UP Matra Bhumi Yojana 2021: उत्तरप्रदेश की मातृभूमि योजना क्या है, कैसे करें आवेदन

UP Matra Bhumi Yojana 2021: हमारे देश में सड़कों, स्टेडियम, भवन, व अन्य सरकारी संपत्ति का नामांकरण स्वतंत्रता सेनानी, महापुरुष, नेता, अभिनेता, खिलाड़ी के नाम पर किया जाता है। हम भी सोचते हैं कि हमारे माता-पिता या रिश्तेदार के नाम पर भी किसी यादगार सरकारी संपत्ति का नामांकरण किया जाए। एक आम नागरिक होने के कारण ऐसा होना संभव नहीं। लेकिन अगर आप उत्तरप्रदेश से हैं और आपने अपने परिजन के नाम पर सरकारी संपत्ति के नामांकरण का सपना देखा है तो यह जल्द ही पूरा होने वाला। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी ने मातृभूमि योजना की घोषणा की है, जो आपके सपने को साकार कर सकती है। उत्तरप्रदेश की मातृभूमि योजना क्या है, किस उद्देश्य से योगी सरकार ने इसे आरंभ करने का मन बनाया है, योजना के लिए आवेदन प्रक्रिया क्या है, आइए Matra Bhumi Yojana के बारे में पूर्ण जानकारी जानते हैं।

UP Matra Bhumi Yojana 2021 Detail in Hindi

योजना का नाममातृभूमि योजना
राज्यउत्तर प्रदेश
घोषणा2021
लाभइच्छुक व्यक्ति के परिजन के नाम पर
सरकारी संपत्ति का नामांकरण
लाभार्थी उत्तर प्रदेश के ग्रामीण आमजन
अधिकारिक वेबसाइट (Official website)लॉन्च नहीं की गई
UP Matra Bhumi Yojana

उत्तर प्रदेश मातृभूमि योजना क्या है?

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी के द्वारा शुरू की गई मातृभूमि योजना अपने आप में ही एक अनोखी योजना है। वर्ष 2021 में इसकी घोषणा के साथ ही यह सरकारी योजना चर्चा में आ गई थी। यह योजना उत्तरप्रदेश के आमजन को अपने परिजन के नाम पर सरकारी संपत्ति जैसे सड़क, पुस्तकालय, स्टेडियम, व्यायामशाला, ओपन जिम आदि का नामकरण करने का मौका देती है। लेकिन इसके लिए आपको परियोजना की कुल लागत का 50 प्रतिशत देना होगा, शेष 50 प्रतिशत राशि सरकार के द्वारा दी जाएगी। जैसे यदि आपके गांव में सड़क का निर्माण हो रहा है और आप इसका नामकरण अपने परिवार के किसी सदस्य के नाम पर करना चाहते हैं, तो सड़क निर्माण के खर्च का 50% देकर आप अपने अनुसार इसका नामकरण कर सकते हैं।

UP Matra Bhumi Yojana 2021 – उद्देश्य

सहभागी ग्रामीण अर्थव्यवस्था और बुनियादी ढांचे को मजबूर करना इस योजना का मुख्य उद्देश्य है। मातृभूमि योजना के माध्यम से राज्य का आम आदमी राज्य के विकास कार्यों में प्रत्यक्ष भागीदार बन सकता है। योगी आदित्यनाथ ने योजना की जानकारी देते हुए कहा कि समाज के साधन-संपन्न लोगों का सहयोग लेकर इस काम को और बेहतर और तेजी से किया जा सकता है।

यह भी पढ़ें:

UP Matra Bhumi Yojana – लाभ

  • गांव के आमजन अपने परिजन के नाम पर सरकारी संपत्ति का नामांकरण कर पाएंगे।
  • योजना में परियोजना की कुल लागत का 50% खर्च सरकार वहन करेगी, जबकि शेष 50% इच्छुक व्यक्ति की ओर से सहयोग होगा।
  • 50% खर्च कर इच्छुक व्यक्ति परियोजना का पूर्ण क्रेडिट ले सकता है।
  • ग्राम पंचायतों में सड़क, स्वास्थ्य केंद्र, आंगनबाड़ी, पुस्तकालय, स्टेडियम, व्यायामशाला, आदि के निर्माण की भागीदारी में आमजन हिस्स ले पाएंगे।
  • दान करने वाले व्यक्ति का राज्य स्तरीय बैंक खाता खोला जाएगा। बैंक खाते खुलवाने की जिम्मेदारी गठन किए गए प्रोजेक्ट मैनेजमेंट यूनिट (पीएमयू) की होगी।
  • पीएमयू की ओर से योजना का वेब पोर्टल व मोबाइल एप तैयार कराया जाएगा।
  • इसी पोर्टल के माध्यम से दानकर्ता व सरकार की अनुदान राशि बैंक खाते में जमा कराई जाएगी।
  • दानदाताओं से संपर्क व समस्या निवारण के लिए काल सेंटर बनेगा।

योजना के अंतर्गत उत्तर प्रदेश मातृभूमि सोसाइटी का गठन करके राज्य व जिला स्तर पर खाता खोला जाएगा। इसमें जरूरत के अनुसार धन भी उपलब्ध कराया जाएगा। दान करने वाले व्यक्ति की ओर से योजना के तहत खोले गए बैंक खाते में दान राशि जमा करने के 30 दिन के अंदर कार्य की प्रशासनिक स्वीकृति मुख्य विकास अधिकारी देंगे। सीडीओ उसकी प्रगति रिपोर्ट जिलाधिकारी को सौंपेंगे। मातृभूमि योजना को लागू करने के लिए प्रोजेक्ट मैनेजमेंट यूनिट (पीएमयू) का गठन होगा।

इन कामों में होगी आमजन की भागीदारी

  • सड़क निर्माण
  • स्वास्थ्य केंद्र
  • आंगनबाड़ी
  • पुस्तकालय
  • स्टेडियम
  • व्यायामशाला
  • ओपन जिम
  • पशु नस्ल सुधार केंद्र
  • फायर सर्विस स्टेशन
  • स्मार्ट विलेज हेतु सीसीटीवी लगवाने
  • अंत्येष्टि स्थल का विकास
  • सोलर लाइट लगनी हो
  • सीवरेज के लिए एसटीपी प्लांट की स्थापना आदि

उत्तरप्रदेश मातृभूमि योजना 2021 आवेदन कैसे करें

उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने फिलहाल UP Matra Bhumi Yojana की घोषणा है। उनके द्वारा अभी इस योजना से जुड़ने के लिए पात्रता या आवेदन करने के नियमों की जानकारी नहीं दी गई है। जैसे ही इस योजना के आवेदन सम्बंधित या इसकी अधिकारिक वेबसाईट (Official Website) से सम्बंधित अपडेट हमें प्राप्त होती है, हम उस अपडेट को इस पेज पर आपके साथ साझा जरूर करेंगे।

Leave a comment