Mukhyamantri Mahila Udyami Yojana 2021: हर राज्य महिलाओं को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने की कोशिश में लगा हुआ है। महिलाओं को ध्यान में रखते हुए उनके लिए राज्य व केंद्र सरकार नई-नई योजनाएं बना रहीं हैं। बिहार सरकार भी अपने राज्य की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने हेतु प्रयासरत है। राज्य के मुख्यमंत्री ने महिलाओं को उद्यम क्षेत्र में प्रोत्साहित करने हेतु मुख्यमंत्री महिला उद्यमी योजना की शुरुआत की है। इस योजना का लाभ उठा कर बिहार की महिलाएं खुद का कारोबार शुरू कर आत्मनिर्भर बना सकती हैं। मुख्यमंत्री महिला उद्यमी योजना क्या है, इसके लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे कर सकते हैं। आइए इस योजना से सम्बंधित हर महत्वपूर्ण जानकारी के बारे में जानते हैं।
Mukhyamantri Mahila Udyami Yojana 2021 in Hindi
योजना का नाम | मुख्यमंत्री महिला उद्यमी योजना |
राज्य | बिहार |
योजना की शुरुआत | वर्ष 2021 |
लाभ | महिलाओं को कारोबार करने हेतु आसानी से लोन मुहैया |
लाभार्थी | बिहार की महिलाएं |
अधिकारिक वेबसाइट (Official website) | https://startup.bihar.gov.in/ |

