Mukhyamantri Krishi Ashirwad Yojana Jharkhand 2023: किसानों की आर्थिक स्थिति में सुधार लाने के लक्ष्य से उन्हें योजनाओं का आर्थिक लाभ दिया जा रहा है। प्रधानमंत्री की किसान योजना (Kisan Yojana) के माध्यम से छोटे व सीमांत किसानों को हर वर्ष 6000 रुपए 3 किस्तों के माध्यम से दिए जाते हैं। वहीँ झारखंड (Jharkhand) में कांग्रेस सरकार ने किसानों को लुभाने के लिए राज्य में मुख्यमंत्री कृषि आशीर्वाद योजना को चलाया गया। इस योजना के माध्यम से किसानों को खरीफ फसल के लिए हर वर्ष आर्थिक मदद देती है। झारखंड सरकार की मुख्यमंत्री कृषि आशीर्वाद योजना क्या है, इस योजना के लिए आवेदन कैसे करें? लाभार्थी लिस्ट (Beneficiary List) में अपना नाम कैसे देखें? आगे आप पोस्ट में इस योजना से सम्बंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारी के बारे में जानने वाले हैं। इस पोस्ट के अंत में आप इस योजना के आवेदन फॉर्म (Application Form) की PDF भी Download कर पाएंगे।
Mukhyamantri Krishi Ashirwad Yojana Jharkhand 2023 Detail in Hindi
योजना का नाम | मुख्यमंत्री कृषि आशीर्वाद योजना |
राज्य | झारखंड (Jharkhand) |
शुरुआत | |
लाभ | प्रतिवर्ष 5000/- रूपए |
लाभार्थी | छोटे एवं सीमान्त किसान |
अधिकारिक वेबसाइट (Official website) | mmkay.jharkhand.gov.in |
झारखण्ड कृषि आशीर्वाद योजना क्या है | MMKAY Full Form | Mukhyamantri Krishi Ashirwad Yojana 2022 List Online Check | MMKAY आवेदन की स्थिति | कृषि आशीर्वाद योजना सूची ऑनलाइन कैसे देखें

मुख्यमंत्री कृषि आशीर्वाद योजना क्या?
झारखंड के किसानों को आर्थिक मदद देने के लिए राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मुख्यमंत्री कृषि आशीर्वाद योजना को आरंभ किया था। इस योजना को MMKAY के नाम से भी जाना जाता है, जिसका पूरा नाम (Full Form) Mukhyamantri Krishi Ashirwad Yojana है। इसके माध्यम से राज्य सरकार खरीफ फसल के लिए छोटे और सीमांत किसानों को हर वर्ष 5,000 रुपये प्रति एकड़ के हिसाब से सहायता प्रदान करती है। राज्य सरकार के द्वारा लाभ की राशि को दो किस्तों में दिया जाता है। ऑनलाइन आवेदन करने के बाद लाभार्थी किसानों की लिस्ट जारी की जाती है। जिन किसानों का नाम लिस्ट में शामिल रहता है, उन्हें ही योजना के अंतर्गत लाभ प्रदान किया जाता है।
झारखंड मुख्यमंत्री कृषि आशीर्वाद योजना का उद्देश्य
जैसा की आप सभी जानते हैं कि किसानों की फसल मौसम पर निर्भर होती है। मानसून परिवर्तन की वजह से अकाल बारिश, ओलावृष्टि व अन्य प्राकृतिक आपदा की वजह से किसानों की फसल को क्षति पहुँचती है। फसल खराब होने से उनकी काफी आर्थिक हनी होई है और मंडियों में फाल्स की कम कीमत भी मिलती है। किसानों को आर्थिक हानि का सामना न करना पड़े और उनकी आर्थिक स्थिति सुधरे इस उद्देश्य से झारखंड सरकार Mukhyamantri Krishi Ashirwad Yojana को शुरू किया। जिन किसानों के पास 5 एकड़ तक खेती योज्य भूमि है उन्हें इस योजना में शामिल किया जाता है। 5 एकड़ से अधिक भूमि वाले किसानों को इस सरकारी योजना का लाभ नहीं दिया जाता।
मुख्यमंत्री कृषि आशीर्वाद योजना का लाभ
- योजना को झारखण्ड के छोटे और सीमांत किसानों के लिए ही तैयार किया गया है।
- प्रतिवर्ष खरीफ की फसल के लिए किसानों को प्रति एकड़ 5000/- की राशि से लाभान्वित किया जाता है।
- फसल को नुकसान पहुँचने पर किसान सहायता राशि से अपनी आजीविका को आसानी से चला पाएगा।
