Farming Business Ideas- Poultry Farming in Hindi: देश के युवा इस समय खुद का व्यापार कर लाखों रुपए कमाने का सपना देखा रहे हैं। बाज़ार में कई व्यापार है, लेकिन समस्या यह है कि अधिकतर क्षेत्र में कम्पटीशन काफी बढ़ गया है, जिससे की आपका नया बिजनेस घाटे में जा सकता है। इस लिए आप सोच समझा कर ही अपने व्यापार का चुनाव करें। यदि आप भी व्यापार करने की इच्छा रखते हैं और आपके पास कोई आईडिया (Business Ideas Hindi) नहीं है, तो हम आपको एक बिजनेस आइडिया बताने जा रहे हैं, जिससे आप प्रति माह लाखों रुपए की कमाई कर सकते हैं। आप साभी ने मुर्गी पालन या पोल्ट्री फॉर्म के बारे में जरूर सुना होगा। इस समय कई लोग मुर्गी पालन से अच्छी कमाई कर रहे हैं। आइए आपको मुर्गी पालन यानी पोल्ट्री फार्म से सम्बंधित सम्पूर्ण जानकारी जैसे लाभ, प्रशिक्षण, लोन (Murgi palan loan) के बारे में बताते हैं।
मुर्गी पालन क्या है?
मुर्गी पालन के व्यवसाय में आपको शहर से थोडा दूर उचित स्थान पर मुर्गा व मुर्गियों को पालना होता है। इनके बच्चे जिन्हें चूजा कहा जाता है, इन्हें बड़ा किया जाता है। इनकी खिलाई-पिलाई का आपको अच्छा ख़ासा ध्यान रखना होता है। मुर्गे को बड़ा कर आप बाज़ार में अच्छे दाम पर बेच सकते हैं। साथ ही इनके अंडे को भी बेचा जाता है। आइए आगे जानते हैं कि मुर्गी पालन यानी पोल्ट्री फ़ार्म का व्यापार आप कैसे कर सकते हैं। यह शुरू करने के लिए सरकार के द्वारा कितनी सब्सिडी दी जाती है। मुर्गी पालन करने के लिए लोन कैसे लें? पशुपालन के लिए कौन-कौन सी योजनाएं हैं?
Murgi Palan Loan, Training, and other details in Hindi

मुर्गी पालन कैसे करें
पोल्ट्री फार्म शुरू करने के लिए जगह का चुनाव सबसे महत्वपूर्ण होता है। इसके लिए शहर से थोडा दूर और शांति पूर्ण वातावरण का चयन करें। यदि आपके पास खुद की जमीन है तो काफी अच्छा नहीं तो आपको लीच पर जमीन लेना होगा। वैसे आप कम जमीन पर भी छोटे स्तर पर मुर्गी पालन को शुरू कर सकते हैं। लेकिन ध्यान रहे जो भी छोटा या बड़े स्थान का आप चयन करें वह शांतिपूर्ण होना आवश्यक है, क्योंकि जानवरों को गाडी व अन्य शोर से परेशानी होती है। मुर्गे-मुर्गियों के लिए उचित पानी की व्यवस्था कैसे करेंगे यह तय कर लें।
पोल्ट्री फॉर्म पंजीकरण प्रक्रिया
यदि आप बड़े स्तर पर मुर्गी पालन करना चाहते हैं तो आपको एमएसएमई के द्वारा एक कंपनी के तुअर ओअर पंजीकृत करना अनिवार्य होता है। नीचे आपको पंजीकरण की पूर्ण प्रक्रिया की जानकारी दी गई है। इस आसान सी प्रक्रिया से आप पंजीकृत कर अपने पोल्ट्री फ़ार्म के लिए लोन भी ले सकते हैं। यह एक ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया है, इसलिए ध्यानपूर्वक पंजीकरण करें।
- ऑनलाइन पंजीकरण करने के लिए सबसे पहले आपको udyogaadhar.gov.in वेबसाइट पर जाना होगा।
- वेबसाइट पर जाने के पश्चात आपको आधार संख्या और अपना नाम दर्ज करना होगा।
- इसके बाद वैलिडेट आधार वाले विकल्प पर क्लिक दें।
- इस प्रक्रिया से आपका आधार वैलिडेट हो जाएगा।
