Mahindra 575 DI XP Plus Price, Mileage Other Feature Details in Hindi: भारतीय किसानों के लिए ट्रैक्टर खेती का महत्वपूर्ण हिस्सा है। खेती किसानी से जुड़े कई कार्यों को ट्रैक्टर की मदद से किया जाता है। भारतीय बाज़ार में किसानों की जरुरत को समझते हुए ही ट्रैक्टरों को लॉन्च किया जाता है। महिंद्रा भारत में सबसे बड़ी ट्रैक्टर निर्माता कम्पनी है। किसान भी महिंद्रा के ट्रैक्टर पर विश्वास दिखाते हुए इसे खरीदते हैं। क्यूंकि यह परफोर्मेंस के साथ ही किफायती भी होते हैं। महिंद्रा का ऐसा ही एक ट्रैक्टर है महिंद्रा 575 डीआई XP प्लस (Mahindra 575 di xp plus) जो कि दमदार होने के साथ ही किफायती भी है।
महिंद्रा 575 डीआई एक्सपी प्लस कीमत, इंजन, फीचर की जानकारी
आइए महिंद्रा 575 डीआई XP प्लस (mahindra 575 di xp plus) से जुड़े स्पेसिफिकेशन जैसे इंजन, ब्रैक, ट्रैक्टर की कीमत, ऑन रोड प्राइस क्या है? यह कितना माईलेज देता है, इन सभी के बारे में विस्तार से जानते हैं।
Mahindra 575 DI XP Plus Price Mileage Other Specification
महिंद्रा 575 डीआई XP प्लस (mahindra 575 di xp plus) महिद्रा कम्पनी के द्वारा बनाये गए बेहतरीन ट्रैक्टरों में से एक है। यदि आप 45 से 50 HP का एक अच्छा ट्रैक्टर तलाश रहे हैं तो इससे बेहतर विकल्प आपके पास नहीं हो सकता है। खेती के सभी बड़े कार्यों के लिए यह ट्रैक्टर अच्छा प्रदर्शन करता है। इसमें अन्य कृषि यंत्रों को जोड़ कर अच्छी तरह से खेती की जा सकती है। कल्टीवेटर, रोटावेटर, हल, प्लांटर जैसे कृषि उपकरणों को आसानी से आप महिंद्रा 575 डीआई XP प्लस (mahindra 575 di xp plus) ट्रैक्टर से जोड़ सकते हैं।
महिंद्रा 575 डीआई एक्सपी प्लस इंजन व डिजाइन
किसान साथियों महिंद्रा 575 डीआई XP प्लस एक शानदार डिजाइन के साथ आता है, जोकि दिखने में बेहद ही आकर्षक है। महिंद्रा के इस ट्रैक्टर में 3054 cc का पावरफुल इंजन दिया गया है, जोकि खेतों कार्यों को आसानी से बिना किसी रुकवात के कर देता है। इसका इंजन 192 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। महिंद्रा 575 डीआई XP प्लस के अन्य फीचर की बात करें तो इसमें सिंगल और ड्यूल क्लच का विकल्प फीचर भी दिया गया है। यह ट्रैक्टर मैनुअल और पावर दोनों स्टीयरिंग के साथ आता है आप अपनी सुविधा के अनुसार इसे चुन सकते हैं।
Mahindra 575 di xp Plus Full Details
इसके अलावा महिंद्रा 575 डीआई XP प्लस में आपको 4 सिलेंडर और 47 Hp मिलती है। साथ ही इसमें 8 फॉरवर्ड + 2 रिवर्स और तेल में डूबे हुए ब्रेक दिए गए हैं। इसमें 65 लीटर का डीजल टैंक दिया गया है, जिससे की आप ज्यादा समय तक इसका इस्तेमाल कर सकते हैं। कम्पनी के अनुसार 575 डीआई एक्सपी प्लस ट्रैक्टर के इस्तेमाल से 30 अलग-अलग कृषि कार्यों के लिए उपयोग किया जा सकता है। महिंद्रा का यह दमदार ट्रैक्टर का वजन 1890 किलोग्राम है और यह अधिकतम 1500 किलोग्राम भार उठाने की क्षमता रखता है। ट्रैक्टर की अधिकतम गति 31.25 Kmph प्रति घंटा है। बड़े खेतों में यह ट्रैक्टर अच्छी तरह से काम कर सकता है।
इस ट्रैक्टर में कई एडवांस फीचर भी दिए गए हैं। इसमें एक ड्राई क्लीनर जोड़ा गया है, जो ट्रैक्टर के आंतरिक सिस्टम और इंजन को ठंडा और साफ रखता है। यह भी पढ़ें: Swaraj Code Tractor: बागवानी खेती हेतु नया Nano/Mini Tractor
Mahindra 575 DI XP Plus Price
महिंद्रा 575 डीआई एक्सपी प्लस कीमत
महिंद्रा 575 डीआई एक्सपी प्लस ट्रैक्टर की कीमत के बारे में बात करें तो इसे किसानों के बजट को ध्यान में रखते हुए निर्धारित किया गया है। यानी छोटे और सीमान्त किसान भी इस ट्रेक्टर प्राइस में इसे खरीद सकते हैं। महिंद्रा 575 डीआई एक्सपी प्लस ट्रैक्टर की कीमत 8.70-8.85 Lacs रुपये है। यह इसकी एक्स शोरूम कीमत है। महिंद्रा 575 डीआई एक्सपी प्लस की विशेषताओं और कार्य क्षमता के हिसाब से यह कीमत ज्यादा नहीं है। काफी सस्ती और खरीदने में आसान है। महिंद्रा 575 डीआई एक्सपी प्लस ट्रैक्टर की कीमत गुणवत्ता से समझौता किए बिना बहुत उचित है। कम्पनी इस ट्रैक्टर पर 6 साल की वारंटी भी देती है।