Mahila Nidhi Yojana Rajasthan: महिलाओं को आर्थिक रूप से सक्षम बनाने के लिए सरकार लगातार प्रयास कर रही है। महिलाओं को ध्यान में रखते हुए कई योजनाओं को तैयार किया जा रहा है। महिलाएं व्यापार के क्षेत्र में आगे बढें इसके लिए भी सरकार महिलाओं को आसानी से लोन/ऋण दे रही है। राजस्थान सरकार भी महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने कोशिश में लगी हुई है। राज्य सरकार महिलाओं को मात्र 48 घंटे में लोन पास करके दे रही है। इसके राजस्थान सरकार ने महिला निधि योजना (Mahila Nidhi Yojana) को तैयार किया है। राजस्थान (Rajasthan) की महिला निधि योजना क्या है? आइए लोन कैसे लें, पात्रता, आवेदन प्रक्रिया (Application Form), समेत योजना से जुडी सम्पूर्ण जानकारी के बारे में जानते हैं।
Mahila Nidhi Yojana Rajasthan Details in Hindi
योजना | महिला निधि योजना |
राज्य | राजस्थान |
शुरुआत | 2022 |
लाभ | 48 घंटे में लोन |
लाभार्थी | स्वयं सहायता समूह की महिला |
महिला निधि योजना क्या है यह कब शुरू हुई?
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के द्वारा महिला निधि योजना को महिला समानता दिवस के मौके पर 26 अगस्त 2022 को शुरू किया था। योजना की मदद से स्वयं सहायता समूहों के सदस्यों को 1 लाख तक का लोन दिया जाता है। वहीँ 40 हजार का लोन मात्र 48 घंटे में पास कर दिया जाता है। 2 वर्ष की समय सीमा के लिए गए इस लोन पर अनुदान भी दिया जाता है। वित्तीय वर्ष 2023-24 के बजट में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने महिला स्वयं सहायता समूहों के सदस्यों को उपलब्ध कराये जाने वाले ऋण पर 8% ब्याज अनुदान दिए जाने की घोषणा की थी।
Mahila Nidhi Yojana Rajasthan 2023- उद्देश्य
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के द्वारा महिला स्वयं सहायता समूह को मजबूत बनाने महिलाओं को बैंकों से आसानी से लोन/ऋण दिलाने व उन्हें उद्दम के क्षेत्र में आगे बढ़ाने के उद्देश्य से Mahila Nidhi Yojana को शुरू किया है। स्वयं सहायता समूह से जुडी महिलाएं महिला निधि योजना की मदद से लोन लेकर कम समय में ही बजट के अनुसार व्यापार शुरू कर सकती हैं। अब उन्हें व्यापार को शुरू करने के लिए आर्थिक परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। साथ ही राज्य सरकार लोन पर 8 प्रतिशत ब्याज अनुदान भी देगी।
महिला निधि योजना का लाभ (Benefits)
- राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के द्वारा शुरू की गयी महिला निधि योजना 2023 की मदद से स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को कम समय में लोन प्राप्त हो जाएगा।
- ग्रामीण महिलाओं को ध्यान में रखते हुए इस योजना को शुरू किया गया है।
- योजना की मदद से स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को व्यवसाय के क्षेत्र में आगे बढ़ने में आसानी होगी।
- ₹40000 तक का लोन 48 घंटों में पास हो जाएगा।
- यदि महिला को इससे अधिक लोन चाहिए तो 15 दिन के भीतर उसे लोन की राशि प्राप्त हो जाएगी।
- वित्तीय वर्ष 2023-24 में राजस्थान सरकार के द्वारा घोषणा की गयी की 2 वर्ष के 1 लाख रुपए तक के लिए गए लोन पर 8 प्रतिशत का अनुदान दिया जायेगा।
- राज्य में अब तक 270000 स्वयं सहायता समूह का गठन किया जा चुका है, इसमें कुल 30 लाख परिवार शामिल हैं।
- सरकार राजस्थान में स्वयं सहायता समूह की संख्या को बढ़ाने की लगातार कोशिश कर रही है।
- वित्तीय वर्ष 2022-23 में 50,000 ओर नए स्वयं सहायता समूह का गठन किया गया।
- Mahila Nidhi Yojana की मदद से स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को बैकों से ऋण आसानी से मिल जायेगा।
- महिलाओं की आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा।
- राजस्थान तेलंगान के बाद मात्र दूसरा राज्य है जहाँ महिला निधि की स्थापना की गई है।
राजस्थान महिला निधि योजना हेतु पात्रता (Eligibility)
- महिला राजस्थान की मूलनिवासी होना चाहिए।
- राजस्थान के महिला स्वयं सहायता समूह से महिला का जुड़ा होना अनिवार्य है।
- महिला के पास बैंक खाता होना चाहिए।
- महिला को लोन क्यों चाहिए, इसकी जानकारी भी महिला को होनी चाहिए।
- शादीशुदा, विधवा, कोई भी महिला स्वयं सहायता समूह जुडी महिला योजना का लाभ लेने के पात्र है।
महिला निधि योजना 2023 के आवश्यक दस्तावेज (Documents)
- आधार कार्ड (Aadhar Card)
- निवास प्रमाण पत्र
- आय प्रमाण पत्र
- बैंक खाता विवरण
- पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ
योजना के लिए आवेदन प्रक्रिया (Mahila Nidhi Yojana Application Form)
महिला स्वयं सहायता समूह से जुडी महिलाएं योजना की मदद से लोन लेने के लिए अपने नजदीकी बैंक जा सकती हैं। बैंक में महिला निधि योजना से जुड़े आवेदन मिल जाएंगे। आवेदन फॉर्म (Application Form) को प्राप्त कर आप इसे सही तरह से भर लें। यदि आपको आवेदन फॉर्म को भरने में किसी भी प्रकार की परेशानी आ रही है तो बैंक के कर्मचारी से इसे भरवा सकती हैं। सभी दस्तावेजों को आवेदन फॉर्म के साथ संलग्न कर आप आवेदन फॉर्म (Application Form) को बैंक में ही जमा कर दें। यदि आपका लोन पास हो जाता है तो आपको इसके बारे में जानकरी दे दी जावेगी।