UP Kisan Pension Yojana 2023: उत्तरप्रदेश सरकार किसानों के लिए कई लाभकारी योजनाओं को संचालित कर रही है। साथ ही राज्य सरकार समय के अनुसार नई योजनाएं बना रही है और पुरानी योजनाओं में परिवर्तन भी कर रही है। पहले सिर्फ पेंशन नौकरी पेशा लोगों को ही दी जाती थी, लेकिन अब हर वर्ग के लोग सरकारी योजनाओं की मदद से पेंशन हासिल कर सकते हैं। ख़ास किसानों के लिए भी पेंशन योजना को चलाया जाता है। उत्तर प्रदेश सरकार भी किसानों के लिए वृधावस्था/किसान पेंशन योजना को चलाती है। आवेदन कर किसान UP Kisan Pension Yojana का लाभ ले सकते हैं। आइए इस योजना से जुड़े लाभ, पात्रता, दस्तावेज, आवेदन प्रक्रिया समेत अन्य जानकारी के बारे में जानते हैं।
Uttar Pradesh Kisan Pension Yojana 2023
योजना का नाम | यूपी किसान पेंशन योजना |
राज्य | उत्तर प्रदेश |
लाभ | किसानों को पेंशन |
लाभार्थी | पात्र किसान |
अधिकारिक वेबसाइट (Official website/Portal/App) |
उत्तर प्रदेश किसान पेंशन योजना क्या है?
उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) का समाज कल्याण विभाग वृधावस्था/किसान पेंशन योजना (UP Kisan Vridha Pension Yojana) को संचालित करता है। योजना से जुड़कर किसान निर्धारित पेंशन हासिल कर सकता है। 60 वर्ष से अधिक उम्र के वृद्ध किसान को यह पेंशन प्रदान की जाती है। एक साल में 1500/- रुपए की 4 किस्तें लाभार्थी किसान को दी जाती हैं। यानी वृद्ध किसान को सालाना 6000/- रुपए दिए जाते हैं। पात्रता रखने वाले किसान, आवेदन कर उत्तर प्रदेश (UP) किसान पेंशन योजना का लाभ ले सकते हैं।
योजना का उद्देश्य (UP Kisan Pension Yojana 2023)
किसान पेंशन योजना, उत्तर प्रदेश के पात्र किसानों को पेंशन देती है। इस पेंशन की मदद से जरुरतमंद किसान वृधावस्था में अपनी देखरेख करने में सक्षम बन सकेंगे। योजना का मुख्य उद्देश्य प्रदेश के किसानों को आर्थिक लाभ देना है। वृद्ध किसान खेती कर अपना खर्चा निकाल पाते, पेंशन की मदद से वे अपनी रोजमर्रा की जरूरतों को पूरा कर पाएंगे। आगे आप उत्तर प्रदेश किसान पेंशन योजना आवेदन, पात्रता, दस्तावेज सम्बंधित जानकारी पढ़ेंगे।
यूपी किसान पेंशन योजना पात्रता (Eligibility)
- उत्तर प्रदेश के मूलनिवासी किसान ही योजना के लिए आवेदन करने हेतु पात्र होंगे।
- आवेदक किसान की उम्र 60 साल या इससे अधिक होनी अनिवार्य है।
- ग्रामीण क्षेत्र के किसान की आय 46080/- रुपए से अधिक नहीं होनी चाहिए।
- यदि आवेदक किसान शहरी क्षेत्र का है तो उसकी वार्षिक आय 56460/- रुपए से अधिक नहीं होना चाहिए।
दस्तावेज (Documents)
- आधार कार्ड
- मूलनिवासी प्रमाण पत्र
- पासपोर्ट साइज फोटो
- जन्म प्रमाण पत्र
- आयु प्रमाण पत्र
- आय प्रमाण पत्र
- पहचान हेतु वोटर आईडी या राशन कार्ड
- बैंक अकाउंट की पासबुक
उत्तरप्रदेश किसान पेंशन योजना हेतु चयन प्रक्रिया
पेंशन प्राप्त करने के लिए चयन प्रक्रिया को निर्धारित किया गया है। जो आवेदक ग्रामीण क्षेत्र से आते हैं उनका चयन ग्राम पंचायत के माध्यम से किया जाता है। वहीँ जो शहरी क्षेत्र से आते हैं उनका चयन उप-जिलाधिकारी /सिटी मजिस्ट्रेट के माध्यम से किया जाता है। ग्राम पंचायत या उप-जिलाधिकारी/सिटी मजिस्ट्रेट द्वारा प्रेषित प्रस्ताव को खंड विकास अधिकारी, कर कार्यालय के माध्यम से जिला समाज कल्याण अधिकारी के दफ्तर भेजता है। इसके आवेदन फ्रॉम का सत्यापन किया जाता है।
यह भी पढ़ें: PM UMEED Yojana: प्रधानमंत्री उम्मीद योजना क्या है?
यदि आवेदक योजना के लिए पात्र माना जाता है तो पेंशन की राशि उसके द्वारा दिए गए बैंक खाते में आना शुरू हो जाती है। पेंशन के लिए लाभार्थी को किसी दफ्तर के चक्कर लगाने की जरुरत नहीं पड़ती, यह राशि DBT के माध्यम से सीधा उसके खाते में ट्रांसफर की जाती है। हर साल की तरह इस साल भी यानि साल 2023 में चयन प्रक्रिया मई और जून महीने में होगी।
UP Kisan Pension Yojana 2023 Online Apply
ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया
- यूपी (UP) किसान पेंशन योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन (Online Apply) करने हेतु सबसे पहले आपको अधिकारिक वेबसाईट (Official Website) पर जाना होगा।
- अधिकारिक वेबसाइट-
- योजना की वेबसाइट पर आपको वृद्धावस्था पेंशन का विकल्प दिखाई देगा। इस विकल्प पर क्लिक करें।
- आपकी स्क्रीन पर नया पेज खुलेगा, यहाँ आपको ऑनलाइन आवेदन करने का विकल्प दिखाई देगा, इस पर क्लिक कर दें।
- यहाँ आप New Entry Form के विकल्प पर क्लिक करें।
- अब आपकी स्क्रीन पर रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुलेगा।
- यहाँ आपको पूछी गयी सम्पूर्ण जाकारी दर्ज करना है।
- जानकारी दर्ज करने के बाद सेव (Save) बटन पर क्लिक कर दें।
- इस तरह से आपकी आवेदन प्रक्रिया पूर्ण हो जाएगी। आपकी स्क्रीन पर रजिस्ट्रेशन नंबर दिखाई देगा, इसे लिख कर अपने पास सुरक्षित रख लें।
UP Kisan Pension Yojana Status Check
आवेदन की स्थिति देखें
- उत्तरप्रदेश किसान पेंशन योजना का आवेदन करने के बाद यदि आप अपने आवेदन की स्थिति देखना चाहते हैं तो आवेदन की स्थिति देखें विकल्प पर क्लिक करें।
- अपने रजिस्ट्रेशन नंबर व बैंक खाता नंबर से रजिस्ट्रेशन कर पासवर्ड जनरेट करना होगा।
- अब आप लॉग इन पर क्लिक कर रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड से लॉग इन कर आवेदन की स्थिति को देख सकते हैं।