PM Kisan Yojana Online Apply Details in Hindi: किसान सम्मान निधि योजना ऑनलाइन आवेदन (Pardhanmantri Kisan Samman Nidhi Yojana): प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सत्ता में आने के बाद देश में कई बड़े बदलाव देखने को मिले। भारत सरकार के द्वारा अब हर एक वर्ग को आर्थिक सहायता देने के लिए योजनाएं चलाई जा रहीं हैं। देश के किसानों को भी आर्थिक मदद देने के लिए भारत सरकार ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना दी है, जिसके तहत केंद्र सरकार किसानों को 6000 रुपए की राशी सालाना प्रदान करती है। ऑनलाइन आवेदन कर आसानी के साथ किसान इस योजना का लाभ लेकर आर्थिक मदद की राशि ले सकता है। तीन किश्तों में यह राशी ऑनलाइन माध्यम से सीधा किसान के बैंक खाते में पहुंचाई जाती है।
किसान सम्मान निधि योजना ऑनलाइन आवेदन, दस्तावेज, पात्रता
हर 4 माह के बाद किसान को 2000 रुपए की आर्थिक मदद दी जाती है। कौन-कौन से किसान इस योजना का लाभ उठा सकते हैं, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि स्कीम की ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया क्या है, कौन-कौन से दस्तावेज पीएम किसान योजना (PM Kisan Yojana) का लाभ उठाने के लिए ज़रूरी है? आइये जानते हैं-
PM Kisan Yojana Apply Online, Benefits, Documents, Eligibility Details in Hindi
योजना का नाम | पीएम किसान सम्मान निधि योजना |
केंद्रीय/ राजकीय योजना | केंद्रीय योजना |
योजना की शुरुआत | 1 दिसंबर 2018 |
लाभ | 6,000 रुपए |
लाभार्थी | छोटे सीमान्त किसान |
अधिकारिक वेबसाइट (Official website) | pmkisan.gov.in |
PM Kisan Yojana Eligibility
इन किसानों को मिलता है पीएम किसान योजना का लाभ
केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना को ख़ास छोटे और सीमान्त किसानों के लिए तैयार किया है। साल 2019 से शुरू हुई इस योजना के तहत सिर्फ वही किसान इस योजना के पात्र हैं, जिनके पास 2 हेक्टेयर (12.5 बीघा) से कम ज़मीन है। इस पात्रता के साथ किसान योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन कर इसका लाभार्थी बन सकता है। जो भी किसान पीएम सम्मान निधि योजना का लाभ उठ रहे हैं वे काफी खुश हैं, क्योंकि यह राशी छोटे किसानों के लिए उपयोगी साबित हुई है। बुवाई से पहले आर्थिक संकट से परेशान रहने वाले किसानों को इस राशी से बीज, खाद और अन्य जरूरी सामग्री लेने में सहूलियत मिल रही है। अगर आपने अब तक पीएम किसान योजना का ऑनलाइन आवेदन नहीं भरा है तो इसे ज़रूर भरें।
PM Kisan Yojana Documents for Registration
पीएम किसान सम्मान निधि योजना ऑनलाइन आवेदन के लिए दस्तावेज-
- आधार कार्ड – यह सबसे महत्वपूर्ण दस्तावेज है, जिसके बिना आप योजना के लिए पंजीकरण नहीं कर पाएंगे।
- लैंडहोल्डिंग पेपर – आपके पास जमीन से जुड़े जरूरी कागजात होना अनिवार्य है।
- नागरिकता प्रमाण पत्र – यह भारतीय नागरिकता बताता है।
- बैंक अकाउंट की जानकारी – जिस भी बैंक खाते की जानकारी आप देंगे, उसी बैंक खाते में सहायता राशी दी जाएगी।
- मोबइल नंबर – ऑनलाइन आवेदन करने के लिए आपके पास मोबइल नंबर होना ज़रूरी है, जिस पर आप आवेदन के समय ओटीपी प्राप्त कर सकें।
- पासपोर्ट साइज फोटो
PM Kisan Samman Yojana Apply for Online Form Registration
किसान सम्मान निधि योजना ऑनलाइन आवेदन ऐसे करें-
- सबसे पहले आवेदन करने वाले किसान को इस सरकारी योजना से जुडी ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना होगा।
- PM Kisan Samman Yojana official website link – https://pmkisan.gov.in/
- लिंक में दी गई ऑफिसियल वेबसाइट पर जाने के बाद कंप्यूटर स्क्रीन पर इसका होम पेज दिखाई देगा।
- होम पेज पर आपको Farmers Corner नाम से एक ऑप्शन दिखाई देगा, जिस पर क्लिक करने के बाद 3 ऑप्शन आपके सामने आएंगे।
- आप New Farmer Registration के ऑप्शन पर क्लिक करें, जिसके बाद आपके सामने New Farmers Registration Form खुलेगा।
- इस फॉर्म में आपको अपना आधार नंबर, इमेज कोड भरना होगा और इसके बाद Click Here to Continue बटन दबाकर आगे बढ़ना होगा।
