MP Ankur Yojana 2022 Online Registration Detail in Hindi: जलवायु परिवर्तन को विश्व में बड़ी समस्या के रूप में देखा जा रहा है। यदि इंसान अब भी नहीं संभला और जाने-अनजाने में प्रकृति को नुकसान पहुंचाता रहा तो आने वाले समय में हमें बेहद ही कठिन समय से गुजरना पड़ सकता है। महामारी के वक़्त ऑक्सीजन की कमी ने साबित कर दिया कि इंसान प्रकृति से जुड़कर ही स्वास्थ्य जीवन का आनंद ले सकता है। भारत में भी लोगों को प्रकृति से जुड़ने और लोगों को पेड़ लगाने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। मध्यप्रदेश सरकार ने भी राज्य के लोगों के बीच प्रकृति प्रेम बढ़ाने के लिए एक खास योजना तैयार की है। इस योजना का नाम अंकुर योजना (MP Ankur Scheme 2022) दिया गया है। आधिकारिक एप (Official App) Vayudoot App पर जाकर मध्यप्रदेश अंकुर योजना के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन (Online Registration) कर आप अवार्ड पाने के पात्र बन पाएंगे। आइए मध्यप्रदेश की Ankur Yojana से सम्बंधित Online Registration, Eligibility, Benefits समेत अन्य महत्वपूर्ण जानकारी के बारे में जानते हैं।
MP Ankur Yojana 2022 Detail in Hindi
योजना का नाम | एमपी अंकुर योजना |
राज्य | मध्यप्रदेश |
शुरुआत | 2021 |
लाभ | वृक्षारोपण करने पर पुरस्कार |
लाभार्थी | मध्यप्रदेश के निवासी |
अधिकारिक वेबसाइट/ एप (Official website/ App) | Vayudoot App |

मध्यप्रदेश अंकुर योजना क्या है? (MP Ankur Yojana 2022)
मध्यप्रदेश अंकुर योजना को वर्ष 2021 में राज्य के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के द्वारा शुरू किया गया था। योजना के अंतर्गत राज्य के लोगों को पेड़ लगाने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है। नागरिकों को पेड़ लगाने की एवज में प्राणवायु अवार्ड से सम्मानित किया जाता है। वृक्षारोपण के लिए पर्यावरण संरक्षण से संबन्धित यह राज्य की बड़ी योजनाओं में से एक है। इसके माध्यम से राज्य सरकार ने बड़े पैमाने पर वृक्षारोपण करने का लक्ष्य निर्धारित किया है। पंजीयन कर प्रदेश के नागरिक को योजना से जुड़ने की सुविधा दी गई है। एमपी आईटी विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा तैयार किया गए Vayudoot (Ankur) App के माध्यम से पंजीकरण की प्रक्रिया को पूरा किया जाता है।
यह भी पढ़ें:
मध्यप्रदेश अंकुर योजना का उद्देश्य
लोगों के बीच प्रकृति को लेकर जागरूकता नहीं है। आम नागरिक धड़ल्ले से पेड़ों को काटकर जंगलों को साफ़ कर रहे हैं। जिसके परिणाम स्वरुप दिनोदिन तापमान में वृद्धि हो रही है व प्रकृति को अन्य नुकसान पहुँच रहा है। आप सबसे ताजा उदहारण के रूप में महामारी के समय को देख सकते हैं, जब आक्सीजन की कमी से लोगों की जान चली गई थी। राज्य के सामान्य जन को वृक्षारोपण करने हेतु प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से मध्यप्रदेश अंकुर योजना को प्रारंभ किया गया है। योजना के अंतर्गत प्राणवायु पुरस्कार हासिल करने के लिए वृक्षारोपण करने के बाद वायुदूत एप पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करना होगा।
मुख्यमंत्री अंकुर योजना का लाभ
- सामान्य जन वृक्षारोपण करने हेतु प्रोत्साहित होंगे।
- लोगों का प्रकृति के प्रति प्रेम बढेगा।
- वृक्षारोपण करने वाले नागरिक को प्राणवायु अवार्ड (Pranvayu Award 2022) से सम्मानित किया जाता है।
