Mukhyamantri Solar Pump Yojana Maharashtra Registration

Mukhyamantri Solar Pump Yojana: कृषि में आधुनिक विकास और किसानों को खेती के लिए प्रोत्साहित करने हेतु सरकार कई सरकारी योजनाएं चला रही है। कृषि हेतु चलाई जा रही इन योजनाओं के माध्यम से किसान सुविधा के साथ कृषि विकास के लिए आधुनिक यंत्र खरीद सकता है। इन यंत्रों पर सरकार उचित सब्सिडी भी मुहैया करवाती है, जिससे किसान बिना आर्थिक परेशानी के यंत्रों को खरीद सके। महाराष्ट्र सरकार द्वारा चलाई जा रही मुख्यमंत्री सौर कृषी पंप योजना ऐसी ही एक योजना है जिसके माध्यम से किसान सब्सिडी के साथ अपने खेत में सौलर पम्प स्थापित कर सकता है। मुख्यमंत्री सौर कृषी पंप योजना क्या है, Maharashtra के किसान इस योजना के लिए Online Application Form कैसे भर सकते हैं, आइए इस योजना से जुडी हर जानकारी के बारे में जानते हैं।

मुख्यमंत्री सोलर पंप योजना की जानकारी

Mukhyamantri Solar Pump Yojana Maharashtra Detail in Hindi

योजना का नाममुख्यमंत्री सोलर पंप योजना
राज्यमहाराष्ट्र
योजना की शुरुआतवर्ष 2019
लाभसौलर पंप पर राज्य सरकार द्वारा सब्सिडी
लाभार्थी महाराष्ट्र के किसान
अधिकारिक वेबसाइट (Official website)https://www.mahadiscom.in/

मुख्यमंत्री सौर कृषी पंप योजना क्या है? (Mukhyamantri Saur Krushi Pump Yojana)

Mukhyamantri Solar Pump Yojana, जिसे अटल सौर कृषी पंप योजना के नाम से भी जाना जाता है। Maharashtra सरकार द्वारा वर्ष 2019 में Mukhyamantri Saur Krushi Pump Yojana को प्रारंभ किया गया था। इस योजना के अंतर्गत राज्य सरकार किसानों को सिचाई करने हेतु सोलर पंप सब्सिडी के साथ प्रदान करती है। यदि कोई इच्छुक किसान इस योजना के अंतर्गत ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करता है तो उसे सोलर पंप 95% की सब्सिडी दी जाती है और 5 प्रतिशत किसान को अपनी और से खर्च करना होता है।

योजना का उद्देश्य (Solar Pump Yojana Objectives)

Mukhyamantri Solar Pump Yojana Maharashtra के तहत डीजल पंपों के स्थान पर किसानों को सौर पम्प दिए जाते हैं। इससे किसान का डीजल और बिजली का खर्चा बच जाता है। किसानों के खर्च को कम और उन्हें सौर पम्प के लिए प्रोत्साहित करना ही solar pump yojana का मुख्य उद्देश्य है। महराष्ट्र सरकार ने इस योजना के अंतर्गत तीन सालों में 1 लाख कृषि पम्प प्रदान करने का लक्ष्य रखा है। योजना के पहले चरण में 25 हजार, दूसरे चरण में 50 हजार और तीसरे चरण में 25 हजार पम्प ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करने वाले किसानों को प्रदान किए जाएंगे।

Mukhyamantri Solar Pump Yojana Maharashtra 2021 के लाभ

  • किसानों को आसानी से सौलर पम्प प्राप्त हो जाते हैं।
  • डीजल पम्प में अधिक खर्च होता है जबकि, सौलर पम्प से किसान का कम खर्चा होता होता है।
  • सामान्य और ओबीसी वर्ग के लिए 3 एचपी और 5 एचपी हेतु सरकार 90% सब्सिडी देती है, यानी खर्च का 10% हिस्सा किसान को अपनी तरफ से खर्च करना होता है।
  • अनुसूचित जाति और जनजाति के लिए 3 एचपी और 5 एचपी हेतु सरकार 95% सब्सिडी देती है, यानी खर्च का 5% हिस्सा किसान को अपनी तरफ से खर्च करना होता है।
  • डीजल पम्प की जगह सौर पम्प के उपयोग से प्रदुषण में भी कमी आएगी।
  • किसानों द्वारा अधिक बिजली के उपयोग से सरकार किसानों को बिजली बिल पर सब्सिडी देती है, सौर पम्प लगने से सरकार का यह भार भी कम होगा।

योजना हेतु पात्रता

  • आवेदन करने वाला किसान महाराष्ट्र का होना चाहिए।
  • किसान के पास पानी के सुनिश्चित स्रोत वाला खेत होना चाहिए।
  • जो किसान पहले से बिजली कनेक्शन का इस्तेमाल कर रहे हैं, वे इस योजना का लाभ नहीं ले पाएंगे।
  • 5 एचपी डीसी पंपिंग सिस्टम लगवाने के लिए 5 एकड़ से अधिक जमीन होना चाहिए, जबकि 3 एचपी डीसी हेतु 5 एकड़ तक जमीन होना जरूरी है।

मुख्यमंत्री सौर कृषी पंप योजना 2021 के दस्तावेज़

  • आवेदक का आधार कार्ड
  • पहचान पत्र
  • निवास प्रमाण पत्र
  • खेत के कागज़ात
  • बैंक अकाउंट पासबुक
  • मोबाइल नंबर
  • पासपोर्ट साइज फोटो

Mukhyamantri Solar Pump Yojana Maharashtra Online Application/ Registration

Mukhyamantri Solar Pump Yojana Maharashtra के लिए जो किसान registration करना चाहते हैं, वे ऑफिसियल वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकता है। नीचे आवेदन करने की पूरी प्रक्रिया दी गई है, जिसे फॉलो कर आप सोलर पंप योजना के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।

  • सबसे पहले आप मुख्यमंत्री सोलर पंप योजना महाराष्ट्र से जुडी अधिकारिक वेबसाईट को अपने वेब ब्राउजर में खोलें।
  • Official web site – यहाँ क्लिक करें
  • वेबसाईट का मुख्य पेज खुलने के पश्चात् आपको Beneficiary Services विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद आप New Consumer के विकल्प को चुनें, जिसके बाद आपके सामने एप्लीकेशन फॉर्म खुल जायेगा।
  • एप्लीकेशन फॉर्म में आपको महत्वपूर्ण जानकारी दर्ज करना होगा और इसके सभी जरूरी दस्तावेज़ों को अपलोड करें।
  • यह प्रक्रिया करने के बाद आप सबमिट बटन पर क्लिक करें, आपका आवेदन सफलतापूर्वक पूर्ण हो जाएगा।

अपना एप्लीकेशन स्टेट्स देखें

  • mukhyamantri saur krishi pump yojana maharashtra के लिए आवेदन करने के बाद अपने एप्लीकेशन फॉर्म की स्थिति देखने के लिए सबसे पहले आपको अधिकारिक वेबसाईट पर जाना होगा।
  • अब आप Beneficiary Services विकल्प पर क्लिक करें।
  • यहां आपको Track Application Status का चयन करना होगा।
  • आपके सामने नया पेज खुलेगा, जहाँ आप बेनेफिशरी आईडी डालकर अपने एप्लीकेशन का स्टेट्स देख सकते हैं।

यह भी पढ़ें: – प्रधानमंत्री ट्रेक्टर योजना का लाभ कैसे उठाएं?

Leave a comment