- यदि आपने पहले रजिस्ट्रेशन नहीं किया है तो आपकी स्क्रीन पर एक संदेश दिखेगा, जिसमें बोला जायेगा के इस आधार नंबर से कोई भी रजिस्ट्रेशन नहीं पाई गई है, क्या आप PM-Kisan Portal पर रजिस्ट्रेशन करना चाहते हैं? आपको Yes बटन दबाकर आगे बढ़ना होगा।
- फिर आपके सामने कुछ और जानकारियां आएँगी, जो नीचे दी गई हैं, इन्हें सावधानीपूर्वक भरकर आप PM Kisan Samman Yojana से जुड़ने का आवेदन भर सकते हैं-
- State- आपके राज्य का नाम
- District – आपके जिले का नाम
- Sub-District – आपके उप-जिले को चुनें
- Block – अपना ब्लॉक चुनें
- Village – आपके गाँव का नाम चुनें
- Farmer Name – किसान का नाम जिसे योजना से जुड़ना है
- Gander – आप महिला है या पुरुष इसकी जानकारी दें
- Category – आप किस वर्ग में आते हैं यह बताएं
- Farmer Type – आप किस तरह के किसान हैं, छोटे या फिर अन्य
- Select ID Type – आधार कार्ड
- Type of Identity Proof – आधार कार्ड
- Identity Proof No. – आधार कार्ड नंबर
- IFSC Code – आपके बैंक खाते का IFSC Code दर्ज करें
- Bank Name – आपके बैंक का नाम
- Account No. – आपके बैंक की खाता संख्या
- Address- आपका पता, जो आधार कार्ड में है
- Submit for Aadhar Authentication – इस बटन को दबाकर अपने आधार का सत्यापन करें।
PM Kisan Yojana Online Apply Details in Hindi
Farmer Other Details-
- Mobile Number- अपना मोबाइल नंबर दर्ज करें जो चालू हो।
- Date of Birth- आपकी जन्म तारीख दर्ज करें।
- Father/Mother/Husband Name – अपने पिता या माता का नाम दर्ज करें, यदि महिला है तो अपने पति का नाम लिखें।
- Ownership (Land holding Details) Single or Joint- जमीन के दस्तावेजों से संबंधित जानकारी भरनी होगी और यह बताना होगा की जमीन सिर्फ आपके नाम है तो Single यदि इससे कोई साझेदार भी जुड़ा है तो Joint का विकल्प चुनें।
- Add बटन पर क्लिक करें और अपने भुलेख दस्तावेज में देखकर ध्यानपूर्वक खसरा नंबर और खाता नंबर डालें।
- अगली स्टेप में आपको सेव के बटन पर क्लिक करना होगा और इस तरह सफलतापूर्वक आपका रजिस्ट्रेशन हो जाएगा। अपना रजिस्ट्रेशन नंबर, रिफरेन्स नंबर संभाल कर रखें।
किसान सम्मान निधि योजना ऑनलाइन आवेदन सत्यापन
इस पूरी प्रक्रिया को आप स्वयं कर सकते हैं, यदि आप इसे स्वयं करने में सक्षम नहीं है तो आपको सभी जरूरी दस्तावेज लेकर आवेदन करने के लिए नजदीकी CSC सेंटर जाना होगा. यहाँ आसानी के साथ आप कुछ शुल्क देकर अपना रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। महज 5-10 मिनट में आपका आवेदन भरकर आपको रजिस्ट्रेशन नंबर और रिफरेन्स नंबर का प्रिंट आउट दे दिया जाएगा।
आवेदन जमा करने के बाद सत्यापन की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी, जिसमें 1 माह तक का समय लग सकता है। आपके द्वारा किया गया आवेदन सत्यापन के लिए पहले आपके ब्लॉक में भेजा जाएगा, यहाँ से वेरीफाई होने के बाद इसे जिला कल्याण विभाग के पास भेजा जाएगा। फिर राज्य सरकार इसका वेरिफिकेशन करेगी और अंत में ऑनलाइन माध्यम से सत्यापन के लिए आपका आवेदन केंद्र सरकार के पास पहुच जायेगा। केंद्र सरकार से मंजूरी मिलने के बाद आपके बैंक खाते में सहायता राशी मिलना शुरू हो जाएगी।
PM Kisan Yojana State Wise List
पीएम किसान सम्मान निधि योजना का लाभ इन राज्यों के किसान ले सकते हैं
अंडमान निकोबार आइसलैंड | हाँ |
आंध्रप्रदेश | हाँ |
अरुणाचल प्रदेश | हाँ |
असम | हाँ |
बिहार | हाँ |
चंडीगढ़ | हाँ |
छत्तीसगढ़ | हाँ |
दिल्ली | हाँ |
गोवा | हाँ |
गुजरात | हाँ |
हरियाणा | हाँ |
हिमाचल प्रदेश | हाँ |
जम्मू और कश्मीर | हाँ |
झारखण्ड | हाँ |
कर्नाटक | हाँ |
केरला | हाँ |
लद्दाख | हाँ |
लक्ष्यद्वीप | हाँ |
मध्यप्रदेश | हाँ |
मणिपुर | हाँ |
मेघालय | हाँ |
मिजोरम | हाँ |
नागालैंड | हाँ |
ओडिशा | हाँ |
पुदुचेरी | हाँ |
पंजाब | हाँ |
राजस्थान | हाँ |
सिक्किम | हाँ |
तमिलनाडू | हाँ |
तेलंगाना | हाँ |
दादरा नगर हवेली और दमन और दीव | हाँ |
त्रिपुरा | हाँ |
उत्तर प्रदेश | हाँ |
उत्तराखंड | हाँ |
पश्चिम बंगाल | हाँ |