MP Dwar Praday Yojana: जरूरी दस्तावेजों को बनवाने के लिए पहले दफ्तरों के चक्कर काटने पड़ते थे। ऑनलाइन (Online) सुविधा होने के कारण आप इन दस्तावेजों (Documents) को कुछ दिनों में ही बिना किसी झंझट के बना दिया जाता है। राज्य सरकारों ने इन दस्तावेजों की होम डिलीवरी करना भी शुरू कर दिया है जिससे कि लोगों को दस्तावेज प्राप्त होने में किसी भी प्रकार की असुविधा ना हो। मध्य प्रदेश सरकार के द्वारा द्वार प्रदाय योजना को शुरू किया गया है। इस योजना की मदद से निर्धारित किए गए 5 दस्तावेजों को आवेदन करने वाले के घर तक पहुंचाया जाएगा। आइए इस योजना से जुड़ी अन्य जानकारी जैसे लाभ, उद्देश्य, आवेदन प्रक्रिया, एप्लीकेशन फॉर्म (Application Form) कहाँ से प्राप्त करें समेत अन्य जरूरी जानकारी के बारे में जानते हैं।
MP Dwar Praday Yojana Details in Hindi
योजना का नाम | द्वार प्रदाय योजना |
राज्य | मध्यप्रदेश (MP) |
शुरुआत | वर्ष 2023 |
लाभ | घर बैठे दस्तावेज बनवाने की सुविधा |
अधिकारिक वेबसाइट/पोर्टल | लॉन्च नहीं की गई |
मध्य प्रदेश द्वार प्रदाय योजना क्या है?
मध्य प्रदेश सरकार ने द्वार प्रदाय योजना को शुरू किया था। सार्वजनिक सेवा वितरण गारंटी अधिनियम के तहत योजना चलाई गई है। योजना के अंतर्गत निर्धारित किए गए 5 दस्तावेजों को घर बैठे ही आसानी से हासिल किया जा सकता है। मध्य प्रदेश के सबसे स्वच्छ नगर इंदौर से योजना को शुरू किया गया है। फिलहाल इस योजना का लाभ सिर्फ इंदौर नगर निगम के अंतर्गत आने वाले नागरिक ही ले सकते हैं। योजना का विस्तार होने के बाद प्रदेश के अन्य नगरों के नागरिक भी योजना का लाभ ले पाएंगे।
Madhya Pradesh Dwar Praday Yojana 2023
मध्य प्रदेश होम डिलीवरी दस्तावेज की लिस्ट
MP Home delivery Documents List: नीचे आपको उन दस्तावेजों की सूची दी गई है जिन्हें होम डिलीवरी के लिए मध्य प्रदेश द्वारा प्रदाय योजना के अंतर्गत निर्धारित किया गया है। 24 घंटे के अंदर नीचे दिए गए दस्तावेजों की लिस्ट में से आप जो भी दस्तावेज चाहते हैं वह आप तक पहुंचा दिया जाएगा। अब इन दस्तावेजों को हासिल करने के लिए आपको बेवजह दफ्तरों के चक्कर काटने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
- आय प्रमाण पत्र
- निवास प्रमाण पत्र
- जन्म प्रमाण पत्र
- मृत्यु प्रमाण पत्र
- खसरा-खतौनी की नकल
योजना का उद्देश्य
जैसा कि हम सभी जानते हैं कि पहले हमें जरूरी दस्तावेजों को बनवाने के लिए एक दफ्तर से दूसरे दफ्तर चक्कर काटने पड़ते थे। एक दस्तावेज बनवाने के लिए हमें कई दिनों तक इंतजार करना पड़ता था। कई बार तो परेशान होने के बावजूद भी यह दस्तावेज नहीं बन पाते थे। जिस वजह से हमारे जरूरी काम रुक जाते थे। लेकिन ऑनलाइन सुविधा के आने से अब यह दस्तावेज काफी कम समय में ही तैयार हो जाते हैं। अब तो घर बैठे अभी आप इन दस्तावेजों को द्वार प्रदाय योजना की मदद से हासिल कर पाएंगे। राज्य के लोग आसानी से किसी परेशानी का सामना किए इन जरूरी दस्तावेजों को हासिल कर पाए इस उद्देश्य से राज्य सरकार ने इस योजना को शुरू किया है।
योजना का लाभ
द्वार प्रदाय योजना की मदद से राज्य के मूल निवासी आय प्रमाण पत्र मूल निवासी प्रमाण पत्र जन्म प्रमाण पत्र मृत्यु प्रमाण पत्र खसरा खतौनी की नकल घर बैठे ही प्राप्त कर पाएंगे।
- 24 घंटे के अंदर यह प्रमाण पत्र आपके घर पहुंचा दिए जाएंगे।
- आसान से आवेदन प्रक्रिया को पूरा कर योजना का लाभ दिया जा सकता है।
- लोक सेवा केंद्र जाकर आप योजना के लिए आवेदन कर सकते हैं।
- आवेदन के लिए ₹50 शुल्क रखा गया है।
- अभी यह योजना सिर्फ इंदौर के मूल निवासियों के लिए शुरू की गई है।
MP Dwar Praday Yojana Online/Offline Apply Details
ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया
मध्य प्रदेश द्वारा प्रदाय योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन (MP Dwar Praday Yojana Online) करने हेतु आपको अपने लोक सेवा केंद्र में संपर्क करना होगा। यहां से योजना के बारे में अधिक जानकारी दें और बताए गए दस्तावेजों के साथ फॉर्म को लोक सेवा आयोग में जमा कर दें। कर्मचारी के द्वारा ऑनलाइन आवेदन कर आपको द्वार प्रदाय योजना से जोड़ दिया जाएगा। इसके बाद आप निर्धारित किए गए 5 दस्तावेजों को अपने घर मंगवा सकते हैं होम डिलीवरी के लिए आपसे ₹50 का शुल्क लिया जाएगा। यह दस्तावेज आपको 24 घंटे के अंदर दे दिए जाएंगे यदि निर्धारित समय सीमा पर यह दस्तावेज नहीं दिए गए तो प्रदाताओं को आवेदक को ₹250 का भुगतान करना होगा।