PM SHRI Yojana 2023: हर बच्चे को अच्छी शिक्षा मिले इस लक्ष्य से केंद्र सरकार कई सारी रणनीतियां तैयार कर रही है। सरकार के द्वारा हर राज्य में धीरे-धीरे नई शिक्षा नीति 2020 (Nai Shiksha Niti) को लागू किया जा रहा है। इसके अलावा स्कूली बच्चों की बुनियाद को मजबूत बनाने की दिशा में सरकार पीएम श्री योजना यानी (प्रधानमंत्री स्कूल फॉर राइजिंग इंडिया) योजना पर भी कार्य कर रही है। देश में इस योजना के पहले चरण को 5 सालों के लिए चलाया जा रहा है। केंद्र सरकार की पीएम श्री योजना क्या है? कैसे इस योजना के लिए स्कूल रजिस्ट्रेशन (Registration) करवा सकते हैं, ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया क्या है? आइए विस्तार से इसके बारे में सम्पूर्ण जानकारी जानते हैं।
PM SHRI Yojana 2023 Details in Hindi
योजना | पीएम श्री योजना |
राज्य/केंद्र | केंद्रीय योजना |
लाभ | स्कूलों का विकास |
शुरुआत | वर्ष 2022 |
PM SHRI Yojana 2023 School Registration, Eligibility, Benefits, Details in Hindi
पीएम श्री योजना क्या है?
केन्द्र सरकार के द्वारा वर्ष 2022 से पीएम श्री योजना को प्रारंभ किया गया। इस योजना की मदद से देश के करीब 14 हजार 500 स्कूलों को अपग्रेड करने का कार्य किया जाएगा, जिसमें सरकारी स्कूल भी शामिल हैं। इस योजना के पहले चरण को 5 वर्षों के लिए शुरू कर दिया गया है। वर्ष 2022 से 2027 तक पीएम श्री योजना का पहला चरण जारी रहेगा। पीएम श्री योजना का अन्य नाम प्रधानमंत्री स्कूल फॉर राइजिंग इंडिया व पीएम-एसएचआरआई (PMSHRI) भी है। योजना के लिए 27 हजार 360 करोड़ रुपये का बजट निर्धारित किया गया है। जिसमें 18 हजार 128 करोड़ केंद्र सरकार की हिस्सेदारी होगी।
PM SHRI Yojana 2023- उद्देश्य (Objective)
पीएम श्री स्कूल योजना का उद्देश्य देश के स्कूलों का विकास करना है। देश में कई सरकारी स्कूल हैं, लेकिन इनका विकास न हो पाने की वजह से इन स्कूलों के बच्चे शिक्षा में पिछड़ते जा रहे हैं। योजना की मदद से सरकारी स्कूल का इंफ्रास्ट्रक्चर सुधरेगा। स्कूल की बिल्डिंग से लेकर क्लासरूम को स्मार्ट बनाने की कोशिश की जाएगी। पीएम श्री स्कूल योजना से करीब 18 लाख से ज्यादा बच्चों को फायदा होगा। पहले राज्यों के चयनित सरकारी स्कूल को योजना से जोड़ा जाएगा, इसके बाद उसके विकास पर कार्य किया जाएगा।
पीएम श्री योजना के मुख्यबिंदु व लाभ (Benefits)
- PM SHRI Yojana के पहले चरण में लगभग 14 हजार 500 स्कूल शामिल किये जाएंगे।
- योजना का पहला चारण 5 सालों के लिए (2022-2027) लागू किया गया है।
- इसका कुल बजट लगभग 27 हजार 360 करोड़ रुपये है।
- बजट में केंद्र सरकार की हिस्सेदारी 18 हजार128 करोड़ की होगी, शेष राशि राज्य सरकारों द्वारा दी जाएगी।
- राज्यों के साथ मिलकर केंद्र सरकार स्कूलों का चयन करेगी।
- योजना की मदद से देश के सरकारी स्कूल का विकास किया जाएगा।
- सरकारी स्कूलों के इंफ्रास्ट्रक्चर में बहुत बड़ा बदलाव किया जाएगा।
- स्कूलों को पूरी तरह से मॉर्डन बनाया जाएगा।
- नई शिक्षा निति के तहत प्ले स्कूल तैयार किये जाएंगे।
- स्कूल की बिल्डिंग से लेकर क्लॉसरूम को स्मॉर्ट बनाया जाएगा।
- कंप्यूटर लैब, लैबोरेटरी, लाइब्रेरी को नई टेक्नोलॉजी से एडवांस बनायेंगे।
बदलेगा पढ़ाई का तरीका
PM Shree Yojana के तहत स्कूलों में पढने के तरीकों में बदलाव किया जाएगा। पुरानी शिक्षा निति के हिसाब से बच्चों को पहले से लिखा हुआ ही उन्हें परीक्षा में लिखने के लिए रटवा दिया जाता था। नई शिक्षा निति (Nayi Shiksha Niti) के अनुसार अब ऐसा नहीं होगा। अब बच्चों को क्रिएटिव ढंग से पढ़ाया जाएगा। उन्हें खेल-खेल में सीखने और टॉय बेस्ड टीचिंग की जाएगी। बच्चों को नई-नई चीजों के बारे में जानकारी दी जाएगी। साथ ही उनमें रिसर्च करने की क्षमता विकसित हो, इसलिए डिस्कवरी ओरिएंटेड और लर्निंग सेंट्रिक टीचिंग पद्धति को शुरू किया जाएगा।
PM SHRI Yojana 2023 School Registration/Online Apply
पीएम श्री योजना में आवेदन कैसे करें
जो स्कूल PM SHRI Yojana में शामिल होने के लिए आवेदन करना चाहते हैं वे आधिकारिक पोर्टल (Official Website/ Portal) पर जाकर आवेदन (Online Apply) कर सकते हैं। आवेदन करने की सुविधा पोर्टल पर 2 वर्षों के लिए हर तिमाही (वर्ष में चार बार) में एक बार खुलेगी। आपके द्वारा आवेदन करने के बाद सरकारी अधिकारियों की एक टीम आपके स्कूल निरीक्षण के लिए जाएगी। निरिक्षण प्रक्रिया पूर्ण होने पर विशेषज्ञ समिति स्कूल चयन पर अंतिम निर्णय लेगी। योजना के अंतर्गत हर ब्लॉक से अधिकतम 2 विद्यालयों को ही योजना से जोड़ा जायेगा।
FAQ-
पीएम श्री योजना क्या है?
केंद्र सरकार पीएम श्री योजना को संचालित करती है। योजना के माध्यम से देश के लगभग 14,500 स्कूलों को विकसित करने का कार्य किया जाएगा। योजना का पहला चरण 5 वर्षों के लिए शुरू किया गया है, जोकि वर्ष 2027 में समाप्त हो जाएगा।
प्रधानमंत्री स्कूल फॉर राइजिंग इंडिया / पीएम श्री योजना कब शुरू हुई?
शिक्षक दिवस के मौके पर यानी 5 सितम्बर 2022 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा प्रधानमंत्री स्कूल फॉर राइजिंग इंडिया योजना को शुरू किया गया। वर्ष 2022 से 2027 तक पीएम श्री योजना का पहला चरण जारी रहेगा।
PMSHRI योजना का फुल फॉर्म (Full Form) क्या है?
PMSHRI योजना का पूरा नाम प्रधानमंत्री स्कूल फॉर राइजिंग इंडिया है। इस योजना को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा शुरू किया गया था।