UP Vishwakarma Shram Samman Yojana 2022: केंद्र सरकार के साथ-साथ राज्य सरकार भी अपने क्षेत्र के लोगों को रोजगार दिलाने का प्रयास कर रही है। हर वर्ग के लोगों को रोजगार मिले और वे बिना किसी आर्थिक परेशानी का सामना किए अपनी आजीविका को चलाते रहें, इस लक्ष्य से राज्य सरकार नई-नई योजनाएं बनाती रहती है। उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) सरकार अपने राज्य के असंगठित क्षेत्र के लोगों के लिए विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना चलाती है। इस योजना की मदद से राज्य सरकार खुद का छोटा व्यापार चलाने वाले लोगों को 10 लाख तक की आर्थिक मदद करती है, साथ ही उन्हें उनके व्यापार से सम्बंधित मुफ्त प्रशिक्षण भी दिया जाता है। आसान से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन (Vishwakarma Shram Samman Yojana Registration / Online Apply) की प्रक्रिया को पूर्ण कर आप इस योजना से जुड़ सकते हैं। आइए उत्तर प्रदेश सरकार की विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना से सम्बंधित सम्पूर्ण जानकारी के बारे में जानते हैं। आगे आपको Official Website व ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन, स्टेट्स कैसे चेक करें इसके बारे में भी बताया जाएगा।
Vishwakarma Shram Samman Yojana 2022 Details in Hindi
योजना का नाम | विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना |
राज्य | उत्तर प्रदेश |
योजना की शुरुआत | ——- |
लाभ | निशुल्क प्रशिक्षण व आर्थिक मदद |
लाभार्थी | असंगठित मजदूर |
अधिकारिक वेबसाइट (Official website) | ——— |
Vishwakarma Shram Samman Yojana 2022, Eligibility, Benefits, Registration, Online Application form Last Date Detail in Hindi

विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना क्या है?
उत्तर प्रदेश सरकार के द्वारा हलवाइयों से लेकर बढ़ई, दर्जी, टोकरी बुनने वाले, नाई, सुनार, लुहार, कुम्हार, मोची आदि हुनरमंद लोगों को ध्यान में रखते हुए विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना (Ves Karma Srm Samman Yojana) को प्रारंभ किया गया। राज्य के श्रम विभाग के अंतर्गत इस योजना को संचालित किया जाता है। योजना की मदद आपको अपने कार्य क्षेत्र से सम्बंधित मुफ्त प्रशिक्षण दिया जाता है। जैसे यदि आप हलवाई हैं तो सरकार आपको लजीज व्यंजन और मुंह में पानी लाने वाली मिठाइयों को बनाने का प्रशिक्षण देगी, जोकि निशुल्क होगा। इससे आप अपनी दूकान के व्यापार को बढ़ाने में मदद मिलेगी। राज्य सरकार पात्रता रखने वालों को 10 हजार से लेकर 10 लाख रुपये तक की आर्थिक मदद भी प्रदान करती है।
Vishwakarma Shram Samman Yojana – उद्देश्य
हमारे आसपास कई ऐसे बढ़ई, दर्जी, टोकरी बुनने वाले, नाई, सुनार, लुहार, कुम्हार, मोची, हलवाई, आदि हैं जो अपने कार्य को बड़ी मेहनत से कर रहे हैं। लेकिन आर्थिक रूप से कमजोर होने के कारण व अपने कार्य को आगे बढ़ाने के लिए प्रशिक्षण की कमी की वजह से ये अपनी कार्य को आगे नहीं बढ़ा पाते। इनका कार्य कुछ लोगों तक ही सीमित रह जाता है। राज्य सरकार ने लोगों के व्यापार में विस्तार करने के उद्देश्य से विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना (Vishwakarma Shram Samman Yojana 2022) को प्रारंभ किया है।
विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के लाभ
- योजना की मदद से राज्य सरकार हलवाइयों से लेकर बढ़ई, दर्जी, टोकरी बुनने वाले, नाई, सुनार, लुहार, कुम्हार, मोची आदि को अपने व्यापार में विस्तार करने के लिए मदद करेगी।
- राज्य सरकार द्वारा लोगों को मुफ्त प्रशिक्षण दिया जाएगा।
- प्रशिक्षण के दौरान व्यक्ति का पूरा खर्च राज्य सरकार द्वारा ही उठाया जाता है।
- यदि आपको आर्थिक मदद की जरुरत है तो इस योजना के माध्यम से आपको 10 हजार से लेकर 10 लाख तक की मदद दी जाती है।
- प्रशिक्षण व आर्थिक मदद हासिल कर व्यापारी अपने व्यापार का आसानी से विस्तार कर सकता है।
- विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना की मदद से लोगों को खुद का छोटा उद्योगस्थापित करने के लिए भी प्रोत्साहित किया जाता है।
- राज्य के निर्धन और ग्रामीण परिवारों को सशक्त बनाया जाएगा।
- इन लोगों की आय में वृद्धि होगी।
Vishwakarma Shram Samman Yojana Registration, Eligibility, Documents
विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना पात्रता
- उत्तर प्रदेश के मूलनिवासी ही विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना (Vishwakarma Shram Samman Yojana) हेतु आवेदन कर सकते हैं।
- आवेदन करने वाले व्यक्ति की उम्र 18 साल या इससे अधिक होनी अनिवार्य है।
- व्यक्ति को एक बार ही इस योजना का लाभ दिया जाएगा।
Vishwakarma Shram Samman Yojana Documents
- आधार कार्ड
- पहचान पत्र
- मूल निवास प्रमाण पत्र
- आयु प्रमाण पत्र
- जाति प्रमाण पत्र
- बैंक खाता
- पासपोर्ट साइज फोटो
- मोबाइल नंबर
Vishwakarma Shram Samman Yojana Registration / Online Apply
यदि आप भी विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना (Vishwakarma Shram Samman Yojana 2022) का लाभ लें चाहते हैं तो diupmsme.upsdc.gov.in वेबसाईट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने के बाद सभी प्रकार के कारीगरों को 6 दिनों तक परीक्षण दिया जाएगा।
UP Vishwakarma Shram Samman Yojana Helpline Number
+91 (512) 2218401, 2234956
Website: Click Here