Student E Shram Card कैसे बनवाएं? जानें ई श्रमिक कार्ड के फायदे समेत अन्य जानकारी | Occupation List

Student E Shram Card Ke Fayde (Benefits), Registration 2022 Details in Hindi: केंद्र सरकार के द्वारा ख़ास मजदूर वर्ग को ध्यान में रखते हुए ई श्रमिक कार्ड योजना (E Shramik Card Yojana) को शुरू किया गया था। इस योजना की मदद से असंगठित मजदूरों का डाटा तैयार कर उन तक सरकारी योजनाओं का लाभ सीधे पहुंचाया जाता है। योजना के तहत लाभार्थी को E Shram Card बनाकर दिया जाता है, जिसके मदद से वह सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ ले सकता है। मजदूरों के द्वारा योजना को काफी पसंद किया गया, सरकार लगातार ई श्रमिक कार्ड योजना में समय के अनुसार विस्तार भी कर रही है।

पहले यह योजना श्रमिकों तक ही सीमित थी, लेकिन पढ़ाई करने वाले स्टूडेंट ई श्रमिक कार्ड बनवा सकते हैं। आइए जानते हैं छात्रों के लिए श्रमिक कार्ड बनवाने की प्रक्रिया क्या है। Student E Shramik Card बनवाने के लिए कौन-कौन से दस्तावेजों की आवश्यकता पड़ेगी। कौन-कौन श्रमिक कार्ड बनवा सकते हैं, इसके लिए Occupation List दी गई है। आइए इससे सम्बंधित सम्पूर्ण जानकारी के बारे में जानते हैं।

Student E Shram Card Benefits in Hindi

योजना का नामई श्रमिक कार्ड योजना / ई श्रम पोर्टल
राज्य/ केन्द्रीय योजनाकेंद्रीय योजना
योजना की शुरुआत2021
लाभश्रमिकों तक आसानी से सरकारी योजना का लाभ
लाभार्थी असंगठित श्रमिक
अधिकारिक वेबसाइट (Official website)eshram.gov.in

Student E Shram Card Banawa Sakta Hai | Student E Shram Card Ke Fayde (Benefits) in Hindi | Online Registration Detail, Occupation List, Eligibility

E Shram Card Ke Fayde

ई-श्रम कार्ड योजना क्या है?

केंद्र सरकार के द्वारा असंगठित क्षेत्र के मजदूरों के लिए 26 अगस्त 2021 ई-श्रम पोर्टल शुरू किया गया। इसकी मदद से सरकार असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों की पहचान करेगी और इन तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाएगी। उत्तर प्रदेश में सीएम आदित्यनाथ योगी ने श्रमिक कार्ड धारकों को 500 रुपए के महीने के हिसाब से दो महीने के 1 हजार रुपए श्रमिकों के खाते में जमा करवाए थे। आने वाले समय में केंद्र सरकार व अन्य राज्य सरकारें भी शरामिक कार्ड धारकों को कई लाभ पहुँचाने वाली हैं। अब पढाई करने वाले व छोटे-मोटे काम कर अपनी आजीविका चलाने वाले युवा छात्र भी इस योजना की मदद से श्रमिक कार्ड बनवा पाएंगे। जिन छात्रों की उम्र 16 वर्ष या इससे अधिक है वे ही छात्र श्रमिक कार्ड बनवा पाएंगे। 

हमारा फेसबुक पेज लाइक करें

Student E Shram Card Registration & Benefits Details in Hindi

भारत में असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों की संख्या बेहद ज्यादा है। सरकार के पास अभी तक इन मजदूरों का कोई भी सही आंकड़ा नहीं है। सही आंकड़े को जुटाने के उद्देश्य से केंद्र सरकार के द्वारा ई श्रम पोर्टल को शुरू किया गया। श्रम एवं रोजगार मंत्रालय के द्वारा E-Shram Portal को लॉन्च किया गया था। पहचान पत्र और आधार कार्ड की तर्ज पर केंद्र सरकार द्वारा ई श्रम कार्ड को शुरू किया गया है। जिस तरह भारतीय निवासियों के लिए आधार और पहचान पत्र बनवाना अनिवार्य है, उसी तरह भारतीय श्रमिकों के लिए E-Shramik Card बनवाना अनिवार्य होगा। ई श्रमिक कार्ड पर 12 नंबर का एक विशिष्ट कोड (Unique Code) श्रमिक को दिया जाएगा।

मजदूर व छात्र के लिए श्रमिक कार्ड के फायदे (Student E Shram Card Ke Fayde)

