{Free Registration} ई-श्रम पोर्टल क्या है, E Shramik Card Online Self Registration कैसे करें?

E Shramik Card Self Registration, Benefits, Eligibility, Download PDF Details in Hindi: केंद्र सरकार के द्वारा हर वर्ग के लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ देने की कोशिश जारी है। श्रमिकों को ध्यान में रखते हुए केंद्र सरकार के द्वारा ई श्रम पोर्टल (E Shram Portal) आरंभ किया गया है। E Shram Portal के माध्यम से सरकार सभी श्रमिकों के E Shramik Card बनाएगी। आसान ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन (Online Registration) प्रक्रिया के साथ भारत में निवास करने वाले श्रमिक, ई श्रमिक कार्ड बनवा सकते हैं। सरकार ने ई-श्रम पोर्टल योजना से श्रमिकों हेतु कई सारे लाभ जोड़े हैं। आइए जानते हैं कि ई-श्रम पोर्टल क्या है? E-Shramik Card बनवाने से श्रमिकों को क्या लाभ होंगे? कैसे श्रमिक Online Registration करवाकर इसका लाभ (Benefit) ले सकते हैं? E Shramik Card PDF Download कैसे करें? आइए इसके बारे में सम्पूर्ण जानकारी के बारे में जानते हैं।

E Shramik Card Self Registration, Download Card PDF, Correction Detail in Hindi

योजना का नामई श्रमिक कार्ड योजना / ई श्रम पोर्टल
राज्य/ केन्द्रीय योजनाकेंद्रीय योजना
योजना की शुरुआत2021
लाभश्रमिकों तक आसानी से सरकारी योजना का लाभ
लाभार्थी असंगठित श्रमिक
अधिकारिक वेबसाइट (Official website)eshram.gov.in

E-Shram Portal 2021 | E Shramik Card Online Self Registration | PDF Download | Online Correction | ई श्रम पोर्टल / ई श्रमिक कार्ड ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन

E Shramik Card Online Registration

ई श्रम पोर्टल क्या है? (E-Shram Portal)

केंद्र सरकार के द्वारा 26 अगस्त 2021 को ई श्रम पोर्टल (E-Shram Portal) आरंभ किया गया। इसकी मदद से केंद्र सरकार असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों की पहचान करेगी। E-Shram Portal पर श्रमिकों का राष्ट्रीय डेटाबेस एकत्रित किया जावेगा, जिससे की सरकार सभी श्रमिकों को सरकारी योजनाओं से जोड़ने के साथ उन्हें अन्य लाभ (Benefits) देगी। इसके अलावा पोर्टल एकत्रित डाटाबेस के अनुसार ही श्रमिकों के लिए नई योजनाएं और नियम बनाएगी। श्रम एवं रोजगार मंत्रालय के द्वारा E-Shram Portal को लॉन्च किया गया था। पहचान पत्र और आधार कार्ड की तर्ज पर केंद्र सरकार द्वारा ई श्रम कार्ड को शुरू किया गया है। जिस तरह भारतीय निवासियों के लिए आधार और पहचान पत्र बनवाना अनिवार्य है, उसी तरह भारतीय श्रमिकों के लिए E-Shramik Card बनवाना अनिवार्य होगा। ई श्रमिक कार्ड पर 12 नंबर का एक विशिष्ट कोड (Unique Code) श्रमिक को दिया जाएगा। सरकार ने ई श्रम पोर्टल के माध्यम से लगभग 38 करोड़ श्रमिकों का रजिस्ट्रेशन (Registration) करने का लक्ष्य रखा है।

यह भी पढ़ें:

E Rupi: ई-रूपी योजना क्या है?

मुख्यमंत्री अनुप्रति कोचिंग योजना Download PDF

UP हाई स्कूल लैपटॉप योजना 2021

E-Shramik Card Objective – उद्देश्य

भारत में असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों की संख्या बेहद ज्यादा है। सरकार के पास अभी तक इन मजदूरों का कोई भी सही आंकड़ा नहीं है। सही आंकड़े को जुटाने के उद्देश्य से केंद्र सरकार के द्वारा ई श्रम पोर्टल को शुरू किया गया। इसकी मदद से सही आंकड़े जुटाने के बाद सरकार आसानी से मजदूरों को सरकारी योजनाओं का लाभ दे पाएगी। E-Shram Portal पर आसान, फ्री ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन (Self Registration) प्रक्रिया के माध्यम से श्रमिक जुड़ सकता है। श्रम मंत्रालय, राज्य सरकार, ट्रेड यूनियन और कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) द्वारा श्रमिकों का ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन (Online Registration) करने में मदद की जाएगी। Registration हेतु सरकार द्वारा 404 करोड़ रुपये का बजट (Budget) निर्धारित किया गया है।

UP Shramik Card Yojana: उत्तर प्रदेश श्रमिक कार्ड ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कैसे करें

