मुख्यमंत्री घर-घर राशन योजना 2021 (MMGGRY): दिल्ली राशन योजना की पूरी जानकारी

Mukhyamantri Ghar-Ghar Ration Yojana 2021: हर किसी की जरुरत होती है रोटी, कपडा और मकान। एक सक्षम इन्सान के पास ये तीनों चीजें होती हैं, लेकिन गरीब इसके लिए हमेश संघर्कोष करता रहता है। उसे रूखी-सूखी रोटी खाकर, झुग्गी बस्ती में अपना गुजारा करने पड़ता है। गरीबों की इस स्थिति को सुधारने के लिए सरकार कई योजनाएं चलाती हैं। दिल्ली (Delhi) सरकार ने अपने राज्य के जरुरतमंद लोगों के लिए मुख्यमंत्री घर-घर राशन योजना शुरू की है। आइए दिल्ली की इस योजना से जुड़े लाभ, उद्देश्य, रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया (Registration), पात्रता, लाभार्थी सूची के बारे में पढ़ते हैं।

Mukhyamantri Ghar-Ghar Ration Yojana

योजना का नाममुख्यमंत्री घर-घर राशन
राज्यनई दिल्ली
शुरुआत24 मार्च 2021
लाभघर-घर जाकर राशन वितरण
लाभार्थी गरीब राशन कार्ड धारक
अधिकारिक वेबसाइट (Official website)उपलब्ध नहीं है

मुख्यमंत्री घर-घर राशन योजना क्या है?

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने वर्ष 2020 में दिल्लीवासियों से घर-घर राशन वितरण का वादा करते हुए घर-घर राशन योजना की जानकारी दी थी। अब सरकार द्वारा 21 मार्च 2021 से इस योजना का शुभारंभ होने जा रहा है। योजना के अंतर्गत गरीबों के घर तक राशन की होम डिलिवरी की जाएगी, यानी अब इन लोगों को घंटों राशन की दुकानों पर लम्बी लाइन लगाकर खड़ा नहीं होना पड़ेगा। योजना के माध्यम से करीब लगभग 17 लाख लोग जो पब्लिक डिस्ट्रीब्यूशन सिस्टम से जुड़े हैं उन्हें लाभ दिया जाएगा।

Mukhyamantri Ghar-Ghar Ration Yojana का उद्देश्य

हर माह राशन लेने के लिए शासकीय राशन की दुकानों पर लोगों की लम्बी लाइन लगती है। वर्ष 2020 में फैली महामारी के कारण भीड़ में संक्रमण फैलने का खतरा रहता है। दुकानों पर भीड़ जमा न हो और सभी जरुरतमंदों तक राशन घर-घर पहुंचे इस उद्देश्य से घर-घर राशन योजना को शुरू किया गया है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविद केजरीवाल के द्वारा शुरू की गई इस योजना की अन्य राज्यों ने भी सराहना की है।

योजना के लाभ (MMGGRY Benefits)

  • घर-घर राशन योजना का लाभ गरीब परिवारों को दिया जाएगा।
  • योजना के माध्यम से गरीबों के घर तक राशन पहुंचाया जाएगा।
  • एफसीआई के गोदाम से अच्छी क्वालिटी के राशन का वितरण किया जाएगा।
  • गेहूं के स्थान पर पिसे हुए आटे का पैकेट और इसके साथ चावल और चीनी के पैकेट भी दिए जाएंगे।
  • e-POS मशीनों के द्वारा बायोमैट्रिक वेरिफिकेशन के बाद ही लाभार्थीं को राशन दिया जाएगा।

घर-घर राशन योजना ऑनलाइन/ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन (Ghar Ghar Ration Yojana Registration)

इसके लिए किसी भी प्रकार के ऑनलाइन या फिर ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन (Registration) की आवश्यकता नहीं है। यदि आपके पास राशन कार्ड है, तो आप इस योजना के पात्र हैं। आपके घर को सरकार द्वारा लाभार्थी सूची में चिन्हित कर दिया जाएगा। जिसके बाद मासिक रूप से आपके घर सरकार राशन आपके घर पहुंचा देगी। दिल्ली के सीमापुरी से घर-घर राशन योजना (Ghar Ghar Ration Yojana) की शुरुआत होगी। इसके लिए दिल्ली स्टेट सिविल सप्लाई कारपोरेशन लिमिटेड और दिल्ली स्टेट कंज्यूमर कोआपरेटिव स्टोर लिमिटेड को सीमापुरी क्षेत्र के 100 पात्र परिवारों को चिन्हित करने के निर्देश दिए गए थे। इसके बाद धीरे-धीरे इस योजना का विस्तार दिल्ली के सभी क्षेत्रों में किया जाएगा।

दिल्ली घर-घर राशन योजना शुल्क

राशन में गेहूं के स्थान पर आटा दिया जा रहा है, इसकी पिसाई में आने वाले खर्च को बिल में जोड़ा जाएगा। वहीँ होम डिलिवरी के शुल्क पर फ़िलहाल यह फैसला नहीं लिया गया है कि यह कितना होगा और यह कौन देगा। जैसे ही इसके शुक्ल से सम्बंधित कोई अधिकारिक जानकारी हमें प्राप्त होगी हम आपको Kisan Suchna के माध्यम से सूचित जरूर करेंगे।

योजना से सम्बंधित प्रश्न (FAQ)-

घर-घर राशन योजना किस राज्य की योजना है?

दिल्ली, इस योजना का ऐलान सर्वप्रथम मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने वर्ष 2020 में किया था। इसके बाद 24 मार्च 2021 से घर-घर राशन योजना को शुरू किया गया।

क्या बिना राशन कार्ड के घर-घर राशन योजना का लाभ ले सकते हैं?

नहीं, इस योजना का लाभ सिर्फ राशनकार्ड धारकों को ही दिया जाएगा।

MMGGRY Full Form?

Mukhyamantri Ghar-Ghar Ration Yojana

1 thought on “मुख्यमंत्री घर-घर राशन योजना 2021 (MMGGRY): दिल्ली राशन योजना की पूरी जानकारी”

Leave a comment