Free Gas Cylinder Yojana 2022: गोवा के हर परिवार को मिलेंगे 3 फ्री एलपीजी सिलेंडर

GOA Free Gas Cylinder Yojana 2022, 3 Free LPG Cylinder Details in Hindi: राज्य में चुनाव शुरू होने से पहले राजनितिक पार्टी ज्यादा से ज्यादा वोट हासिल कर जीतने के लिए हर संभव प्रयास करती है। पार्टी घर-घर जाकर प्रचार करती है, लोगों के लिए नई-नई योजना शुरू करने का वादा करती है। गोवा राज्य में वर्ष 2022 में भारतीय जनता पार्टी ने विधानसभा चुनाव से पहले किए लोगों सर कई वादें किए, जिस वजह से पार्टी ने जीत भी हासिल की, अब भाजपा जनता से किए गए अपने वादे को निभा रही है। गोवा में विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी ने गोवा मुफ्त सिलेंडर योजना के अंतर्गत राज्य के हर परिवार को 3 फ्री सिलेंडर देने का वादा किया था। भाजपा ने अपने वादे को निभाते हुए  3 गैस सिलिंडर फ्री में देने का ऐलान कर दिया है। गोवा फ्री सिलेंडर योजना क्या है, 3 फ्री सिलेंडर लेने के लिए लाभार्थी परिवार को क्या करना होगा? आइए आगे इस योजना से सम्बंधित जानकारी के बारे में जानते हैं। goa free gas cylinder

GOA Free Gas Cylinder Yojana 2022 Details in Hindi

योजना का नाम फ्री गैस सिलेंडर योजना
राज्यगोवा
घोषणावर्ष 2022
लाभ3 फ्री एलपीजी सिलेंडर
लाभार्थी हर परिवार
अधिकारिक वेबसाइट (Official website)——
Goa Free Cylinder Yojana

गोवा फ्री सिलेंडर योजना क्या है? (GOA Free Cylinder Yojana 2022)

गोवा में विधान सभा चुनाव 2022 से पहले भाजपा सरकार के द्वारा गोवा फ्री सिलेंडर योजना की घोषणा की गई थी। चुनाव जीतने के बाद मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने ने कैबिनेट की पहली बैठक में ही गोवा फ्री सिलेंडर योजना को शुरू करने का फैसला किया। उन्होंने जानकारी दी कि GOA Free Cylinder Yojana 2022 के अंतर्गत राज्य के हर परिवार को 3 मुफ्त सिलेंडर दिए जाएंगे। राज्य के मूल निवासी परिवारों को ही योजना का लाभ दिया जाएगा।

गोवा फ्री सिलेंडर योजना का उद्देश्य

हर राज्य इस समय बढती महंगाई से परेशान है। दिनोदिन रोजमर्रा की चीजों के दाम बढ़ रहे हैं, जिसका असर लोगों की जेब पर पड़ रहा है। सिलेंडर के भाव आसमान छू रहे हैं, ऐसे में भाजपा से ने लोगों को महंगाई में राहत देने के उद्देश्य से गोवा फ्री सिलेंडर योजना के अंतर्गत परिवार को 3 मुफ्त सिलेंडर देने का फैसला लिया है। इस घोषणा के बाद गोवा की गरीब परिवारों को महंगाई में राहत की सांस लेने को मिली है।

GOA Free Cylinder Yojana 2022 Online Apply/ Registration

फिलहाल गोवा की सरकार के द्वारा हर परिवार को 3 मुफ्त सिलेंडर देने वाली गोवा फ्री सिलेंडर योजना को तैयार करने की घोषणा की है। इसके लिए आवेदन प्रक्रिया क्या रहेगी, इसकी जानकारी राज्य सरकार के द्वारा नहीं दी गई है। सरकार किस प्रकार से लाभार्थियों तक फ्री सिलेंडर ला लाभ पहुंचाएगी इसके बारे में भी अभी कोई जानकारी नहीं दी है। जैसे ही फ्री सिलेंडर योजना रजिस्ट्रेशन (Registretion) से सम्बन्धित कोई भी नई जानकारी सामने आती है, उसके बारे में आपके साथ हमारे पोर्टल किसान सूचना पर जरूर साझा किया जाएगा, इसलिए समय-समय पर आप हमारी इस पोस्ट को देखते रहें।

यूपी में भी फ्री सिलेंडर योजना

गोवा पहला ऐसा राज्य नहीं है जहाँ सरकार फ्री में सिलेंडर देने जा रही है, उत्तर प्रदेश सरकार भी राज्य के गरीब परिवारों को फ्री में सिलेंडर देने की घोषणा कर चुकी है। उत्तरप्रदेश सरकार ने देश के दो बड़े त्योहारों – दिवाली व होली पर गरीब परिवार को मुफ्त सिलेंडर देने का ऐलान किया था। उत्तर प्रदेश के जो भी परिवार उज्ज्वला योजना के लाभार्थी हैं उन्हें ही होली व दीपावली पर साल में दो बार फ्री सिलेंडर दिए जाएंगे। यानी योगी सरकार साल में दो बाद परिवार को फ्री सिलेंडर का लाभ देगी।

Read Also:

Leave a comment