Kisan Uday Yojana UP Registration 2021: कृषि प्रधान देश भारत में भी अब आधुनिक उपकरणों से की जाने वाली खेती को बढ़ावा दिया जा रहा है। सरकार कृषि में विकास हेतु किसानों को नए-नए कृषि यंत्रों से खेती करने हेतु प्रोत्साहित कर रही है। हालाँकि किसानों के लिए इन यंत्रों को खरीदना काफी महंगा पड़ता है, जिस कारण वे इनके इस्तेमाल से बचते हैं। किसानों को प्रोत्साहित करने के लिए सरकार इन यंत्रों पर अनुदान देती है। केंद्र व राज्य सरकार द्वारा कई योजनाएं संचालित की जाती हैं, जिनकी मदद से किसान कम दाम पर कृषि के आधुनिक यंत्रों को खरीद सकते हैं। इस समय खेती में सिंचाई हेतु उपयोग किए जाने वाले डीजल पम्पों को सोलर पम्पों से बदला जा रहा है। कीमत ज्यादा होने के कारण किसानों को राज्य सरकार इन पंपों पर भारी अनुदान दिया जाता है। वहीँ उत्तरप्रदेश सरकार इन सोलर पंपों को मुफ्त में प्रदान करने हेतु किसान उदय योजना (Kisan Uday Yojana) चलाती है। उत्तरप्रदेश सरकार द्वारा शुरू की गई इस योजना में कौन से किसान लाभ ले सकते हैं? योजना हेतु Online Application form कैसे भरें? आइए उत्तरप्रदेश किसान उदय योजना से जुडी सम्पूर्ण जानकारी के बारे में जानते हैं।
UP Kisan Uday Yojana Detail in Hindi
योजना का नाम | किसान उदय पंप वितरण योजना |
राज्य | उत्तर प्रदेश (UP) |
शुरुआत | 23 दिसंबर 2017 |
लाभ | मुफ्त सोलर पंप |
लाभार्थी | गरीब किसान |
अधिकारिक वेबसाइट (Official website) | upagriculture.com |
Kisan Uday Yojana UP 2021 | Online Registration | Eligibility | Online Application Detail | Best UP Government Free Solar Panel Scheme | किसान उदय पंप वितरण योजना

किसान उदय योजना क्या है?
सिंचाई सुविधा को बेहतर बनाने के लिए उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किसान उदय योजना (Kisan Uday Yojana) को वर्ष 2017 में प्रारंभ किया। योजना को उत्तप्रदेश सरकार ने पायलट प्रोजेक्ट के रूप में शुरू किया है। इसके अंतर्गत किसानों को मुफ्त में सोलर पंप का सेट दिया जाता है। इन पंपों के इस्तेमाल से किसान आसानी से अपने खेतों की सिंचाई कर पाएंगे। योजना के माध्यम से किसानों को 10 लाख तक मुफ्त सोलर पंप वितरित किए जाएंगे। उत्तर प्रदेश के किसान ऑनलाइन आवेदन कर योजना का लाभ उठा सकते हैं।
किसान उदय योजना का उद्देश्य
किसानों के खर्च को कम करने और आधुनिक कृषि यंत्रों के प्रयोग हेतु सरकार किसानों को प्रोत्साहित करना चाहती है। इसी उद्देश्य से उत्तरप्रदेश सरकार द्वारा किसान उदय योजना को शुरू किया गया है। योजना की मदद से किसानों को बिना रुपए दिए सोलर पम्प दिए जाएंगे। इससे किसान की आय में वृद्धि होगी। सिंचाई करने से किसानों का बिजली और डीजल में काफी खर्चा हो जाता है। सोलर पंपों के उपयोग से इनके बिजली बिल व डीजल के खर्च का अतिरिक्त भार कम होगा, इससे उनकी आय में वृद्धि होगी और वे अपनी आजीविका को सुधार पाएंगे।
उत्तरप्रदेश खेत तालाब योजना से सम्बंधित पूर्ण जानकारी पढ़ें
किसान उदय योजना का लाभ एवं विशेषताएं
- योजना के माध्यम से किसानों को मुफ्त में सोलर पंप दिए जाएंगे।
- किसान उदय योजना के अंतर्गत उत्तरप्रदेश सरकार ने 10 लाख मुफ्त सोलर पंप वितरित करने का लक्ष्य रखा है।
- किसानों को 5 से 7.5 हॉर्स पॉवर के सोलर पंप दिए जाएंगे।
