UP Kanya Vidya Dhan Yojana 2022: कन्या विद्या धन योजना छात्रवृत्ति, इसकी शुरुआत कब हुई?

UP Kanya Vidya Dhan Yojana 2022: शिक्षा के क्षेत्र में लड़कियों को आगे बढ़ाने के लिए केंद्र सरकार के द्वारा हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। गरीब परिवार से आने वाली बालिकाओं की उच्च शिक्षा हेतु आर्थिक सहायता प्रदान करने के उद्देश्य से केंद्र सरकार के द्वारा कई योजनाएं संचालित की जाती हैं। वहीं राज्य सरकारें भी अपने-अपने स्तर पर गरीब परिवार को अपनी लड़कियों को शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करने के लक्ष्य से योजनाएं तैयार करती हैं। उत्तर प्रदेश सरकार (Uttar Pradesh Government) के द्वारा ख़ास 12वीं कक्षा में उत्तीर्ण होने वाली बालिकाओं को आर्थिक मदद देने के लिए कन्या विद्या धन योजना शुरू की गई थी।

Kanya Vidya Dhan Yojana 2022 के माध्यम से लड़कियों को ₹30,000/- की धनराशि प्रदान की जाती है। पात्रता (Eligibility) रखने वाली बालिका कैसे योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन (Online Registration) कर सकती है, आइए उत्तर प्रदेश (UP) सरकार की कन्या विद्या धन योजना से जुड़ी संपूर्ण जानकारी के बारे में जानते हैं।

UP Kanya Vidya Dhan Yojana 2022 Details in Hindi

योजना का नामकन्या विद्या धन योजना
राज्यउत्तरप्रदेश
योजना की शुरुआतवर्ष 2012
लाभ ₹30,000/- की आर्थिक मदद
लाभार्थी कक्षा 12वीं पास करने वाली छात्राएं
अधिकारिक वेबसाइट (Official website)

Kanya Vidya Dhan Yojana 2022 | उत्तर प्रदेश कन्या विद्या धन योजना 2021-2022 | विद्या धन योजना छात्रवृत्ति | Eligibility | Online Registration | Last Date Details

UP Kanya Vidya Dhan Yojana

कन्या विद्या धन योजना क्या है? (UP Kanya Vidya Dhan Yojana 2022)

उत्तर प्रदेश सरकार ने महिला एवं बाल विकास मंत्रालय की मदद 27 सितंबर 2012 को कन्या विद्या धन योजना की शुरुआत की गई थी। जिसे सपा प्रमुख मुलायम सिंह यादव ने मुख्यमंत्री रहते शुरू की थी, उनके बेटे अखिलेश यादव ने इसे आगे बढ़ाया। लेकिन भाजपा के आदित्यनाथ योगी के मुख्यमंत्री बनने के बाद कन्या विद्या धन योजना को जारी नहीं रखा गया। योजना के माध्यम से 12वीं कक्षा में उत्तीर्ण होने वाली पात्र लड़कियों को ₹30000 की आर्थिक मदद दी जाती है। इस राशि की मदद से बालिकाएं अपनी उच्च शिक्षा की पढ़ाई बिना किसी रूकावट के कर सकती हैं। Kanya Vidya Dhan Yojana का लाभ शहरी तथा ग्रामीण क्षेत्र के गरीब परिवार से आने वाली बालिकाओं को दिया जाता है।

Kanya Vidya Dhan Yojana – उद्देश्य

राज्य में कई गरीब परिवार ऐसे हैं जो आर्थिक तौर पर मजबूत ना होने के कारण वे अपनी लड़कियों को उच्च शिक्षा नहीं दे पाते। गरीब परिवार की सभी लड़कियां भी बारहवीं कक्षा के बाद अपनी उच्च शिक्षा को जारी रख पाए, इस उद्देश्य को पूरा करने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार के द्वारा कन्या विद्या धन योजना को प्रारंभ किया गया था। Kanya Vidya Dhan Yojana से जुड़कर बालिकाएं आर्थिक मदद के द्वारा अपनी आगे की पढ़ाई को जारी रख सकती हैं।

Uttar Pradesh (UP) Kanya Vidya Dhan Yojana

यह भी पढ़ें:

UP Free Tablet/Smart Phone Yojana 202Detail in Hindi

Free Laptop Yojana 2021 Online Registration

UP BC Sakhi Yojana 2021

PM Gati Shakti Yojana 2021 Full Detail in Hindi

कन्या विद्या धन योजना लाभ एवं विशेषता

  • योजना के माध्यम से बालिकाओं को ₹30000 की आर्थिक मदद दी जाती है।
  • योजना की मदद से लड़कियां 12वीं कक्षा उत्तीर्ण करने के बाद बिना किसी रूकावट के उच्च शिक्षा की पढ़ाई कर पाएंगी।
  • गरीब परिवार की लड़कियां अच्छे कॉलेज में दाखिला ले पाएंगी।
  • उच्च शिक्षा की मदद से लड़कियां आत्मनिर्भर बनेगी और पूरे आत्मविश्वास के साथ अन्य कार्यों को अंजाम दे पाएंगी।
  • लड़कियां लड़कों के साथ कदम से कदम बढाकर चलेंगी और वह अपनी अलग पहचान बना पाएंगी।

कन्या विद्या धन योजना 2022 हेतु पात्रता (Eligibility)

  • उत्तर प्रदेश की मूल निवासी छात्राएं ही योजना के अंतर्गत आवेदन करने के पात्र होंगी।
  • उत्तर प्रदेश शिक्षा बोर्ड के अंतर्गत बारहवीं कक्षा उत्तीर्ण करने वाली छात्राएं ही आवेदन कर पाएंगी।
  • छात्रा के पास उत्तर प्रदेश का बोनाफाइड होना आवश्यक है।
  • छात्रा का नाम 12वीं कक्षा की मेरिट लिस्ट में होना अनिवार्य है।
  • Kanya Vidya Dhan Yojana के लिए आवेदन करने वाली छात्रा के परिवार की वार्षिक आय ₹48000 से अधिक नहीं होना चाहिए।

UP कन्या विद्या धन योजना 2022 हेतु दस्तावेज (Documents)

  • आधार कार्ड
  • उत्तर प्रदेश का बोनाफाईड प्रमाणपत्र
  • बैंक खाते से संबंधित जानकारी
  • कक्षा 12वीं की अंकसूची
  • परिवार का आय प्रमाण पत्र
  • बीपीएल राशन कार्ड (यदि लड़की का परिवार बीपीएल कार्ड धारक है)

कन्या विद्या धन योजना 2022 आवेदन प्रक्रिया (Online Registration)

  • कन्या विद्या धन योजना आवेदन करने के लिए सबसे पहले आपको उत्तर प्रदेश कन्या विद्या धन योजना से संबंधित आधिकारिक वेबसाइट (Official Website) पर जाना होगा।
  • वेबसाइट पर जाने के बाद आप इसके होमपेज से योजना संबंधित आवेदन फॉर्म को डाउनलोड कर सकते हैं।
  • आवेदन फॉर्म की पीडीएफ डाउनलोड (Application Form PDF) करने के बाद इसमें पूछी गई सभी जानकारियों को ध्यान पूर्वक भरें।
  • जानकारियां दर्ज करने के बाद मांगे गए सभी दस्तावेजों की फोटोकॉपी को इससे संलग्न कर दें।
  • अब इस आवेदन फॉर्म को संबंधित विभाग या आपने जिस विद्यालय से 12वीं कक्षा पास की है वहां जाकर जमा कर दें।
  • सत्यापन होने के बाद लाभार्थी कन्या को लाभ की राशि प्रदान कर दी जाएगी।

FAQ-

कन्या विद्या धन योजना किस राज्य की योजना है?

उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश सरकार ने कन्या विद्या धन योजना की शुरुआत कब की थी?

महिला एवं बाल विकास मंत्रालय की मदद से उत्तर प्रदेश सरकार ने 27 सितंबर 2012 को कन्या विद्या धन योजना की शुरुआत की गई थी।

क्या कन्या विद्या धन योजना बन हो गई है?

हाँ, सपा पार्टी के द्वारा शुरू की गई इस योजना को योगी सरकार से द्वारा बंद कर दिया गया था।

उत्तरप्रदेश कन्या विद्या धन योजना की शुरुआत किसके द्वारा की गई थी?

सपा प्रमुख मुलायम सिंह यादव ने मुख्यमंत्री पद पर रहते हुए योजना को शुरू किया था, जिसके बाद उनके बेटे अखिलेश यादव ने इसे आगे बढ़ाया।

Leave a comment