- आसानी से ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया को पूरा कर किसान इस योजना से जुड़ सकता है।
- लाभार्थी किसान का नाम लाभार्थी सूची से जुड़ने के बाद उसे बैंक में डायरेक्ट बेनिफिट ट्रान्सफर (DBT) के माध्यम से धनराशि दे दी जाती है।
- राज्य सरकार ने Mukhyamantri Krishi Ashirwad Yojana के लिए 2250 करोड़ का बजट निर्धरित किया है।
- झारखण्ड राज्य के करीब 45 लाख एकड़ कृषि भूमि को कवर करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
Mukhyamantri Krishi Ashirwad Yojana– पात्रता
- सिर्फ झारखंड के मूल निवासी किसान ही इस योजना के लिए आवेदन करने के पात्र होंगे।
- छोटे व सीमान्त किसान ही योजना के लिए आवेदन कर सकते हैं।
- आवेदन करने वाले किसान के पास 5 एकड़ तक की कृषि योग्य भूमि होने अनिवार्य है।
- जिन किसानों के पास 5 एकड़ से अधिक भूमि है वे योजना के अंतर्गत आवेदन करने के पात्र नहीं होंगे।
- 1 एकड़ से कम जमीन पर खेती करने वाले किसान भी अवेंदन करने के पात्र होंगे।
- आवेदन का बैंक खाता होना अनिवार्य है।
Mukhyamantri Krishi Ashirwad Yojana – दस्तावेज
- आधार कार्ड
- झारखंड का मूल निवासी होने का प्रमाण पत्र
- बैंक खाता पासबुक
- राशन कार्ड
- किसान कार्ड
- जमीन के कागजों की फोटोकॉपी
Mukhyamantri Krishi Ashirwad Yojana Form Download PDF
Mukhyamantri Bagwani Bima Yojana Detail in Hindi
आवेदन प्रक्रिया (Registration)
- योजना के अंतर्गत आवेदन करने के लिए सबसे पहले आपको योजना से सम्बंधित अधिकारिक वेब साईट पर जाना होगा।
- अधिकारिक वेबसाईट के माध्यम से आप योजना के आवेदन की PDF को Download कर सकते हैं।
- अब फॉर्म की PDF का प्रिंट आउट निकलवा लें।
- आवेदन फॉर्म में पूछी गई सभी जानकारियों को ध्यानपूर्वक भरें।
- सभी दस्तावेजों की फोटोकॉपी, आवेदन फॉर्म के साथ संलग्न कर दें।
- अब आवेदन फॉर्म को अपने नजदीकी कृषि केंद्र पर जमाकर दें।
लाभार्थी सूची में अपना नाम देखें (Beneficiary List)
- आवेदन जमा करने के बाद यदि आप Beneficiary List देखना चाहते हैं तो आपको योजना की अधिकारिक वेब साईट पर जाकर आप इसे देख सकते हैं।
- लाभार्थी सूची (Beneficiary List) को देखने के लिए सबसे पहले आपको अधिकारिक वेबसाईट (Official Website) के Search सेक्शन में आपको Beneficiary Farmers के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
- आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज खुलेगा, यहाँ आपको आधार कार्ड या अकाउंट नंबर में से एक का चयन करना होगा।
- इसके बाद डिस्ट्रिक्ट का चयन करें।
- अब अपना आधार नंबर या अकाउंट नंबर जिसका भी आपने चयन किया था उसे भरें।
- जानकारी करने करने के बाद सर्च के बटन पर क्लिक करें।
- क्लिक करने के बाद आपके सामने लाभार्थी सूची (Beneficiary List) जाएगी।
Important Links:
Official Website- Click Here
Application Form PDF- Download PDF
मुख्यमंत्री कृषि आशीर्वाद योजना New Update-
झारखंड में कांग्रेस सरकार के द्वारा मुख्यमंत्री कृषि आशीर्वाद योजना को आरंभ किया था, लेकिन फिलहाल इस योजना को बंद कर दिया गया है। इस योजना को बंद करने के बाद भाजपा पार्टी ने झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर कई आरोप लगाए। भाजपा द्वारा कहा गया कि उन्होंने किसानों से किए गए वादे को तोडा है, किसानों के साथ धोखेबाजी की गई है।
आने वाले समय में यदि यह योजना दोबारा शुरू होती है तो इसकी जानकारी हमारे पोर्टल किसान सुचना के माध्यम से आपको अवश्य दे जाएगी।