- वृक्ष लगाने का सबसे महत्वपूर्ण फायदा यह है कि वायुमंडल में उपस्थित कार्बन डाइऑक्साइड कम और ऑक्सीजन में वृद्धि होगी।
- पेड़ लगाने से हमारे आस-पास की हवा साफ़ होगी, जिससे हमारा शरीर स्वास्थ्य बनेगा।
- आस-पास वृक्षों की संख्या अधिक होने से ज्यादा गर्मी का एहसास भी नहीं होगा।
मध्य प्रदेश अंकुर योजना की पात्रता
सिर्फ मध्यप्रदेश के स्थानीय निवासी ही योजना के अंतर्गत आवेदन करने के पात्र होंगे। वायुदूत एप पर अपने फ़ोन नंबर या ई मेल आईडी से आवेदन करना अनिवार्य होगा।
एमपी अंकुर योजना ऑनलाइन आवेदन कैसे करें? (Online Registration)
प्राणवायु अवार्ड हासिल करने के लिए मध्यप्रदेश के नागरिक को वायुदूत एंड्राइड एप्लीकेशन पर अपना रजिस्ट्रेशन करना होगा। यह प्रक्रिया बेहद ही आसान है। नीचे आपको MP Ankur Scheme 2022 App Registration करने हेतु पूर्ण प्रक्रिया दी गई है। पेड़ लगाने के बाद इस प्रक्रिया को शुरू करें। ध्यान रहे वृक्षरोपण करते हुए अपनी फोटो जरुर खिचवा लें। इसके बाद 30 दिनों तक इसकी देख-रेख करें और पुनः अपनी फोटो खिचवायें।
MP Ankur Scheme 2022 Online Registration
- सर्वप्रथम आपको अपने स्मार्ट फ़ोन में वायुदूत एप इंस्टाल (Vayudoot Ankur App) करना होगा। यह एप आपको गूगल प्ले स्टोर पर आसानी से मिल जाएगा।
- फोन में वायुदूत एप इंस्टाल होने के बाद इसमें अपना मोबाइल नंबर डालकर रजिस्ट्रेशन कर लें।
- सभी पूछी गई आवश्यक जानकारी को ध्यानपूर्वक दर्ज करने के बाद सबमिट कर दें।
- अब आपके द्वारा दिए गए नंबर पर OTP प्राप्त होगा, सत्यापन हेतु इसे दर्ज करें।
- आपका पंजीकरण सफलतापुर्वक हो जाएगा।
- अब वृक्षरोपण करते हुए आपने जो तस्वीर खीची है, उसे अपलोड कर दें।
- 30 दिन बाद पुनः उस वृक्ष के साथ अपनी तस्वीर खींचे और उसे अपलोड कर दें।
- प्रत्येक जिले में नोडल अधिकारियों को चयनित किया गया है, वे वृक्षारोपण स्थान पर जाकर वेरिफिकेशन करेंगे और मुख्यमंत्री तक एक लिखित रिपोर्ट को तैयार कर भेजेंगे।
- वेरिफिकेशन के बाद मुख्यमंत्री शिवराज खुद हर जिले के प्राणवायु अवार्ड के विजेताओं को सम्मानित करेंगे।
- वायुदूत एप के माध्यम से आप अपना प्रमाण पत्र भी डाउनलोड कर सकते हैं।
Important Links:
Official Website/ Vayudoot (Ankur) App: Click Here
MP Ankur Yojana 2022 FAQ-
अंकुर योजना किस राज्य से सम्बंधित योजना है?
मध्यप्रदेश
मध्यप्रदेश में अंकुर योजना की शुरुआत कब हुई थी?
22 मई 2021 में इस योजना को प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के द्वारा लॉन्च किया गया था।
प्राण वायु पुरस्कार किस योजना से सम्बंधित है?
मध्यप्रदेश की वृक्षारोपण से सम्बंधित अंकुर योजना से प्राणवायु पुरस्कार सम्बंधित है।
छत्तीसगढ़ की मुख्यमंत्री वृक्षारोपण प्रोत्साहन योजना
आम नागरिकों को वृक्षारोपण हेतु प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से छतीसगढ़ राज्य में भी मुख्यमंत्री वृक्षारोपण प्रोत्साहन योजना को चलाया जाता है। वर्ष 2021 में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के द्वारा योजना को शुरू किया गया था। योजना के अंतर्गत लोगों को प्रोत्साहन राशि भी दी जाती है। जिस किसान ने खरीफ वर्ष 2020 में धान की फसल ली है, यदि वह धान फसल के बदले अपने खेतों में वृक्षारोपण करता है तो उन्हें 3 वर्षों तक 10 हजार रुपए प्रति एकड़ की दर से प्रोत्साहन राशि दी जाएगी।
https://kisansuchna.com/