(आवेदन फॉर्म) फ्री सिलाई मशीन योजना क्या है | Free Silai Machine 2021-2022 Online Form Download

Free Silai Machine Yojana 2021-2022 in Hindi: देश की महिलाओं को सशक्त व आत्मनिर्भर बनाने के लिए केंद्र सरकार के द्वारा नई-नई योजनाओं पर काम किया जा रहा है। गरीब और श्रमिक महिलाओं की आर्थिक स्थिति को सुधारने हेतु भी सरकार द्वारा कई योजनाएं संचालित की जाती हैं। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गरीब और श्रमिक महिलाओं के लिए फ्री सिलाई मशीन योजना शुरू की है। इस योजना के माध्यम से पात्र महिलाएं मुफ्त में सिलाई मशीन ले सकती हैं, जिससे वे घर बैठे सिलाई कर अपनी आमदनी को बढ़ा पाएंगी। फ्री सिलाई मशीन योजना क्या है, इसके लिए पात्र महिलाएं कैसे आवेदन फॉर्म भर सकती है? आइए प्रधानमंत्री की इस योजना से जुड़ी हर जानकारी के बारे में जानते हैं। आप योजना से सम्बंधित Application form को Online Download कर सकते हैं। इस पोस्ट के अंत में आपको Free Silai Machine 2021-2022 Application form PDF मिल जाएगी।

PM Free Silai Machine Yojana 2022 Detail in Hindi

योजना का नामफ्री सिलाई मशीन योजना
केंद्रीय / राज्य योजनाकेंद्रीय योजना
शुरुआत
लाभमुफ्त सिलाई मशीन (Free Sewing Machine)
लाभार्थी गरीब और श्रमिक महिलाएं
अधिकारिक वेबसाइट (Official website)

मुफ्त सिलाई मशीन योजना 2021 की सम्पूर्ण जानकारी | Free Silai Machine Yojana Application form | Online Download PDF | आवेदन फॉर्म कैसे भरें | Documents, Objectives etc.

Free Silai Machine Yojana

प्रधानमंत्री फ्री सिलाई मशीन योजना क्या है?

देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा प्रधानमंत्री फ्री सिलाई मशीन योजना को आरंभ किया गया। आर्थिक रूप से कमजोर व श्रमिक महिलाओं को आत्मनिर्भर व सशक्त बनाने के लिए इस योजना को शुरू किया गया। योजना के अंतर्गत आवेदन करने वाली पात्र महिलाओं को निशुल्क सिलाई मशीन दी जाती है। सिलाई मशीन प्राप्त कर महिलाएं अपना रोजगार आसानी से शुरू कर अपने परिवार का भरण पोषण कर सकती हैं। आवेदन करने के लिए लाभार्थी महिला की पात्रता निर्धारित की गई है। कौन-कौन सी महिलाएं Free Silai Machine Yojana के अंतर्गत आवेदन करने की पात्र हैं, इसकी जानकारी आप नीचे पढ़ सकते हैं। इससे पहले आइए इस योजना के उद्देश्य व लाभ के बारे में जानते हैं।

PM Free Sweing Machine Scheme 2022

UP Shramik Card Yojana Online Apply

Kanya Sumangala Yojana

E Rupi: ई-रूपी योजना क्या है?

PM Daksh Yojana Detail

PM Gati Shakti Yojana 2021

फ्री सिलाई मशीन योजना 2022 का उद्देश्य

शहरों एवं गांव में कई ऐसी महिलाएं हैं, जो प्रतिभा होने के बावजूद भी अपने हुनर को नहीं दिखा पाती। आर्थिक समस्या की वजह से इन महिलाओं के पास साधन की कमी रहती है। जिन महिलाओं की सिलाई करने में रुचि है और वह इसे अपना रोजगार बनाना चाहती हैं। वे सिलाई मशीन खरीदकर अपने परिवार की आर्थिक स्थिति को सुधारना चाहती हैं, लेकिन आर्थिक रूप से कमजोर होने की वजह से वह सिलाई मशीन खरीदने में सक्षम नहीं हैं। ऐसी महिलाओं को घर बैठे रोजगार और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से फ्री सिलाई मशीन योजना को शुरू किया गया। महिलाएं घर बैठे ही सिलाई मशीन से सिलाई कर अपनी आय में वृद्धि कर सकती हैं, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति में भी सुधार आएगा।

मुफ्त सिलाई मशीन योजना 2022 का लाभ

  • इस योजना को खास गरीब व श्रमिक महिलाओं के लिए तैयार किया गया है।
  • पात्र महिलाओं को योजना के माध्यम से फ्री सिलाई मशीन वितरित की जाएगी।
  • सिलाई मशीन प्राप्त कर महिलाओं को घर बैठे रोजगार मिलेगा और वह कपड़े सिलकर अपनी पारिवारिक आमदनी को बढ़ा पाएंगी।
  • ग्रामीण क्षेत्र के साथ-साथ शहरी क्षेत्र की महिलाएं भी महिलाओं को भी इस योजना का लाभ मिलेगा।
  • फ्री सिलाई मशीन योजना के अंतर्गत केंद्र सरकार हर राज्य में 50000 हजार से अधिक महिलाओं को मुफ्त सिलाई मशीन वितरित करेगी।
  • यह योजना महिलाओं को रोजगार प्रदान कर उन्हें आत्मनिर्भर व सशक्त बनाती है।