  • स्टूडेंट श्रमिक कार्ड बनवा के कई सरकारी योजनाओं का लाभ ले पाएंगे।
  • जो युवा छात्र छोटा-मोटा काम करते हैं और स्वयं का व्यापार शुरू करना चाहते हैं तो वे कम ब्याज दर पर आसानी से लोन ले सकते हैं।
  • मजदूरों को 2 लाख रुपए तक का दुर्घटना बीमा दिया जाता है, दुर्घटना में श्रमिक की मृत्यु होने पर परिवार को 2 लाख रुपए दिए जाएंगे।
  • दुर्घटना में पूर्ण विकलांग होने की स्थिति में 2 लाख व आंशिक विकलांग होने की स्थिति में 1 लाख रुपए दिए जाएंगे।
  • ई श्रम कार्ड के माध्यम से सरकार के पास असंगठित क्षेत्र के मजदूरों व बेरोजगार युवा छात्रों का डाटा रहेगा।
  • सरकार पात्रता रखने वाले श्रमिक व स्टूडेंट तक योजना का लाभ आसानी से पहुंचा पाएगी।
  • जिन श्रमिकों व छात्रों के पास श्रमिक कार्ड होगा उन्हें सरकारी योजना के लिए वरियता दी जाएगी।
  • बेरोजगार श्रमिकों व युवा छात्रों को रोजगार दिलाने में मदद की जावेगी।
  • अस्पताल के इलाज हेतु भी आर्थिक मदद दी जावेगी।
  • श्रमिकों के बच्चों को व युवा छात्रों की पढ़ाई के लिए आर्थिक मदद भी दी जाएगी।

Student E Shram Card Occupation List in Hindi

  • मजदूर
  • पढ़ाई करने वाले छात्र
  • छोटा-मोटा काम करने वाले युवा स्टूडेंट
  • टीचर
  • किराना दुकान संचालक
  • अभिनेता
  • घर पर कोचिंग चलने वाले
  • सर्कस में काम करने वाले
  • प्रिंटिंग व बाइंडिंग का कार्य करने वाले
  • कपड़े की दूकान चलाने वाले
  • खिलाड़ी
  • होटल व रेस्टोरेंट में काम करने वाले
  • स्टेनोग्राफर
  • टाइपिस्ट
  • सुरक्षा गार्ड, प्यून आदि

ई श्रम कार्ड पात्रता (Eligibility)

  • असंगठित क्षेत्र में काम करने वाले मजदूर पोर्टल के अंतर्गत ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करने के पात्र होंगे।
  • मजदूर की उम्र 16-59 साल के बीच होनी चाहिए।
  • पढ़ाई करने वाले व छोटा मोटा काम कर अपनी आजीविका चलने वाले छात्र भी ई श्रम कार्ड बनवा सकते हैं।
  • स्टूडेंट की उम्र 16 वर्ष या इससे अधिक होनी चाहिए।

E Shramik Card Document (दस्तावेज)

  • आधार कार्ड
  • बैंक खाता विवरण
  • पासबुक की फोटो कॉपी
  • बिजली बिल फोटो कॉपी
  • राशन कार्ड की फोटो कॉपी
  • आधार कार्ड से लिंक्ड मोबाइल नंबर
  • परिवार का आय प्रमाण-पत्र
  • मूलनिवास प्रमाण-पत्र
  • आवेदक का पासपोर्ट साइज फोटो
  • आयु प्रमाण-पत्र

ई श्रमिक कार्ड के लिए मजदूर व छात्र ऐसे करें रजिस्ट्रेशन

यदि आप मजदूर या छात्र हैं तो मोबाइल या कंप्यूटर की मदद से खुद ही ई-श्रम कार्ड बनवाने के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। नीचे ऑनलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया दी गई है, जिसकी मदद से आप अपना ई श्रमिक कार्ड बनवा पाएंगे।

E Shramik Card Registration

  • सर्वप्रथम आपको ई-श्रम पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के लिए यहाँ क्लिक करें। https://eshram.gov.in 
  • वेबसाईट के होमपेज पर आपको रजिस्टर ऑन ई-श्रम विकल्प दिखाई देगा, इस पर क्लिक करें।
  • नया पेज खुलने पर मांगी गई जानकारियां दर्ज करें।
  • अब आधार कार्ड से लिंक मोबाइल नंबर पर आपको OTP प्राप्त होगा।
  • दिए गए बॉक्स में इसे दर्ज करें।
  • मांगे गए सभी जरूरी दस्तावेज अपलोड करें और अंत में फॉर्म को सब्मिट कर दें।
  • इस तरह से ई श्रमिक कार्ड के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।

ई श्रमिक कार्ड हेल्पलाइन नंबर (E Shramik Card Helpline Number)

यदि आपको ऑनलाइन आवेदन करने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, तो आप किसी भी नजदीकी कंप्यूटर सेंटर पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। ई-श्रम कार्ड से सम्बंधित अधिक जानकारी पाने के लिए आप हेल्पलाइन नंबर 14434 पर कॉल कर सकते हैं। यह नंबर एक टोल फ्री नंबर है, जिस पर बिना कोई शुल्क दिए आप ई श्रमिक कार्ड पंजीकरण व इससे सम्बंधित जानकारी हासिल कर सकते हैं।

Leave a comment