E-Shramik Card Benefits – लाभ

  • ई श्रम पोर्टल के माध्यम से सरकार के पास असंगठित क्षेत्र के मजदूरों का सही डाटाबेस तैयार होगा।
  • इस डाटाबेस की मदद से सरकार श्रमिकों तक सरकारी योजना का लाभ पहुंचाएगी।
  • E Shram Portal पर उपलब्ध डाटा की मदद से श्रमिकों के लिए नई योजना व नियम बनाए जाएंगे।
  • जो श्रमिक ई श्रम पोर्टल पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन (Online / Self Registration) कर अपना ई श्रमिक कार्ड बनवाएंगे उन्हें सरकारी योजनाओं का लाभ सबसे पहले दिया जाएगा।
  • आसान सी ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया के साथ मजदूर अपना श्रमिक कार्ड (Shramik Card) बनवा सकता है।
  • कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) की मदद से Online Registration करवाने के लिए भी असंगठित श्रमिकों को कोई भी शुल्क नहीं देना होगा। क्योंकि सरकार द्वारा कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) को प्रति रजिस्ट्रेशन 20 रुपए दिए जाएंगे।
  • श्रम मंत्रालय, राज्य सरकार, ट्रेड यूनियन और कॉमन सर्विस सेंटर, श्रमिकों का रजिस्ट्रेशन करने में मदद करेगी।
  • इसके लिए जन जागरूकता अभियान चलाया जाएगा।
  • E Shramik Card जारी होने पर मजदूर को 12 अंकों का यूनिक नम्बर/ कोड (Shramik Card Unique Code) दिया जाएगा।
  • इसी कोड के आधार पर मजदूर को सरकारी योजनाओं का लाभ दिया जाएगा।
  • भारत सरकार की सोशल सेक्योरिटी स्कीम का लाभ लेने के लिए श्रमिकों को बार-बार रजिस्ट्रेशन की ज़रूरत नहीं पड़ेगी।
  • देश के हर राज्य में ई श्रमिक कार्ड मान्य रहेगा।
  • E Shram Portal के माध्यम से सरकार ने लगभग 38 करोड़ श्रमिकों का रजिस्ट्रेशन करने का लक्ष्य रखा है।

E Shram Portal Ke Fayde

  • मजदूरों को 2 लाख रुपए तक का एक्सिडेंटल इंश्योरेंस बेनेफिट मिलेगा।
  • अगर रजिस्टर्ड मजदूर किसी दुर्घटना का शिकार होते हैं तो उनकी मौत पर परिवार को 2 लाख रुपए दिए जाएंगे।
  • दुर्घटना के पश्चात् पूर्ण विकलांग होने की स्थिति में 2 लाख व आंशिक विकलांग होने की स्थिति में 1 लाख रुपए दिए जाएंगे।

इन योजनाओं का भी मिलेगा लाभ

ई श्रम पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करने के बाद आपको नीचे दी गई योजनाओं का लाभ भी दिया जाएगा

  • श्रम योगी मानधन योजना (PMSYM)
  • प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना (PMSBY)
  • प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना

Jharkhand Mukhyamantri Shramik Rojgar Yojana 2021

ई श्रम कार्ड पात्रता (Eligibility)

  • असंगठित क्षेत्र में काम करने वाले मजदूर ही पोर्टल के अंतर्गत ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करने के पात्र होंगे।
  • मजदूर की उम्र 16-59 साल के बीच होनी चाहिए।
  • EPFO या ESIC के E Shramik Portal पर रजिस्ट्रेशन नहीं कर पाएंगे।

दस्तावेज (Documents)

  • आधार कार्ड
  • बैंक अकाउंट नंबर
  • बैंक की पास बुक
  • मोबाइल नंबर (जो आधार कार्ड से लिंक हो)

E Shramik Card Online Registration

ई श्रम पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है। श्रमिक जरूरी जानकारी जैसे अपना नाम, जन्म तिथि, होम टाउन, मोबाइल नंबर देकर ई श्रम पोर्टल से जुड़ सकता है। नीचे आपको इस पोर्टल पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया दी गई है, जिसका पालन कर आप इस योजना से जुड़ सकते हैं।

