PM Kisan FPO Yojana 2021-2022: कृषि क्षेत्र में किसानों को आगे बढ़ाने के लिए केंद्र सरकार निरंतर प्रयास कर रही है। सरकार ने किसानों की आय को दोगुना करने का लक्ष्य रखा है, जिसे ध्यान में रखते हुए वह एक के बाद एक किसानों के हित में कई योजनाओं को लागू कर रही है। किसान आसानी से खेती कर अपनी आजीविका को चला पाए, इसके लिए सरकार कई योजनाएं संचालित करती है। वहीँ अब सरकार किसानों को व्यापार के क्षेत्र में भी हाथ आजमाने के लिए प्रोत्साहित कर रही है। केंद्र सरकार द्वारा पीएम किसान एफपीओ योजना (PM Kisan FPO Yojana) को इसी लक्ष्य को करने हेतु प्रारंभ किया गया है। योजना के माध्यम से किसान लोन लेकर अपने कृषि बिजनेस (Farming Bussiness) की शुरुआत कर सकता है। प्रधानमंत्री किसान एफपीओ योजना क्या है? इसके लिए ऑनलाइन आवेदन (Online Apply Registration Form) कैसे किया जा सकता है, आइए इस योजना से जुड़ी हर संभव जानकारी के बारे में जानते हैं।
PM Kisan FPO Yojana 2021 Detail in Hindi
योजना का नाम | पीएम किसान एफपीओ योजना |
राज्य/ केन्द्रीय योजना | केंद्रीय योजना |
योजना की शुरुआत | |
लाभ | प्रदेश में संचालित सरकारी योजनाओं का प्रचार-प्रसार |
लाभार्थी | किसान |
अधिकारिक वेबसाइट (Official website) | जानकारी उपलब्ध नहीं है |
Pradhan Mantri Kisan FPO Yojana 2021 | Apply Online | पीएम किसान एफपीओ योजना Online Apply Registration Form Detail

FPO क्या होता है?
एफपीओ यानी किसानी उत्पादक संगठन (कृषक उत्पादक कंपनी), यह किसानों का एक समूह होता है। इस संगठन के द्वारा कृषि उत्पादन कार्य व कृषि से जुड़ी व्यावसायिक गतिविधियों को चलाया जाता है। किसानों का समूह बनाकर आप कंपनी एक्ट में रजिस्टर्ड करवा सकते हैं। FPO में वह सारे फायदे मिलेंगे जो एक कंपनी को मिलते हैं। ये संगठन कॉपरेटिव पॉलिटिक्स से अलग होते हैं, इन FPO पर कॉपरेटिव एक्ट लागू नहीं होता है। केंद्र सरकार ने वर्ष 2024 तक 10,000 नए एफपीओ स्थापित करने का लक्ष्य तय किया है। जिसके लिए मोदी सरकार के द्वारा 5000 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। FPO खोलने के बाद ही आप प्रधानमंत्री किसान एफपीओ योजना का लाभ लेने के पात्र बन पाएंगे।
प्रधानमंत्री ट्रैक्टर योजना ऑनलाइन आवेदन
प्रधानमंत्री किसान एफपीओ योजना क्या है?
केंद्र सरकार के द्वारा प्रधानमंत्री किसान एफपीओ योजना को शुरू किया गया। योजना के माध्यम से किसान अपनी कंपनी बनाकर कृषि संबंधित कारोबार शुरू कर सकता है। केंद्र सरकार द्वारा फार्मर प्रोड्यूसर ऑर्गेनाइजेशन को 15 लाख रुपए का लोन प्रदान किया जाता है। 11 किसानों को मिलकर अपनी एक कंपनी तैयार करनी होगी। इसके बाद योजना के माध्यम से 15 लाख रुपए की राशि लोन के रूप में ले सकते हैं। इस राशि की मदद से किसान अपना कृषि व्यापार शुरूकर सकता है। सरकार ने प्रधानमंत्री किसान एफपीओ योजना के लिए साल 2024 तक करीब 6885 करोड़ की राशि खर्च करने का लक्ष्य रखा है।
PM Kisan FPO Yojana- उद्देश्य
किसानों की आय को दोगुना करने के लक्ष्य से केंद्र सरकार हर संभव प्रयास कर रही है। खेती करने के अलावा किसान अन्य साधनों से भी अपनी आय को बढ़ा सकें, इसके लिए भी केंद्र सरकार नई-नई योजनाओं को लागू कर रही है। किसानों को अब कृषि व्यापार के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है, इस उद्देश्य से प्रधानमंत्री किसान एफपीओ योजना को शुरू किया गया। किसान आसानी से समूह बनाकर एक कंपनी का निर्माण कर सकते हैं और योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन कर लोन की राशि लेकर अपना व्यापार शुरू कर सकते हैं। लोन लेने के बाद किसानों को 3 साल में किश्तों के माध्यम से इस राशि को जमा करना पड़ता है।
PM Kisan FPO Yojana- योजना का लाभ
- जो किसान कृषि छोड़कर उससे सम्बंधित व्यापार करना चाहते हैं, उनके लिए यह योजना काफी लाभकारी है।
- किसान योजना के माध्यम से आसानी से 15 लाख रुपए का कर्ज ले सकता है और अपनी कंपनी को स्थापित कर सकता है।
- इस राशि की सहायता से कृषि यंत्र, फर्टिलाइजर, बीज आदि कृषि सम्बंधित व्यापार स्थापित किया जा सकता है।
- किसानों को सीधा फायदा पहुंचाने के लिए योजना को शुरू किया गया है।
- कर्ज लेने के लिए किसान को किसी दलाल की आवश्यकता नहीं पड़ेगी।
- सीधे ही आवेदन कर योजना से जुड़ सकता है।
- योजना के माध्यम से ली गई राशि को आसान किश्तों के माध्यम से 3 वर्ष की समय सीमा के अंदर देना होता है।
- सरकार ने साल 2024 तक योजना पर लगभग 6885 करोड रुपए की धनराशि खर्च करने का बजट निर्धारित किया है।
- योजना से जुड़कर किसान नया कृषि व्यापार आसानी के साथ शुरूकर सकते हैं।
- इससे किसानों की सामूहिक शक्ति बढ़ेगी।
Pradhan Mantri (PM) Kisan FPO Yojana Registration Online
आवेदन प्रक्रिया जो भी किसान प्रधानमंत्री किसान एफपीओ योजना का लाभ उठाना चाहते हैं, उन्हें Registration From भरने के लिए अभी थोड़ा इंतजार करना पड़ेगा। केंद्र सरकार के द्वारा फिलहाल इस योजना की घोषणा होने के बाद इसे पूरे भारत में भी लागू कर दिया गया है। लेकिन सरकार द्वारा इसके रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया को अभी शुरू नहीं किया गया है। जो भी किसान अपनी कंपनी बनाकर PM FPO Yojana का लाभ लेना चाहते हैं, उन्हें ऑनलाइन आवेदन (Apply Online) करने के लिए अभी थोड़ा इंतजार करना पड़ेगा। जल्द ही प्रधानमंत्री किसान एफपीओ योजना के Online रजिस्ट्रेशन हेतु नोटिफिकेशन जारी कर दिया जाएगा। जैसे ही केंद्र सरकार Registration Form सम्बंधित जानकारी देती है, आपको Kisan Suchna Portal के माध्यम से इसकी जानकारी हमारे इस पेज पर जरूर दी जाएगी।