मुख्यमंत्री महिला उद्यमी योजना क्या है?
मुख्यमंत्री नितीश कुमार के द्वारा 18 जून 2021 को मुख्यमंत्री महिला उद्यमी योजना को लॉन्च किया गया। इस योजना के माध्यम से महिलाओं को कारोबार करने हेतु आसानी से लोन मुहैया करवाएगी। महिला इस योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन कर 10 लाख रुपए तक का ऋण 50% अनुदान के साथ ले सकती है। यानी 10 लाख का लोन लेकर आपको सिर्फ 5 लाख रुपए ही चुकाने पड़ेंगे, 5 लाख की शेष राशि बिहार सरकार द्वारा दी जाएगी। लोन चुकाने हेतु महिलाओं को 7 वर्ष तक का समय दिया जाएगा। बिहार सरकार ने 102 करोड रुपए के बजट के साथ इस योजना को शुरू किया है। ऑनलाइन आवेदन कर महिलाएं आसानी के साथ इस शानदार योजना से जुड़ सकती हैं।
बिहार मुख्यमंत्री महिला उद्यमी योजना का उद्देश्य
राज्य की महिलाओं को बिजनेस के लिए प्रोत्साहित करना और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से यह योजना प्रारंभ की गई है। योजना को लॉन्च करते हुए बिहार के मुख्यमंत्री ने कहा था “बिहार की महिलाएं सक्षम और आत्मनिर्भर बनें, ये हमारा उद्देश्य है। जब महिलाएं आगे बढ़ेंगी, तभी समाज सही मायने में आगे बढ़ेगा और राज्य की प्रगति होगी।” देश के अन्य राज्यों के साथ ही बिहार में भी युवा बेरोजगार घूम रहे हैं, इन्हें रोजगार देने के लिए बिहार सरकार प्रयत्नशील है। राज्य में शुरू हुई इस योजना का लाभ लेकर कई शिक्षित महिलाएं स्वयं अपना रोजगार शुरू करने के लिए सक्षम बन पाएंगी। साथ ही इस योजना का उद्देश्य राज्य में सूक्ष्म और लघु उद्योगों को बढ़ावा देना भी है।
मुख्यमंत्री महिला उद्यमी योजना बिहार का लाभ
- इस योजना से राज्य की बेरोजगारी दर में गिरावट आएगी।
- बिहार मुख्यमंत्री उद्यमी योजना के माध्यम से महिला को अपना बिजनेस शुरू करने के लिए 10 लाख रुपए तक का लोन दिया जाता है।
- योजना के लाभार्थी को 7 वर्ष की अवधि में 5 लाख रुपए जमा करने होते हैं।
- 84 आसान किस्तों में लोन की राशि को जमा करना होगा।
- इस पर उन्हें किसी भी प्रकार का ब्याज नहीं देना पड़ता।
- शेष 5 लाख की राशि बिहार सरकार की ओर से अनुदान के रूप में दी जाती है।
- इस योजना से सूक्ष्म और लघु उद्योगों को बढ़ावा मिलेगा।
- ऑनलाइन माध्यम से आसानी के साथ महिला, योजना हेतु आवेदन कर सकती हैं।
Mukhyamantri Mahila Udyami Yojana – पात्रता
- सिर्फ बिहार की मूलनिवासी महिला ही इस योजना से जुड़कर लोन ले सकती है।
- अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अति पिछड़ा वर्ग, पिछड़ा वर्ग के साथ सामान्य वर्ग की महिलाएं भी इस योजना का लाभ लेने के पात्र हैं।
- योजना हेतु आवेदन करने वाली महिला की उम्र 18 से 50 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
- आवेदक महिला की शिक्षा कम से कम 12वीं कक्षा तक होनी चाहिए तभी वह आवेदन करने के योग्य होगी।
Mukhyamantri Mahila Udyami Yojana Bihar- दस्तावेज
- जाति प्रमाण पत्र
- मेट्रिक 10वीं पास प्रमाण पत्र (जन्मतिथि से सम्बंधित प्रमाणपत्र)
- इंटरमीडिएट या समकक्ष प्रमाणपत्र
- उच्चतम शैक्षणिक योग्यता का प्रमाणपत्र
- बिहार का मूलनिवासी प्रमाणपत्र
- आवेदक की संस्था/इकाई का प्रमाणपत्र
- आवेदक की संस्था/इकाई का या निजी पैन कार्ड
- जमीन सम्बंधित रसीद/पट्टे से सम्बंधित दस्तावेज/किरायानामा (यदि उपलब्ध हो)
- कौशल प्रशिक्षण का प्रमाणपत्र (यदि उपलब्ध हो)
- आपके बैंक खाते से सम्बंधित रद्द किया गया चैक
- प्रोफाइल फोटो हेतु पासपोर्ट फोटो
- बैंक की पासबुक
बिहार मुख्यमंत्री महिला उद्यमी योजना 2021 ऑनलाइन फॉर्म
नीचे आपको बिहार मुख्यमंत्री महिला उद्यमी योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन करने सम्बंधित पूर्ण जानकारी दी गई है। यदि आप इस योजना के लिए आवेदन करने के पात्र हैं तो कुछ जरूरी दस्तावेजों के साथ अधिकारिक वेबसाईट पर आवेदन कर सकते हैं। मात्र तीन महीने तक आवेदन क करने हेतु वेबसाइट पर लिंक उपलब्ध रहेगी। इस लिंक पर जाकर आप आसानी से अपना आवेदन कर सकते हैं।
Bihar Mukhyamantri Mahila Udyami Yojana
नोट: ध्यान रहे आवेदन करने से पहले आप हमारे आर्टिकल को अंत तक पढ़ें या सरकार द्वारा जारी उपयोगकर्ता पुस्तिका को अच्छी तरह से समझें। सभी जरूरी कागजातों को अपने साथ रखें। आधारकार्ड के साथ आपका मोबाइल नंबर लिंक होना अनिवार्य है और वही नंबर रजिस्ट्रेशन के लिए भी मान्य होगा, इसलिए अन्य नंबर का इस्तेमाल ना करें। इसके अलावा पहले से रजिस्टर मोबाइल नंबर और ई-मेल आईडी भी मान्य नहीं होगी।
Mukhyamantri Mahila Udyami Yojana Online Apply
जो भी महिला मुख्यमंत्री उद्यमी योजना के लिए आवेदन करना चाहती है वह नीचे दी गई लिंक पर जाकर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकती है।

