Raj Kisan Suvidha App: राजस्थान सरकार का राज किसान सुविधा ऐप डाउनलोड कैसे करें, पढ़ें पूरी जानकारी

Raj Kisan Suvidha App: केंद्र सरकार खेती और किसानी के क्षेत्र में लगातार विकास कर रही है। इसके अलावा राज्य सरकारें भी अपने-अपने स्तर से किसानों को हर संभव सुविधा देने का प्रयास कर रही है। राज्य सरकारों द्वारा किसानों के लिए सरकारी योजनाएं तैयार की जा रही है। राजस्थान सरकार ने अपने किसानों की सुविधा के लिए राज किसान साथी पोर्टल (Raj Kisan Sathi Portal) शुरू किया था। वहीँ अब राज्य सरकार ने राज किसान सुविधा ऐप भी लॉन्च कर दिया है।

इस एप की मदद से किसानों के कई सरे कार्य बेहद ही आसानी के साथ हो जाएंगे। खेती-किसानी, सरकारी योजना समेत अन्य जरूरी जानकारी भी किसान घर बैठे अपने स्मार्ट फोन पर प्राप्त कर पाएंगे। राज किसान सुविधा ऐप कैसे डाउनलोड (App Download) करें, इसके लाभ क्या हैं, आइए इससे सम्बंधित जरूरी जानकारी के बारे में जानते हैं।

Raj Kisan Suvidha App Details in Hindi

राज किसान सुविधा ऐप क्या है?

हर राज्य अपने किसानों को सुविधा देने के लिए कई सारी सरकारी योजना चलाते हैं। कई किसानों को इन योजनाओं के बारे में जानकारी नहीं होती। वहीँ कुछ किसान आवेदन प्रक्रिया के लिए ही चक्कर काटते रहते हैं। ऐसे में राजस्थान सरकार ने राज किसान सुविधा ऐप को लॉन्च कर किसानों का बड़ा फायदा किया है। इस एप की मदद से किसान राजस्थान सरकार की कृषि, उद्यान और पशुपालन समेत सभी योजनाओं से जुडी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। इसके साथ ही किसान योजनाओं के लिए सुविधाजनक रूप से ऑनलाइन आवेदन भी कर पाएंगे।

राज किसान सुविधा ऐप के लाभ

  • राजस्थान के किसानों को राज्य सरकार की सभी योजनाओं की जानकारी मिल जाएगी।
  • योजनाओं के लिए आवेदन करने हेतु सरकारी दफ्तर और ई-मित्र के चक्कर नहीं लगाने होंगे।
  • राज किसान सुविधा ऐप किसानों के लिए बिलकुल फ्री है, किसी भी सर्विस के लिए किसानों को शुल्क देने की जरुरत नहीं है।
  • इस एप के माध्यम से ओलावृष्टि, शीतलहर और बारिश के कारण हुए फसल नुकसान की शिकायत किसान फसल बीमा कंपनी को सीधे कर पाएंगे।
  • एप की मदद से किसानों को फसल बीमा क्लेम, प्रीमियम और अन्य संबंधित जानकारियां मिल पाएंगी।
  • कृषि से सम्बंधित सभी विभागों की अलग-अलग योजनाओं को धीरे-धीरे इस एप से जोड़ा जाएगा।
  • नई योजना लॉन्च होने पर भी इसकी जानकारी आपको एप पर मिल जाएगी।

Raj Kisan Suvidha App Download & Registration

राज किसान सुविधा ऐप डाउनलोड कैसे करें?

आप इस एप को अपने एंड्राइड फोन में गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं। यदि आप आईफोन यूजर हैं, तो एप्पल के आईस्टोर से राज किसान सुविधा ऐप डाउनलोड कर सकते हैं। एक आसान सी रजिस्ट्रेशन (Registration) प्रक्रिया को पूरा करने के बाद, आप इस एप का उपयोग कर सकते हैं।

Leave a comment