E Shramik Card Self Registration

  • ई श्रम पोर्टल पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करने के लिए सर्वप्रथम आपको योजना के ऑफिशियल पोर्टल (Official Website) पर जाना होगा।
  • यहां आपको सेल्फ रजिस्ट्रेशन (Self Registration) का विकल्प दिखाई देगा, इस पर क्लिक करें।
  • अब आपको आधार से जुड़े मोबाइल नंबर को दर्ज करना है, जिस पर आपको ओटीपी (OTP) प्राप्त कर लॉगइन (login) करना है।
  • लॉग इन (login) करने के लिए आधार कार्ड नंबर और प्राप्त ओटीपी को दर्ज करें।
  • रजिस्ट्रेशन करने हेतु आपके सामने जानकारी दर्ज करने हेतु कुछ फॉर्म (form) आएंगें, इन्हें ध्यानपूर्वक भरें।
  • पहले फॉर्म में आपसे व्यक्तिगत जानकारी पूछी जाएगी।
  • इसके बाद अगले फॉर्म में आपको आवासीय विवरण दर्ज करना होगा।
  • अगली प्रक्रिया में अपनी शैक्षणिक योग्यता की जानकारी दें और सेव बटन पर क्लिक करें।
  • अब आपको अपने व्यवसाय और कौशल का चयन करना है।
  • आप जिस भी प्रकार का काम करते हैं उसका चुनाव करें।
  • यदि आपको अपने कार्य क्षेत्र से संबंधित विकल्प में अपना कार्य ढूंढने में समस्या आ रही है, तो आप PDF के माध्यम से अपना कार्य क्षेत्र आसानी से ढूंढ सकते हैं। अपने कार्य के अनुसार कोड (Code) को कॉपी करें और इसे अपने कार्य के विकल्प में दर्ज कर दें।
  • PDF में कार्य क्षेत्र की जानकारी हिंदी व अंग्रेजी दोनों भाषा में दी गई है।
  • इस प्रक्रिया को पूर्ण करने के बाद अपने बैंक खाते की जानकारी दर्ज करें।
  • अब ओके बटन पर क्लिक करें, जिसके बाद आपको एक ओटीपी प्राप्त होगा।
  • ओटीपी (OTP) भरने के बाद आपका श्रमिक कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा।

E Shramik Card Online Correction

यदि आप ई श्रम पोर्टल पर श्रमिक कार्ड बनाने हेतु रजिस्ट्रेशन कर चुके हैं, लेकिन इस दौरान अपने किसी जानकारी को गलत दर्ज कर दिया और आप इसे सही करना चाहते हैं तो नीचे दिए गए निर्देशों का पालन करें।

  • ई श्रम पोर्टल पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करने के लिए सर्वप्रथम आपको योजना के ऑफिशियल पोर्टल (Official Website) पर जाना होगा।
  • यहां आपको सेल्फ रजिस्ट्रेशन (Self Registration) का विकल्प दिखाई देगा, इस पर क्लिक करें।
  • अब आपको आधार से जुड़े मोबाइल नंबर को दर्ज करना है, जिस पर आपको ओटीपी (OTP) प्राप्त कर लॉगइन (login) करना है।
  • लॉग इन (login) करने के लिए आधार कार्ड नंबर और प्राप्त ओटीपी को दर्ज करें।
  • यहाँ आपको अपडेट प्रोफाइल का विकल्प दिखाई देगा इसका चयन करें।
  • अब आपके सामने एक नया पेज दिखाई देगा, जहाँ आप अपना पता, बैंक सम्बंधित जानकारी, समेत अन्य जानकारियों को ठीक कर सकते हैं।

E Shramik Card PDF Download

  • ई श्रमिक कार्ड डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले ई श्रमिक पोर्टल पर जाएं।
  • सेल्फ रजिस्ट्रेशन (Self Registration) विकल्प के अंतर्गत आधार कार्ड से जुड़े मोबाइल नंबर को दर्ज करें, जिस पर आपको ओटीपी (OTP) प्राप्त कर लॉगइन (login) करना है।
  • लॉग इन (login) करने हेतु आधार कार्ड नंबर और प्राप्त OTP को दर्ज करें।
  • यहाँ आपको UAN Card का विकल्प दिखाई देगा, इसका चयन करें।
  • आपके सामने एक नया पेज खुलेगा जहाँ से आप अपना ई श्रम कर डाउनलोड कर सकते हैं।

E-Shram Portal Toll free Helpline Number

यदि आपको ई श्रम पोर्टल पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन (Online Registration) करने में किसी भी प्रकार की समस्या आ रही है, तो इसके लिए सरकार द्वारा टोल फ्री हेल्प लाइन नंबर जारी किया गया है। आप राष्ट्रीय टोल फ्री नंबर 14434 पर कॉल कर अपनी समस्या का समाधान कर सकते हैं।

Important Links:

Official Website: Click Here

E-Shram Card FAQ-

क्या स्टूडेंट ई श्रमिक कार्ड बनवा सकते हैं?

यदि कोई स्टूडेंट 16 वर्ष से ज्यादा की उम्र का है और वह पढ़ाई के साथ-साथ किसी असंगठित क्षेत्र में कार्य कर रहा है तो वह ई श्रमिक कार्ड को बनवा सकता है।

ई श्रमिक कार्ड बनवाने की अंतिम दिनांक क्या है?

ई श्रमिक कार्ड को बनवाने की कोई भी अंतिम दिनांक सरकार के द्वारा घोषित नहीं की गई है, आप कभी इस यह कार्ड बनवा सकते हैं।

Leave a comment