- सीधे आवेदन के पेज पर जाने के लिए इस लिंक का इस्तेमाल करें – रजिस्ट्रेशन फॉर्म
- रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुलने के बाद अपना पूर्ण नाम दर्ज करें।
- इसके बाद अपनी ई-मेल आईडी और आधार कार्ड से लिंक मोबाइल नंबर और आधार नंबर दर्ज करें।
- मुख्यमंत्री महिला उद्यमी योजना के लिए महिला उद्यमी का चयन करें।
- अब OTP प्राप्त करें पर क्लिक करें, आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर OTP प्राप्त होगा।
- फॉर्म भरने से पहले अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर प्राप्त 4 अंकों का OTP का सत्यापन करें।
- अगली स्टेप में आपको फॉर्म भरने हेतु लॉग इन करना होगा, इसके लिए आपको अपना आधार कार्ड नंबर और आपके द्वारा दर्ज की गई मेल आई पर प्राप्त हुआ पासवर्ड दर्ज करना होगा।
व्यक्तिगत जानकारी भरें-

- अब आपको अपनी व्यक्तिगत जानकारी जैसे नाम, पता, आधारकार्ड नंबर, आदि को सावधानीपूर्वक दर्ज करना है।
- इसके बाद Save बटन पर प्रेस करें, इससे इससे आपका डाटा सफलतापूर्वक सुरक्षित हो जाएगा।
शैक्षणिक जानकारी भरें-

- व्यक्तिगत जानकरी भरने के बाद आपको अपनी शैक्षणिक जानकारी का विवरण देना होगा।
- शैक्षणिक जानकारी के अंतर्गत आपको अपने कोर्स, डिप्लोमा, प्रशिक्षण संस्था का नाम, आदि को दर्ज करें।
- शैक्षणिक जानकारी दर्ज करने के बाद आपको पारिवारिक विवरण फॉर्म भरना होगा।
पारिवारिक विवरण फॉर्म भरें-

- पारिवारिक विवरण फॉर्म में आवेदन के व्यापार और उसके परिवार के व्यापार की जानकारी दर्ज करना होगा।
- यदि आपके परिवार का कोई सदस्य सरकारी नौकरी में है तो उसकी भी जानकारी दर्ज करें।
- जानकारी को ध्यानपूर्वक भरने के पश्चात् Save बटन पर क्लिक करें।
संस्था से सम्बंधित जानकारी भरें-

- अगली स्टेप में आपको अपनी संस्था से सम्बंधित जानकारी दर्ज करना होगा।
- आपके द्वारा गठित किए गए प्रोपरायटरशिप, पार्टनरशिप, फर्म, LLP अथवा PVT. LTD से पंजीकृत है या नहीं इसकी जानकारी दें।
- आपके द्वारा आपकी कम्पनी पंजीकृत होना चाहिए, यदि यह पंजीकृत नहीं है तो आपका आवेदन ख़ारिज कर दिया जाएगा।
- इन जानकारियों को दर्ज करने के बाद Save पर क्लिक करें।
- आप अपनी कम्पनी या फर्म से प्रमोटर, डायरेक्टर या पार्टनर जोड़ना चाहते हैं तो आप प्रमोटर/ डायरेक्टर/ पार्टनर विकल्प पर क्लिक इसे जोड़ सकते हैं।
- जोड़ने के लिए आपको प्रमोटर डायरेक्टर या पार्टनर का नाम, उसके पद का नाम, शेयर से संबंधित जानकारी, आदि दर्ज करनी होगी।
परियोजना विवरण फॉर्म भरें-

