आवेदन शुरू, मध्यप्रदेश के किसानों का फसल लोन का ब्याज होगा माफ़

MP Krishak Byaj Mafi Yojana: मध्यप्रदेश सरकार किसानों की आय को बढ़ाने की कोशिश में उनके अतिरिक्त आर्थिक बोझ को कम रही है। किसानों को ध्यान में रखते हुए योजनाएं चलाई जा रही हैं। उनके कर्ज को माफ़ किया जा रहा है। वहीँ अब मध्यप्रदेश सरकार ने किसानों के ब्याज को माफ़ करने के लिए भी ख़ास योजना को शुरू कर दिया है। मध्यप्रदेश सरकार के द्वारा मुख्यमंत्री किसान ब्याज माफ़ी योजना को शुरू कर दिया गया है। इस योजना की मदद से राज्य सरकार किसानों के बकाया फसल ऋण का ब्याज माफ़ कर देगी। आइए मुख्यमंत्री किसान ब्याज माफ़ी योजना से जुडी अन्य जानकारी जैसे आवेदन, उद्देश्य, लाभ के बारे में जानते हैं।

MP Krishak Byaj Mafi Yojana Details in Hindi

योजना का नाम मुख्यमंत्री कृषक ब्याज माफ़ी योजना
राज्यमध्यप्रदेश
लाभफसल लोन का ब्याज माफ़
लाभार्थीडिफाल्टर किसान
योजना की शुरुआत14 मई 2023
आवेदन की अंतिम तिथि30 नवम्बर 2023

मुख्यमंत्री किसान ब्याज माफ़ी योजना क्या है?

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 14 मई 2023 को मुख्यमंत्री किसान ब्याज माफ़ी योजना को शुरू किया। इस सरकारी योजना की मदद से कृषि साख सहकारी समितियां के डिफाल्टर किसानों पर बकाया फसल लोन का ब्याज माफ़ किया जाएगा। 31 मार्च 2023 की स्थिति में मूलधन और ब्याज दोनों मिलाकर 2 लाख रुपए तक के डिफाल्टर किसानों का बकाया प्रदेश सरकार के द्वारा जमा किया जाएगा। मध्य प्रदेश के करीब 11 लाख से ज्यादा किसानों को योजना से फायदा होगा। किसानों की ₹2,123 करोड़ की ब्याज राशि माफ की जाएगी। यह किसानों के लिए सबसे बड़ी ब्याज माफ़ी योजना है।

योजना का उद्देश्य

फसल नुकसान की वजह से किसान कर्ज में डूबे हुए हैं। किसानों के आर्थिक बोझ को कम करने के उद्देश्य से मध्यप्रदेश सरकार ने मुख्यमंत्री किसान ब्याज माफ़ी योजना को शुरू किया है। ब्याज माफ़ होने से किसानों का आर्थिक बोझ हल्का होगा। वहीँ जो किसान डिफाल्टर लिस्ट में आ चुके हैं और लोन नहीं ले पा रहे हैं, उन्हें काफी लाभ होगा। इन किसानों के नाम डिफाल्टर लिस्ट से हट जाएंगे, जिसके बाद वे बैंक से फसल हेतु ऋण ले पाएंगे। डिफाल्टर लिस्ट में नाम होने के कारण कोई भी बैंक इन किसानों को फसल हेतु ऋण नहीं दे रही थी। अब किसानों की यह समस्या भी दू हो जाएगी।

मुख्यमंत्री किसान ब्याज माफ़ी योजना की विशेषता

  • मुख्यमंत्री किसान ब्याज माफ़ी योजना की मदद से डिफाल्टर किसानों के फसल ऋण के ब्याज को माफ़ किया जाएगा।
  • इससे किसानों का अतिरिक्त आर्थिक बोझ कम होगा।  
  • प्रदेश के करीब 11 लाख से ज्यादा किसानों को योजना का लाभ दिया जाएगा।
  • किसानों की ₹2,123 करोड़ की ब्याज राशि माफ की जाएगी।
  • किसानों का नाम डिफाल्टर लिस्ट से हटाया जाएगा।
  • यह मध्यप्रदेश सरकार की किसानों के हित में सबसे बड़ी ब्याज माफ़ी योजना है।
  • डिफाल्टर किसान दुबारा फसल हेतु ऋण ले पाएंगे।

MP Krishak Byaj Mafi Yojana Application Form/ Registration

मध्यप्रदेश किसान ब्याज माफ़ी योजना का लाभ लेने के लिए राज्य सरकार के द्वारा आवेदन प्रक्रिया को रखा गया है। 14 मई 2023 से राज्य सरकार ने आवेदन की प्रक्रिया को शुरू कर दिया है। 94 सहकारी समितियों के सूचना पटल पर पात्र किसानों की सूची जारी की गयी है। आपने जिस बैंक से लोन लिया था, वहां जाकर आप सूची में अपना नाम देखें। यदि आपका नाम लिस्ट में है तो आप बैंक अधिकारीयों से आवेदन फॉर्म प्राप्त कर मध्यप्रदेश किसान ब्याज माफ़ी योजना के लिए आवेदन की प्रक्रिया को पूरा कर दें। आवेदन फॉर्म भरने की प्रक्रिया पूरी तरह से निशुल्क है, किसानों को इसके लिए किसी भी प्रकार का शुल्क देने की आवश्यकता नहीं है। इसके बाद किसानों को डिफॉल्ट फ्री सर्टिफिकेट दिया जाएगा।

MP Kisan Byaj Mafi Yojan Last Date

जैसा की आप सभी को बताया कि आवेदन प्रक्रिया को 14 मई 2023 से शुरू कर दिया गया है। वहीँ इसकी अंतिम तिथि (Last Date) भी निर्धारित कर दी गयी है। किसानों के लिए आवेदन करने हेतु 30 नवम्बर 2023 अंतिम तिथि निर्धारित की गयी है।

Leave a comment