PM Kisan Tractor Yojana 2023: देश के किसानों हेतु खेती को आसान बनाने के लिए केंद्र सरकार मशीनीकरण को बढ़ावा दे रही है। किसान कम मेहनत कर अधिक कमाई कर सके इसके लिए किसानों सब्सिडी के साथ कृषि यंत्र दिए जा रहे हैं। किसान के लिए कृषि उपकरणों में से एक सबसे महत्वपूर्ण कृषि यंत्र ट्रैक्टर भी है, जिसके इस्तेमाल से किसान जुताई, कटाई, फसलों को मंडी ले जाना समेत कई कार्य कर सकते हैं। हर किसान खेती करने के लिए ट्रैक्टर खरीदना चाहता है, लेकिन कीमत ज्यादा होने की वजह से वे इसे खरीद नहीं पाते। जो किसान ट्रैक्टर लेने में सक्षम नहीं हैं, उनके लिए केंद्र सरकार ने ख़ास प्रधानमंत्री किसान ट्रैक्टर योजना को शुरू किया है। इस योजना के शुरू होने के बाद वर्ष 2022 में ट्रैक्टर की बिक्री भी काफी ज्यादा बढ़ी है। साल 2023 में भी इस योजना की मदद से किसान सब्सिडी के साथ कम दाम में ट्रैक्टर खरीद सकते हैं।
PM Kisan Tractor Yojana 2023
बिहार, उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र समेत अन्य राज्यों के किसान भी प्रधानमंत्री किसान ट्रैक्टर योजना की मदद से ट्रैक्टर खरीद सकते हैं। योजना की मदद से किसानों को 20 से 50 प्रतिशत तक अनुदान दिया जाता है। इस योजना से छोटे-किसान को काफी लाभ हुआ है। यही कारण है की अचानक ट्रैक्टर की बिक्री बढ़ गयी है। साल 2022 में ट्रैक्टर की अन्य बड़ी कम्पनियों की अपेक्षा महिंद्रा एंड महिंद्रा ने सबसे ज्यादा ट्रैक्टर बेचे थे। कम्पनी साल 2023 में भी अच्छी बिक्री की उम्मीद कर रही है। साल 2023 में भी प्रधानमंत्री किसान ट्रैक्टर योजना पात्रता रखने वाले किसानों के लिए जारी रहेगी। योजना की मदद से किसान महिंद्रा एंड महिंद्रा समेत अन्य किसी भी कम्पनी के ट्रैक्टर को सब्सिडी के साथ हासिल कर सकते हैं। आइए प्रधानमंत्री किसान ट्रैक्टर योजना से जुडी सम्पूर्ण जानकारी के बारे में जानते हैं।
PM Kisan Tractor Yojana 2023
प्रधानमंत्री किसान ट्रैक्टर योजना क्या है?
PM Kisan Tractor Yojana 2023- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा किसान ट्रैक्टर योजना को प्रारंभ किया गया था। योजना की शुरुआत वर्ष 2019 में हुई थी। योजना के माध्यम से जो भी किसान नया ट्रैक्टर खरीदता है उसे 20% से 50% की सब्सिडी समेत अन्य लाभ दिए जाते हैं। महिंद्रा एंड महिंद्रा, जॉन डीयर, समेत अन्य किसी भी कम्पनी के ट्रैक्टर योजना की मदद से खरीद सकता है। इस योजना का उद्देश्य देश के सभी वर्ग के किसानों तक टेक्टर पहुँचाना है।
किसान ट्रैक्टर योजना 2023 का लाभ
- इस योजना के माध्यम से कृषक किसी भी कंपनी का ट्रैक्टर सब्सिडी के साथ खरीद सकता है।
- किसानों को सब्सिडी के साथ ऋण भी प्रदान किया जाता है।
- आधी कीमत में नया ट्रैक्टर खरीदा जा सकता है।
- हर राज्य का किसान प्रधानमंत्री किसान ट्रैक्टर योजना का उठा सकता है।
- किसान ऑनलाइन आवेदन कर योजना से जुड़ सकते हैं।
- अधिक जानकारी के लिए आप अपने नजदीकी ट्रैक्टर शोरूम पर भी संपर्क कर सकते हैं।
- लाभार्थियों को इस स्कीम का रुपया डीबीटी द्वारा बैंक खाते में जमा करवा दिया जाता है।
- महिला किसानों को प्राथमिकता दी जाती है।
PM Kisan Tractor Yojana- जरूरी दस्तावेज
- आधार कार्ड
- जमीन के दस्तावेज- जैसे खसरा नंबर, खतौनी नंबर
- पहचान प्रमाणपत्र
- मोबाइल नंबर
- बैंक खाता पासबुक
- पासपोर्ट साइज फोटो
PM Kisan Tractor Yojana 2023 Online Registration
हमारे Telegram Group को Join करें
अवेदन प्रक्रिया (Online Process)-
पीएम किसान ट्रैक्टर योजना ऑनलाइन और ऑफलाइन, दोनों प्रकार से रजिस्ट्रेशन (Registration) किया जा सकता है, नीचे आपको दोनों प्रकार से आवेदन करने की प्रक्रिया दी गई है।
प्रधानमंत्री किसान ट्रैक्टर योजना 2023 ऑफलाइन आवेदन प्रक्रिया
ऑफलाइन आवेदन करने के लिए किसान को सबसे पहले कृषि विभाग या फिर अपने नज़दीकी जन सेवा केंद्र (सीएससी) पर जाना होगा। यहाँ आप प्रधानमंत्री किसान ट्रैक्टर योजना (PM Kisan Tractor Yojana 2023) से जुड़ा आवेदन फॉर्म प्राप्त करें। आवेदन फॉर्म (Application Form) में जो भी जानकारी पूची गयी है उसे भरें। इसके बाद मांगे गए सभी दस्तावेजों की फोटोकॉपी को एप्लीकेशन फॉर्म के साथ संलग्न कर दें। अब इसे जन सेवा केंद्र में ही जमा कर दें।
यह भी पढ़ें: बागवानी खेती हेतु नया Nano/Mini Swaraj Code Tractor
प्रधानमंत्री किसान ट्रैक्टर योजना ऑनलाइन आवेदन 2023 प्रक्रिया
किसान ट्रैक्टर योजना 2023 (PM Kisan Tractor Yojana) का लाभार्थी बनने हेतु आप ऑनलाइन माध्यम से इसका आवेदन कर सकते हैं। फ़िलहाल कुछ ही राज्यों में ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया को शुरू किया गया है।
PM Kisan Tractor Yojana Online Registration – MP, Bihar Maharashtra
राज्य | ऑनलाइन आवेदन लिंक |
मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) | यहाँ क्लिक करें |
बिहार (Bihar) | यहाँ क्लिक करें |
गोवा (Goa) | यहाँ क्लिक करें |
असम (Assam) | यहाँ क्लिक करें |
महाराष्ट्र (Maharashtra) | यहाँ क्लिक करें |