- अब आपको परियोजना विवरण फॉर्म भरना होगा।
- इस फॉर्म के अंतर्गत आपको प्रोजेक्ट का नाम व इस प्रोजेक्ट से सम्बंधित जरूरी जानकारी दर्ज करनी होगी।
- आपने अपने प्रोजेक्ट से सम्बंधित ट्रेनिंग ली है या नहीं, यह बताएं, यदि नहीं ली है तो save करके आगे बढ़ें और अगर ली है उस संस्था का नाम, वर्ष, ट्रेंड, अवधि आदि जानकारी दर्ज करें।
- जिस स्थान पर कम्पनी खोलना है उसकी पहचान हो गई है या नही यह जानकारी देवें, न होने की स्थिति में save कर आगे बढ़ें और यदि हां तो जमीन/स्थान सम्बंधित जानकारी को भरें।
- जानकारी को save कर आगे बढें।
वित्त विवरण फॉर्म भरें-

- अब आपको वित्त विवरण फॉर्म भरना होगा।
- इस फॉर्म में आपको पूंजी/निवेश का विवरण, प्लॉट और मशीनरी/उपकरण से सम्बंधित जानकारी दर्ज करनी होगी।
- भवन/शेड/दुकान किराए पर होने की स्थिति में उसकी जानकारी देना होगा।
- अब आप save के बटन पर क्लिक कर आगे बढें।
बैंक विवरण की जानकारी भरें-

- अगली स्टेप में आपको बैंक विवरण की जानकारी दर्ज करनी होगी।
- बैंक का नाम, शाखा का नाम, कौन सा खाता है, खाता संख्या व अपने बैंक खाते से सम्बंधित अन्य जानकारी दर्ज करनी होगी।
जरूरी दस्तावेजों को अपलोड करें-

- अगले चरण में आपको सभी जरूरी दस्तावेजों को अपलोड करना होगा।
- नोट: सभी दस्तावेज JPG, JPEG, PNG, PDF फोर्मेट में ही स्वीकार किए जाएंगे, अन्य किसी फोर्मेट में दस्तावेजों को अपलोड करने का प्रयास ना करें।
इन दस्तावेजों को करें अपलोड–
- जाति प्रमाण पत्र
- मेट्रिक 10वीं पास प्रमाण पत्र (जन्मतिथि से सम्बंधित प्रमाणपत्र)
- इंटरमीडिएट या समकक्ष प्रमाणपत्र
- आवेदक की उच्चतम शैक्षणिक योग्यता का प्रमाणपत्र
- मूलनिवासी प्रमाणपत्र
- आवेदक की संस्था/इकाई का प्रमाणपत्र
- आवेदक की संस्था/इकाई का या निजी पैन कार्ड
- जमीन सम्बंधित रसीद/पट्टे से सम्बंधित दस्तावेज/किरायानामा (यदि उपलब्ध हो)
- आवेदक का कौशल प्रशिक्षण का प्रमाणपत्र (यदि उपलब्ध हो)
- आपके बैंक खाते से सम्बंधित रद्द किया गया चैक
- आवेदक की प्रोफाइल फोटो
- आवेदक के हस्ताक्षकर की फोटो
सबमिट करने से पूर्व फॉर्म देखें-
- सभी दस्तावेजों को अपलोड करने के बाद आपका आवेदन फॉर्म सबमिट करने के लिए तैयार हो जाएगा।
- फॉर्म सबमिट करने से पहले एक बाद ध्यानपूर्वक दर्ज की गई जानकारी को देख लें, गलती होने पर आप इसे पुनः संपादित कर सकते हैं।
- अब आपको अपलोड किए गए दस्तावेज सत्यापित करें के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद आप फॉर्म जमा करें विकल्प पर क्लिक करें और डिक्लेरेशन पर टिक करें।
- इसके बाद आपको फाइनल सबमिट के विकल्प पर क्लिक करना है, जिसके बाद मुख्यमंत्री महिला उद्यमी योजना के लिए आपका आवेदन सफलतापूर्वक हो जावेगा।
Read Also: आत्मनिर्भर स्वस्थ भारत योजना क्या है?