- अब आपको अपनी कंपनी का नाम, कम्पनी का प्रक्रार, व्यवसाय का पता, राज्य, जिला, समेत अन्य पूछी गई जानकारी को दर्ज करना होगा।
- इसके बाद बैंक डिटेल, एनआईसी कोड, आपकी कम्पनी में कार्य करने वाले लोगों की संख्या, इन्वेस्टमेंट की राशि आदि दर्ज कर स्क्रीन पर दिखाई दे रहे कैप्चा कोड को दर्ज करना होगा।
- सबमिट बटन पर क्लिक करने बाद एमएसएमई की तरफ से सर्टिफिकेट जेनरेट हो जाएगा।
- आपके द्वारा दर्ज की गई ईमेल पर भी यह सर्टिफिकेट प्राप्त होगा, आप यहाँ से भी इसे डाउनलोड कर इसका प्रिंट निकलवा सकते हैं।
इसके के लाभ
- आप मुर्गी पालन का काम कम लगत में शुरू कर अच्छा मुनाफा कम सकते हैं।
- जितनी मेहनत, लगन व सूझ-बूझ के साथ आप अपना पोल्ट्री फार्म चलाएंगे उन्ती ही तेजी से के साथ यह आपको बड़ा मुनाफा भी देगा।
- चिकन व मुर्गी के अंडे की डिमांड बाज़ार में लगातार बढ़ती जा रही है, जिससे की आपको बाज़ार में इसके ग्राहक आसानी से मिल जाएंगे।
- भारत अंडो के उत्पाद में तीसरे व मांस के उत्पाद में पांचवें स्थान पर है।
- ग्रामीण क्षेत्रों में निम्न स्तर पर मुर्गी पालन का व्यवसाय कर अच्छा मुनाफा कमाया जा सकता है।
- आप अतिरिक्त आय के लिए भी छोटे रूप में अपना पोल्ट्री फ़ार्म शुरू कर सकते हैं।
कितनी होगी कमाई
सही जानकारी व सावधानी से आप मुर्गी पालन (Murgi Palan) करें तो इससे आप मोटा मुनाफा कमा सकते हैं। अधिक मुनाफा कमाने के लिए मुर्गा-मुर्गी की संख्या बहुत अहमियत रखती है। यदि आप 1500 मुर्गे-मुर्गियों के साथ पोल्ट्री फ़ार्म को शुरू करने की योजना बना रहे हैं तो इससे आप 50 हजार से 1 लाख रुपए तक का मुनाफा कमा सकते हैं।
मुर्गी पालन के लिए लोन (Murgi Palan Loan Details in Hindi)
मुर्गी पालन शुरू करने के लिए यदि आप लोन लेना चाहते हैं तो आपके पास कई बैंकों के विकल्प उपलब्ध हैं। आप एसबीआई बैंक से अपना पोल्ट्री फ़ार्म शुरू करने के लिए लोन ले सकते हैं। सरकार भी पशुपालन को बढ़ावा देने के लिए आसानी से पशुपालकों को नाबार्ड बैंक के माध्यम से लोन मुहैया करवा रही है। कई राज्य पशुपालन लोन पर सब्सिडी भी मुहैया करवाती है, जिसके जानकारी आप अपने क्षेत्र के पशुपालन विभाग से हासिल कर सकते हैं। लोन लेने हेतु आपको मतदाता पहचान पत्र, पैन कार्ड, पासपोर्ट, आधार कार्ड समेत कई अन्य डॉक्यूमेंट्स की जरुरत होती है।
प्रशिक्षण कहा से प्राप्त करें करें
यदि आप बड़े स्तर पर ममुर्गी पालन कर रहे हैं तो अपने क्षेत्र के अनुसार मुर्गी की नस्ल समेत पोल्ट्री फ़ार्म से सम्बंधित अन्य जानकारी आपको हो चाहिए। आप पोल्ट्री फार्म ट्रेनिंग लेकर भी इसकी शुरुआत कर सकते हैं। आप अपने राज्य के कृषि विज्ञान केंद्र से संपर्क कर पप्रशिक्षण की जानकारी हासिल कर सकते हैं। समय-समय पर मुर्गी पालन के लिए निशुल्क प्रशिक्षण आयोजित किया जाता है। इसके अलावा केंद्रीय पक्षी अनुसंधान संस्थान, बरेली भी मुर्गी पालन के प्रशिक्षण का कार्यक्रम आयोजित करता रहता है।
अधिक जानकारी के लिए यहां करें संपर्क
निदेशक, केंद्रीय पक्षी अनुसंधान संस्थान
फोन: 91-581-2303223, 2300204, 2301220, 2310023
ईमेल: cari_director@rediffmail.com
director.cari@icar.gov.in