प्रधानमंत्री फ्री सिलाई मशीन योजना हेतु पात्रता

मुफ्त सिलाई मशीन हासिल करने के लिए योजना के अंतर्गत कुछ पात्रता निर्धारित की गई है। जो महिलाएं नीचे दी गई पात्रता रखती हैं, वही प्रधानमंत्री मुक्त सिलाई मशीन योजना के अंतर्गत आवेदन करने की पात्र होंगी।

  • गरीब वर्ग व श्रमिक महिलाएं ही प्रधानमंत्री मुफ्त सिलाई मशीन योजना का लाभ लेने के पात्र होंगी।
  • आवेदन करने वाली महिलाओं की उम्र 20 से 40 वर्ष के बीच होनी अनिवार्य है।
  • महिला के पति की वार्षिक आय ₹12000 से अधिक नहीं होनी चाहिए।
  • दिव्यांग एवं विधवा महिला भी इस योजना के लिए आवेदन करने की पात्र है।

Free Silai Machine Yojana – जरूरी दस्तावेज

  • आधार कार्ड
  • आयु प्रमाण पत्र (20 से 40 वर्ष)
  • 12000/- से कम वार्षिक आय का आय प्रमाण पत्र (तहसीलदार से सत्यापित)
  • यदि विकलांग है तो विकलांग चिकित्सा प्रमाण पत्र
  • यदि कोई महिला विधवा है तो उसका निराश्रित विधवा प्रमाण पत्र
  • सामुदायिक प्रमाण पत्र
  • मोबाइल नंबर
  • पासपोर्ट साइज फोटो

फ्री सिलाई मशीन योजना 2022 आवेदन कैसे करें

जो भी महिलाएं प्रधानमंत्री निशुल्क सिलाई मशीन योजना के अंतर्गत आवेदन करना चाहती हैं, वह नीचे दी गई प्रक्रिया को फॉलो कर योजना से जुड़ सकती हैं।

Free Silai Machine Yojana 2022 Application Form

  • योजना से जुड़ने के लिए पात्र महिला को सर्वप्रथम भारत सरकार की ऑफिशल वेबसाइट पर जाना होगा।
  • आधिकारिक वेबसाइट पर योजना से संबंधित आवेदन फॉर्म को डाउनलोड करने का विकल्प दिखाई देगा।
  • एप्लीकेशन फॉर्म डाउनलोड (Online Application Form Download) करने के बाद आप इसका प्रिंट आउट निकलवा ले।
  • आवेदन फॉर्म का प्रिंट आउट निकलवाने के बाद अब आवेदन फॉर्म में पूछी गई जानकारी ध्यानपूर्वक भरें।

ऐसे भरें आवेदन फॉर्म

  • सबसे पहले आवेदन करता का नाम लिखें।
  • आप स्त्री हैं या पुसुश इसकी जानकरी दें।
  • अपना पूरा पता लिखें।
  • अपनी जन्म दिनक या आयु लिखें।
  • आप किस जाती से आते हैं उसकी जानकारी दें।
  • किस कारण से आप फ्री सिलाई मशीन प्राप्त करना चाहती हैं, दिए गए विकल्पों में से किसी एक का चयन करें।
  • वार्षिक आय की जानकारी देवें।
  • पहले कभी इस योजना के माध्यम से सिलाई मशीन ली है या नहीं उसकी जानकारी लिखें।
  • आपने सिलाई करने की ट्रेनिंग कहा से ली है, यह बताएं।
  • अपना पासपोर्ट साइज फोटो आवेदन पात्र के साथ लगाया है या नहीं यह बताएं।
  • फॉर्म भरने के बाद आपको मांगे गए सभी दस्तावेजों की फोटो कॉपी को इसके साथ संलग्न करना है।
  • अब संबंधित कार्यालय में जाकर इस आवेदन फॉर्म को जमा कर दें।
  • एप्लीकेशन फॉर्म कार्यालय में जमा होने के बाद सत्यापित किया जाएगा, इसके बाद आपको निशुल्क सिलाई मशीन दे दी जाएगी।

Contact Us

Address:

Technical Team
National Informatics Centre
A4B4, 3rd Floor, A Block
CGO Complex, Lodhi Road
New Delhi-110003

Important Links-

Indian Government Website- Click Here

Online Download Application Form 2022 – Download Form PDF

1 thought on “(आवेदन फॉर्म) फ्री सिलाई मशीन योजना क्या है | Free Silai Machine 2021-2022 Online Form Download”

Leave a comment