- सोलर पंप स्थापित होने के बाद किसानों को बिजली पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा।
- इससे किसानों के बिजली बिल का खर्च भी कम होगा।
- Kisan Uday Yojana की मदद से 35 % तक की बिजली खपत में कमी आयेगी।
- मुफ्त सोलर पंप देने के साथ ही उसकी देखरेख का जिम्मा भी राज्य सरकार ही उठाएगी। चयनित विद्युत् वितरण कंपनियों द्वारा 5 साल तक इन पंपों की देख-रेख की जाएगी।
- पंपों के साथ एक स्मार्ट किट भी दी जाएगी, साथ ही इन्हें स्मार्ट फोन की मदद से बंद व चालू किया जा सकता है।
- सौर उर्जा के इस्तेमाल से पर्यावरण प्रदूषण में भी कमी आएगी।
किसान उदय योजना हेतु पात्रता
- सिर्फ उत्तरप्रदेश के निवासी ही किसान उदय योजना का लाभ ले सकते हैं।
- खेती करने वाले किसानों को ही इस योजना का लाभार्थी बनाया जाएगा इसके अलावा और कोई भी व्यक्ति इसका लाभ नहीं ले सकता है।
- यदि कोई किसान केंद्र या फिर राज्य के द्वारा चलाई जा रही किसी अन्य सोलर पंप योजना का लाभ ले रहा है तो वे इस योजना के पात्र नहीं होंगे।
- जिन किसानों के पास सिंचाई हेतु किसी भी प्रकार का पंप नहीं है, ऐसे किसानों को Kisan Uday Yojana का लाभ दिया जाएगा।
- किसानों के पास खेती हेतु खुद की भूमि होना अनिवार्य है।
किसान उदय योजना में आवश्यक दस्तावेज
- आधार कार्ड
- खेती के जमीन के कागजात
- आय प्रमाण पत्र
- किसान विकास पत्र
- मोबाइल नंबर
- बैंक खाते की जानकारी
- मूल निवासी प्रमाण पत्र
- स्थाई पता
Kisan Uday Yojana Registration 2021
Kisan Uday Yojana 2021 Online Application Form: मुफ्त सोलर पंप पाने के लिए जो भी इच्छुक किसान इस योजना के अंतर्गत आवेदन करने चाहता है वह अधिकारिक पोर्टल पर जाकर कर सकता है। नीचे आपको आवेदन करने की प्रक्रिया दी गई है, जिसका पालन कर आप आसानी से किसान उदय योजना के लाभार्थी बन सकते हैं।
- सबसे पहले आपको किसान उदय योजना से सम्बंधित अधिकारिक वेबसाईट खोलना होगा।
- वेबसाईट के होमपेज पर जाने के बाद आपको लॉग इन आईडी बनानी होगी।
- इसके लिए पहले आप अपने जनपद का चयन करें।
- यूजर नाम एवं पासवर्ड बनाने के बाद इसकी मदद से लॉग इन करें।
- आपकी स्क्रीन पर ‘पंजीकरण करें’ विकल्प आएगा, इस पर क्लिक करें।
- अब आपकी स्क्रीन पर आवेदन फॉर्म खुल जायेगा, जिसमें आपको पूछी गई जानकारी दर्ज करनी होगी।
- सभी जानकारी को दर्ज करने के बाद फॉर्म को जमा कर दें।
- आवेदन फॉर्म जमा होने के बाद आपकी जानकारी की जाँच की जाएगी। यदि आवेदन के बाद भी आपका नाम इस योजना से नहीं जुड़ा है तो इससे संबंधित विभाग से संपर्क करें, यहाँ आपकी हर समस्या का समाधान कर दिया जाएगा।
Important Links-
सम्बंधित वेबसाईट- Click Here
UP Kisan Uday Yojana FAQ-
किसान उदय योजना में ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?
योजना से जुड़ने के लिए किसान को उत्तरप्रदेश एग्रीकल्चर की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा, इस वेबसाईट से आप योजना के लिए आवेदन कर सकते हैं।
उत्तर प्रदेश किसान उदय पंप वितरण योजना में सोलर पंप पर कितनी सब्सिडी दी जाती है?
इस योजना के माध्यम से सरकार ने पात्र किसानों को मुफ्त में सोलर पंप वितरित किए जाते हैं।
उत्तर प्रदेश किसान उदय योजना का बजट कितना है?
इस योजना के लिए उत्तरप्रदेश सरकार ने 70 करोड़ रुपए का बजट निर्धारित किया है।