी स्क्रीन पर आ जाएगी।

Online Land Tribunal Bihar Patna Record

लैंड ट्रिब्यूनल टोकन स्टेटस जानने की प्रक्रिया

  • लैंड ट्रिब्यूनल टोकन स्टेटस (Land Tribunal Token Status Bihar) देखने के लिए सबसे पहले आपको बिहार राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग की ऑफिशल वेबसाइट पर जाना होगा।
  • ऑफिशियल वेबसाइट के होम पेज पर आपको ‘DCLR म्यूटेशन अपील कोर्ट’ की लिंक दिखाई देगी, इस पर क्लिक करें।
  • यहाँ आपको लैंड ट्रिब्यूनल की लिंक दिखाई देगी, जिस पर आपको क्लिक करना होगा।
  • इस लिंक पर क्लिक करने के बाद आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज खुल जाएगा।
  • यहाँ आपको टोकन स्टेटस (Token Status) का विकल्प दिखाई देगा, इस पर क्लिक करें।
  • अब आपके सामने एक नई विंडो खुल जाएगी, इस विंडो पर आपको अपना टोकन नंबर लिखकर सर्च बटन पर क्लिक करना होगा।
  • सर्च बटन पर क्लिक करने के बाद आपकी स्क्रीन पर आपका टोकन स्टेटस आ जाएगा।

लैंड ट्रिब्यूनल केस स्टेटस देखें (Land Tribunal Case Status)

  • यह जानकारी जानने के लिए आपको सबसे पहले राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग बिहार (Bihar Land Revenue) की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
  • ऑफिशियल वेबसाइट के होम पेज पर आपको ‘DCLR म्यूटेशन अपील कोर्ट’ की लिंक दिखाई देगी, इस पर क्लिक करें।
  • यहाँ आपको केस स्टेटस की लिंक दिखाई देगी, इस पर क्लिक करें।
  • लिंक पर क्लिक करते ही आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा।
  • अब आपके सामने एक नया पेज खुलेगा, इसमें आप नेचर ऑफ़ केस, केस नंबर, वर्ष को दर्ज करें और इसके बाद सर्च बटन पर क्लिक कर दें।
  • केस स्टेटस आपके कंप्यूटर स्क्रीन पर आ जाएगा।

केस कॉज लिस्ट देखने की प्रक्रिया (Land Tribunal Case Cause List)

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • ऑफिशियल वेबसाइट के होम पेज पर आपको ‘DCLR म्यूटेशन अपील कोर्ट’ की लिंक दिखाई देगी, इस पर क्लिक करें।
  • अब आपको कॉज लिस्ट की लिंक दिखाई देगी, इस पर क्लिक कर दें।
  • इस लिंक पर क्लिक करते ही नया पेज खुल जाएगा।
  • अब आपको पूछी गई महत्वपूर्ण जानकारी को ध्यानपूर्वक भरना होगा।
  • इसके बाद कॉज लिस्ट के विकल्प पर क्लिक करें, जिसके बाद आपकी स्क्रीन पर कॉज लिस्ट खुल जाएगी।

Bihar Bulekh Naksha Portal Acts & Rules Detail

एक्ट्स (Acts) देखने की प्रक्रिया

  • एक्ट्स देखने के लिए सबसे पहले राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • वेबसाइट का होम पेज खुलने के बाद यहाँ आपको Acts नामक विकल्प दिखाई देगा, इस पर क्लिक करें।
  • Acts विकल्प पर क्लिक करने के बाद आपके सामने एक सूची खुल जाएगी।
  • सूची में आपकी आवश्यकता के अनुसार लिंक पर क्लिक करने के बाद जानकारी आपकी स्क्रीन पर आ जाएगी।

रूल्स (Rules) देखने की प्रक्रिया

  • रूल्स देखने के लिए सबसे पहले आपको बिहार राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग की ऑफिशल वेबसाइट पर जाना होगा।
  • होम पेज Rules नामक विकल्प दिखाई देगा, इस पर क्लिक करें।
  • क्लिक करने के बाद आपके सामने एक सूची खुल जाएगी, इस सूची में अपनी आवश्यकता के अनुसार लिंक पर क्लिक करें और संबंधित जानकारी आपकी स्क्रीन पर दिखाई दे जाएगी।

Important Links:

Bihar Patna Land Record Revenue Official Website : Click Here

1 thought on “Bihar Patna Land Record: ऑनलाइन निकालें म्युटेशन बिहार, खाता खेसरा, दाखिला ख़ारिज की जानकारी”

Leave a comment