Jharkhand Krishi Rin Mafi Yojana 2021: Registration, List Detail

Jharkhand Krishi Rin Mafi Yojana 2021: विश्व में तेजी से जलवायु परिवर्तन हो रहा है। इसका असर भारत में भी देखने को मिला है। असमय होती बारिश और ओलावृष्टि से किसानों की फसल को नुकसान हो रहा है और किसान बैंक से लिए गए कर्ज के तले दबता जा रहा है। कृषि प्रधान राज्य झारखंड में भी किसानों की फसलों को काफी नुकसान का सामना करना पड़ता है। कर्ज से राहत देने हेतु राज्य की सरकार ने कृषि ऋण माफी योजना को शुरू किया था। झारखंड किसान कर्ज माफी योजना क्या है, Jharkhand Krishi Rin Mafi Yojana list में किन किसानों के नाम को शामिल किया जाता है आइए कृषि ऋण माफ़ी योजना से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी के बारे में जानते हैं।

Krishi Rin Mafi Yojana (Jharkhand) Detail in Hindi

योजना का नामझारखंड कृषि ऋण माफी योजना
राज्यझारखंड
शुरुआत2020
लाभकिसानों का कर्ज माफ करना
लाभार्थी छोटे और सीमांत किसान
अधिकारिक वेबसाइट (Official website)https://www.jharkhand.gov.in/

कृषि ऋण माफ़ी योजना क्या है?

झारखंड कृषि ऋण माफी योजना की शुरुआत वर्ष 2020 में हुई थी। इस योजना के अंतर्गत प्रदेश की सरकार किसानों द्वारा लिए गए कर्ज को माफ़ करती है। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन द्वारा इस योजना को शुरू किया गया था। योजना के अंतर्गत किसानों की कर्ज माफी के लिए दो हजार करोड़ रुपए का बजट आवंटित किया गया था। झारखंड किसान कर्ज माफी योजना के तहत किसानों का 50000 तक का कर्ज माफ़ किया जाता है। आवेदन प्रक्रिया को पूरा कर किसान Jharkhand Krishi Rin Mafi Yojana का लाभ ले सकता है। आवेदन करने के लिए किसान से महज एक रुपए लिए जाते हैं।

Jharkhand Krishi Rin Mafi Yojana 2021 का उद्देश्य

बैंक से कर्ज लेकर किसान खेती करता है और जब कुछ महीनों बाद वह फसल काटकर मुनाफा कमाने की सोचता है तो उससे पहले ही खेत में पड़ी फसल ख़राब मौसम की वजह से बेकार हो जाती है। मौसम परिवर्तन की वजह से हर वर्ष किसानों द्वारा आत्महत्या के मामले बढ़ रहे हैं। इस समय झारखंड में 5 लाख से भी अधिक किसान कर्ज़ के बोझ तले दबे हुए हैं। फसलों को हो रहे नुकसान की वजह से वे बैंक से लिए गए कर्ज को चुकाने में असमर्थ हैं। किसानों से कर्ज के बोझ को कम करने के उद्देश्य से झारखंड में कृषि ऋण माफ़ी योजना की शुरुआत की गई। जिन किसानों के ऋण को माफ़ किया जाता है उनका नाम Jharkhand Krishi Rin Mafi Yojana list में आवेदन करने के बाद शामिल कर दिया जाता है।

झारखंड कृषि ऋण माफ़ी योजना का लाभ

  • योजना के अंतर्गत किसानों के KCC लोन को 50 हजार रूपये तक माफ़ किया जाता है।
  • महज एक रुपए देकर किसान इस योजना का लाभ ले सकता है।
  • इस योजना को छोटे और सीमान्त किसानों के लिए बनाया गया है।
  • जो किसान गन्ने, फलो के साथ अन्य पारम्परिक खेती करते हैं, वे भी इस योजना का लाभ ले सकते हैं।
  • सुखा, ओलावृष्टि, मानसून परिवर्तन व अन्य प्राकृतिक आपदा की वजह हुए फसल नुकसान पर किसान का कर्ज माफ़ किया जाता है।
  • यदि ऋण लेने वाले किसान की मृत्यु हो गई है तो उसके आश्रित को इस योजना का लाभ दिया जाएगा।
  • दो अलग-अलग बैंकों से लिए गए ऋण को भी माफ़ किया जाएगा, लेकिन दोनों लोन केसीसी के माध्यम से लिया होना चाहिए।

Jharkhand Krishi Rin Mafi Yojana Eligibility / योजना की पात्रता

  • आवेदन करने वाला किसान झारखंड का निवासी होना चाहिए।
  • 18 साल से अधिक उम्र वाले किसान ही इस योजना का लाभ ले सकते हैं।
  • सिर्फ किसान क्रेडिट कार्ड से लोन लेने वाले किसान ही इस योजना के पात्र होंगे।
  • एक परिवार का एक सदस्य ही कर्ज माफ़ी योजना को लेने के पात्र होगा।

किसान कर्ज माफी योजना 2021 दस्तावेज़

आधार कार्ड, निवास प्रमाण पत्र, पहचान पत्र, बैंक अकाउंट पासबुक, मोबाइल नंबर, पासपोर्ट साइज फोटो

Jharkhand krishi rin mafi yojana registration form

  • लोन लेने वाले किसानों की जानकारी को बैंकों द्वारा NIC पोर्टल पर अपलोड किया जाता है।
  • ऋण लेने वाले किसान को प्रज्ञा केंद्र / BC / बैंक शाखा में जाकर अपनी जानकारी का सत्यापन करना होता है।
  • सत्यापन होने के बाद ऋण लेने वाले किसान को अंगूठा लगाकर eKYC प्रक्रिया पूरी करनी होती है।
  • इसके बाद प्रज्ञा केन्द्र / BC / बैंक शाखा द्वारा किसानों का आधार कार्ड एवं राशन कार्ड पोर्टल पर अपलोड किया जाएगा।
  • इन दस्तावेजों का सत्यापन होने के बाद किसान को तुरंत रजिस्टर्ड नंबर पर संदेश प्राप्त होगा।
  • इसके बाद किसान को 1 रुपए की टोकन मनी जमा करनी होगी और ऑनलाइन माध्यम से किसान के खाते में 50,000 की राशि जमा कर दी जाएगी।

Jharkhand Krishi Rin Mafi Yojana List 2021

वर्ष 2021 में भी झारखंड सरकार अपने राज्य के किसानों का Jharkhand Krishi Rin Mafi Yojana के अंतर्गत कर्ज माफ़ कर रही है। सरकार ने पात्र किसानों से आवेदन मांगे हैं। इसके लिए अंतिम तिथि 31 मार्च निर्धारित की गई है। आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद बैंक list जारी करेगी, जिसमें लाभार्थी किसानों के नाम शामिल होंगे। जैसे Jharkhand Krishi Rin Mafi Yojana List 2021 जारी होती है आपको इस पेज पर अपडेट दे दी जाएगी।

Official Website: Click Here

यह भी पढ़ें:- गाय का गोबर बेचकर कमाएं धन, पढ़ें योजना की पूरी जानकारी

Leave a comment