मध्यप्रदेश नारी सम्मान योजना महिलाओं को हर महीने देगी ₹2000, करें आसान सा रजिस्ट्रेशन

MP Nari Samman Yojana: मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव 2023 की वजह से भाजपा और कांग्रेस पार्टी एक के बाद एक कई योजनाओं को शुरू कर लुभाने की कोशिश कर रही हैं। वहीँ दोनों पार्टियां सरकारी योजनाओं को शुरू करने के वादे भी कर रही हैं। एक तरफ जहां भाजपा के द्वारा लाडली लक्ष्मी योजना को शुरू कर दिया गया है। जून से इस योजना के अंतर्गत महिलाओं को प्रतिमाह 1000 रुपए मिलना शुरू हो जाएंगे। वहीँ अब कांग्रेस पार्टी की ओर से पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के द्वारा मध्यप्रदेश नारी सम्मान योजना की घोषणा की गई है। इस योजना की मदद से राज्य की महिलाओं को 1500 रुपए प्रति माह दिए जाएंगे।  

MP Nari Samman Yojana

आइए जानते हैं प्रदेश में कांग्रेस पार्टी की नारी सम्मान योजना कब शुरू होगी। योजना के लिए आवेदन फॉर्म भरने के लिए प्रक्रिया ऑनलाइन (Online Apply) होगी या फिर ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन (Registration) किये जाएंगे। MP Nari Samman Yojana के लिए पात्रता (Eligibility), आवश्यक दस्तावेज (Documents) समेत सभी महत्वपूर्ण जानकारी के बारे में आप आगे विस्तार से पढ़ सकते हैं।

MP Nari Samman Yojana 2023 Details in Hindi

योजना का नामनारी सम्मान योजना
राज्यमध्यप्रदेश
लाभ2000 रुपए प्रतिमाह
लाभार्थीप्रदेश की पात्र महिलाएं

मध्य प्रदेश नारी सम्मान योजना क्या है?

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के द्वारा राज्य में कार्यक्रम के दौरान मध्य प्रदेश नारी सम्मान योजना (MP Nari Samman Yojana) की घोषणा की गई। राज्य में 9 मई से इस योजना को शुरू कर दिया जाएगा। यदि उनकी पार्टी सत्ता में आती है तो राज्य की महिलाओं को इस योजना का तुरंत लाभ मिलना शुरू हो जाएगा। योजना की मदद से महिलाओं को प्रतिमाह ₹1500 रुपए दिए जाएंगे। इसके अलावा रसोई गैस के सिलेंडर हेतु ₹500 रुपए अलग से प्रदान किये जाएंगे।

मध्य प्रदेश नारी सम्मान योजना आवेदन प्रक्रिया

पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ जी के द्वारा कहा गया है कि महिलाओं के लिए आवेदन करने की प्रक्रिया भी काफी आसान रहेगी। आवेदन करने के लिए महिलाओं को दस्तावेज वेरिफिकेशन करने की जरूरत भी नहीं पड़ेगी। आवेदन करने वाली महिला को लाइन में लगना या फिर इधर-उधर भटकना भी नहीं पड़ेगा। ऐसा कमलनाथ जी द्वारा जनता से वादा किया गया है।

MP Nari Samman Yojana- उद्देश्य

महिलाओं को सशक्त व आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के उद्देश्य से कांग्रेस सरकार ने इस योजना को शुरू करने की घोषणा की है। योजना के माध्यम से मिलने वाली ₹1500 रुपए  की आर्थिक मदद से वे अपना खर्चा चला सकती हैं। साथ ही रसोई गैस सिलेंडर के लिए अलग से ₹500 की राशि दी जाएगी। यानी इस योजना की मदद से महिलाओं को कुल ₹2000 रुपए दिए जायंगे। यह राशि हासिल कर परिवार का आर्थिक बोझ कम होगा और वे बिना किसी आर्थिक परेशानी के घर चला पाएंगी।

Madhya Pradesh Nari Samman Yojana- लाभ (Benefits)

  • योजना का लाभ आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं को दिया जाएगा।
  • मध्यप्रदेश नारी सम्मान योजना की मदद से महिलाओं को ₹1500 रुपए की पेंशन दी जाएगी।
  • इसके अलावा रसोई गैस सिलेंडर के लिए ₹500 रुपए अतिरिक्त दिए जाएंगे।
  • राज्य की महिलाएं आर्थिक रूप से सशक्त बनेंगी।
  • आवेदन करने के लिए महिलाओं को यहां-वहां भटकने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी।
  • महिलाओं को दस्तावेज एकत्रित करने के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा।
  • योजना के अंतर्गत आवेदन करने के लिए दस्तावेजों का वेरिफिकेशन भी नहीं किया जाएगा।

पात्रता (Eligibility)

  • सिर्फ मध्यप्रदेश के मूल निवासी महिलाएं ही योजना के लिए आवेदन करने के पात्र होंगी।
  • बैंक खाता होना अनिवार्य है।
  • बैंक खाता आधार कार्ड से जुड़ा होना चाहिए।

MP Nari Samman Yojana Online Apply Registration

मध्य प्रदेश नारी सम्मान योजना आवेदन प्रक्रिया

जैसा कि आप सभी को बताया कि मध्यप्रदेश में कांग्रेस सरकार बनाने की कोशिश कर रही है। ऐसे में कांग्रेस पार्टी के द्वारा सिर्फ इस योजना की घोषणा की गई है। 9 मई से योजना को मध्यप्रदेश में लागू कर दिया जाएगा। राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री रह चुके कमलनाथ ने मध्यप्रदेश नारी सम्मान योजना की घोषणा करते हुए कहा था कि यदि उनकी पार्टी सत्ता में आती है, तो वे तुरंत ही इस योजना का लाभ महिलाओं को देना शुरू कर देंगे। इस साल मध्य प्रदेश में चुनाव है, यदि कांग्रेस पार्टी यह चुनाव जीत जाती है तो राज्य की महिलाओं को नारी सम्मान योजना (MP Nari Samman Yojana Application Form) के लिए आवेदन करने का मौका मिलेगा। योजना से जुडी ताज़ा अपडेट पाने के लिए हमारी वेबसाइट किसान सूचना से जुड़े रहिये।

FAQ-

मध्य प्रदेश नारी सम्मान योजना कब शुरू होगी?

नारी सम्मान योजना को मध्यप्रदेश में 9 मई से शुरू किया जाएगा। मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के द्वारा इस योजना को शुरू किया गया है।

एमपी नारी सम्मान योजना से कितनी राशि मिलती है?

इस योजना के माध्यम से लाभार्थी महिला को कुल 2000 रुपए प्रदान किये जाते हैं। 1500 रुपए पेंशन व 500 रुपए रसोई गैस सिलेंडर के लिए दिए जाते हैं।

Leave a comment